लाइव
Updated: Feb 13, 2026, 1:14 PM (12 hrs ago)•Published Feb 13, 2026, 7:42 AM
Canada vs UAE, T20 World Cup 2026: अर्यांश और सोहैब ने UAE को जिताया मैच
By ESPNcricinfo स्टाफ़अर्यांष, सोहैब और सिद्दीकी ने UAE को दिलाई T20 विश्व कप 2026 की पहली जीत
UAE 154/5 (अर्यांष 74, सोहैब 51, जफ़र 3-14) ने कनाडा 150/7 (ठाकेर 50, धालीवाल 34, सिद्दीकी 5-35) को पांच विकेट से हराया हराया
जुनैद सिद्दीकी के पांच विकेट और अर्यांष शर्मा व सोहैब ख़ान के अर्धशतकों की मदद से UAE ने कनाडा को पांच विकेट से हराकर T20 विश्व कप 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की।
151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी UAE की टीम अपने चार विकेट 12.3 ओवरों में 66 रनों पर गंवा चुकी थी। उन्हें अंतिम 45 गेंदों में 10 से ऊपर के रन रेट से 85 रन बनाने थे। सलामी बल्लेबाज़ अर्यांष शर्मा तो टिके थे, लेकिन उन्हें एक जोड़ीदार की ज़रूरत थी।
सोहैब ख़ान के रूप में उन्हें वह जोड़ीदार मिला और दोनों ने सिर्फ़ 43 गेंदों में 84 रनों की साझेदारी कर UAE को जीत दिला दी। सोहैब ख़ासा तौर पर अधिक आक्रामक दिखे और उन्होंने सिर्फ़ 29 गेंदों में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 51 रनों की पारी खेली।
वहीं अर्यांष ने शुरुआत में संयम दिखाया। जब सामने से विकेट गिर रहे थे, तो उन्हें यह सजगता भी दिखानी थी। हाला्ंकि सोहैब के आने के बाद उन्होंने भी हाथ खोले और 53 गेंदों में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 74 रनों की पारी खेल अपनी टीम को जीत दिला दी।
कनाडा की तरफ़ से बाएं हाथ के स्पिनर साद बिन जफ़र ने पावरप्ले के बाद UAE के बल्लेबाज़ों को बांधने का काम किया। उन्होंने अपने चार ओवरों के स्पेल में सिर्फ़ 14 रन दिए और तीन विकेट हासिल किए।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी कनाडाई टीम को UAE के सीनियर तेज़ गेंदबाज़ जुनैद सिद्दीकी ने पांच झटके देकर सात विकेट पर 150 रन के साधारण स्कोर तक सीमित कर दिया।
कनाडा की शुरुआत खराब रही, जब सिद्दीकी और मुहम्मद जवादुल्लाह ने पहले चार ओवरों के भीतर ही कनाडा के शीर्ष क्रम को तहस-नहस कर दिया।
सिद्दीकी ने शानदार शुरुआती स्पेल डालते हुए लय हासिल की और पहले दो विकेट लिए। और फिर डेथ आते में हुए उन्होंने तीन और शिकार किए।
उन्होंने ऑफ़ स्टंप के आस-पास फ़ुल लेंथ गेंद डालकर कनाडा के सलामी बल्लेबाज़ और कप्तान दिलप्रीत बाजवा को हवा में शॉट खेलने के लिए उकसाया। कनाडाई कप्तान ने शॉट टाइम करने में ग़लती की और आसान कैच थमा बैठे।
इसके बाद सिद्दीकी ने पांचवें स्टंप की लाइन पकड़ी और गेंद को बाहर की ओर एंगल कराया। दूसरे सलामी बल्लेबाज़ युवराज सामरा ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद मिड-ऑन पर आलीशन शराफ़ू के हाथों में चली गई।
जवादुल्लाह ने भी अपनी पहली ही गेंद पर असर दिखाया। उन्होंने ख़तरनाक निकोलस किरटॉ को बाहरी किनारा हासिल कर विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। छह ओवर के भीतर कनाडा के शीर्ष तीन बल्लेबाज़ पवेलियन लौट चुके थे।
हर्ष ठाकेर ने 41 गेंदों पर 50 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाकर थोड़ी देर के लिए दबाव कम किया और नवनीत धालीवाल (34) के साथ मिलकर टीम को संभाला।
ठाकेर ने धालीवाल (34) के साथ 58 रन और श्रेयस मोव्वा (21) के साथ 33 रन जोड़े। हालांकि, 18वें ओवर में सिद्दीकी ने वापसी करते हुए ठाकेर को आउट कर दिया।
अगले ही ओवर में उन्होंने धीमी बाउंसर पर मोव्वा को भी पवेलियन भेज दिया और फिर साद बिन ज़फ़र को आउट कर कनाडा की आख़िरी कोशिशों पर भी ब्रेक लगा दिया।
अर्यांश और सोहैब ने मैच को बनाया रोमांचक
6
4
•
6
•
1
4
6
अर्यांश को एक जोड़ीदार की ज़रूरत थी और सोहैब ख़ान के रूप में उन्हें एक बेहतरीन जोड़ीदार मिला है। सोहैब तो 200 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। हालांकि अभी भी उन्हें 14 गेंदों में 26 रनों की ज़रूरत है, लेकिन छह विकेट रहते हुए वह आसानी से इस मैच को जीत सकते हैं।
जफ़र की बेहतरीन गेंदबाज़ी जारी
जफ़र ने लगातार अपनी बाएं हाथ की स्पिन से UAE को परेशान किया है। उन्होंने अपने चार ओवरों के स्पेल में सिर्फ़ 14 रन दिए और तीन बल्लेबाज़ों को आउट कर UAE के शीर्षक्रम को झकझोर दिया। हालांकि एक छोर पर UAE के सलामी बल्लेबाज़ अर्यांष शर्मा टिके हुए हैं। उन्होंने लांग ऑन पर छक्का लगाकर 41 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल हैं।
UAE के विकेटों के गिरने का सिलसिला जारी
UAE के बल्लेबाज़ जब भी बड़ा शॉट मारने की कोशिश कर रहे हैं, अपना विकेट फेंक दे रहे हैं। साद बिन जफ़र ने पहले अलीशान सराफ़ू को आउट कराया था, उसके बाद उन्होंने मयंक कुमार को लांग ऑन पर आसान कैच कराया। अब UAE के लिए यह लक्ष्य बड़ा लगने लगा है। पावरप्ले के बाद UAE की टीम ने बस एक बाउंड्री लगाई है, जबकि दो विकेट खोए हैं।
UAE की सजग शुरुआत
151 रनों के लक्ष्य का UAE ने बहुत सजगता से ही पीछा करना शुरू किया है। उन्होंने शुरुआती पांच ओवरों में सिर्फ़ 22 रन बनाए थे। कलीम सना ने तीसरे ओवर में UAE के कप्तान मुहम्मद वसीम को मिडविकेट पर धालीवाल के हाथों कैच कराया। लेकिन छठे ओवर में जसकरण सिंह के आने के बाद आर्यंष शर्मा ने एक छक्के और दो चौके लगाए और टीम को मोमेंटम देने की कोशिश की है।
•
2
6
4
•
1w
4
सिद्दीक़ी का पंजा, UAE को 151 का लक्ष्य
जुनैद सिद्दीक़ी के पंजे की बदौलत UAE ने कनाडा को 150 के स्कोर पर रोक दिया है। सिद्दीक़ी ने दिलप्रीत बाजवा और युवराजा सामरा के रूप में कनाडा को शुरुआती झटके दिए। इसके बाद उन्होंने अर्धशतक बनाकर खेल रहे हर्ष ठाकर का विकेट निकाला और फिर अंत में उन्होंने दो विकेट और निकाले। कनाडा की ओर से ठाकर के बाद नवनीत धालीवाल ने भी 34 रनों की पारी खेली।
1 सिद्दीक़ी UAE की ओर से T20 विश्व कप में पंजा निकालने वाले पहले गेंदबाज़ बने हैं।
1
धालीवाल दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट
जब ऐसा लग रहा था कि ठाकेर और धालीवाल कनाडा को मज़बूत स्थिति की ओर ले जा रहे हैं, तभी धालीवाल दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। ठाकेर ने गेंद को शॉर्ट फ़ाइन लेग की दिशा में खेला और दौड़ पड़े। धालीवाल शुरुआत में तेज़ नहीं थे, लेकिन ऐसा लग रहा था कि वह आसानी से क्रीज़ तक पहुंच जाएंगे।
लेकिन दुर्भाग्य से उनकी बैट क्रीज़ पर ही टर्फ़ में फंस गई और वह क्रीज़ से आगे नहीं जा सकी। इसी बीच मुहम्मद अरफ़ान ने सटीक डायरेक्ट हिट लगा दी। जब बेल्स जलीं, उस समय धालीवाल का बैट हवा में था और उनका पैर ज़मीन से थोड़ा ऊपर।
थर्ड अंपायर ने फैसला देने से पहले दोनों एंगल से कुछ बार रिप्ले देखा। आखिरकार धालीवाल को 28 गेंदों पर 34 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा।
पावरप्ले में कनाडा ने गंवाए तीन विकेट
बाजवा ने दो बाउंड्री लगाते हुए कनाडा को अच्छी शुरुआत दिलाई थी, लेकिन ज़ुनैद ने उनकी पारी का अंत करके UAE को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद ज़ुनैद ने युवराज सामरा को आउट करते हुए कनाडा को दूसरा झटका दिया। नवनीत धालीवाल ने भी फिर बाउंड्री लगाकर इंटेंट दिखाया। पावरप्ले में ही कनाडा ने निकोलस कीर्टन के रूप में तीसरा विकेट गंवाया।
शानदार शुरुआत के बीच UAE ने अपना एक रिव्यू भी गंवा दिया। पहले छह ओवर में कनाडा ने तीन विकेट के नुक़सान पर 39 रन बनाए।
कनाडा की पहली बल्लेबाज़ी
कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है। उनकी टीम में कोई बदलाव नहीं हैं, वहीं UAE की टीम दो बदलावों के साथ उतरी है।
मुहम्मद वसीम, UAE कप्तान: यह उसी विकेट पर दूसरा मैच है (जिस पर कल देर शाम भारत-नामीबिया का मैच हुआ)। हम भी पहले बल्लेबाज़ी करना चाहते थे, लेकिन अब हमें बस उन्हें कम स्कोर पर रोकना है। सच कहूं तो हमारे ऊपर कोई दबाव नहीं है। हमें बस वही खेल खेलना है, जैसा हम हमेशा खेलते हैं। हम गेंद और बल्ले दोनों से विपक्ष के ख़िलाफ़ अपना सर्वश्रेष्ठ देने पर ध्यान देंगे। हमारी टीम में दो बदलाव हैं। ध्रुव और रोहिद बाहर हैं, जबकि फ़ारूक़ और जवाद वापस आए हैं।"
दिलप्रीत बाजवा, कनाडा कप्तान: हम पहले बल्लेबाज़ी करने जा रहे हैं। चूंकि हम दोनों एसोसिएट टीमें हैं, हम एक स्कोर खड़ा कर लक्ष्य का पीछा करने का दबाव उन पर डालना चाहते हैं। यह बहुत अच्छी विकेट लग रही है। हमने कल भारत के मैच में देखा कि यहां टीमें अच्छा स्कोर बना सकती हैं, इसलिए मुझे लगता है कि यह बल्लेबाज़ी के लिए अनुकूल पिच है। जैसा कि मैंने कहा, लक्ष्य का पीछा करते समय दबाव उन पर होगा। कप्तानी का सफ़र अब तक बहुत अच्छा रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना मेरे लिए कप्तान के रूप में एक शानदार अनुभव था। इस भूमिका के लिए मुझे चुनने के लिए मैं बोर्ड का आभारी हूं और मैं सच में इसका आनंद ले रहा हूं। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं, जिसने साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ खेला था। उम्मीद है कि आज यह हमारे लिए काम करेगा।"
UAE XI: 1 आर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), 2 मुहम्मद वसीम (कप्तान), 3 अलीशान शराफ़ू, 4 मयंक कुमार, 5 सोहैब ख़ान, 6 हर्षित कौशिक, 7 मुहम्मद अरफ़ान, 8 मुहम्मद फ़ारूक़, 9 हैदर अली, 10 जुनैद सिद्दीकी, 11 मुहम्मद जवादुल्लाह
Canada XI: 1 दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), 2 युवराज समरा, 3 नवनीत धालीवाल, 4 निकोलस किर्टन, 5 श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), 6 हर्ष ठाकर, 7 साद बिन ज़फ़र, 8 जसकरन सिंह, 9 दिलोन हेलिगर, 10 कलीम सना, 11 अंश पटेल
टीम न्यूज़ और संभावित एकादश
UAE तेज़ गेंदबाज़ी विकल्प के तौर पर मोहम्मद जवादुल्लाह को एकादश में शामिल कर सकती है। उनके पास मोहम्मद फ़ारूक़ का भी विकल्प है, वहीं हैदर शाह ने ज़ोहैब को दल में रिप्लेस किया है।
UAE (संभावित): 1 आर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), 2 मोहम्मद वसीम (कप्तान), 3 अलीशान शराफ़ु, 4 हर्षित कौशिक, 5 मयंक कुमार, 6 सोहैब ख़ान, 7 मोहम्मद अरफ़ान, 8 ध्रुव पराशर, 9 हैदर अली, 10 जुनैद सिद्दिक़ी, 11 मोहम्मद रोहिद
कनाडा साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ एकादश को ही मैदान में उतार सकती है।
कनाडा (संभावित): 1 दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), 2 युवराज सामरा, 3 नवनीत धालीवाल, 4 निकोलस किर्टन, 5 श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), 6 हर्ष ठाकेर, 7 साद बिन ज़फ़र, 8 जसकरण सिंह, 9 डिलन हेलिगर, 10 कलीम सना, 11 अंश पटेल
अलीशान शराफ़ु और नवनीत धालीवाल पर रहेंगी नज़रें
अलीशान शराफ़ु ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ मोहम्मद वसीम के साथ दूसरे विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी की थी। 23 वर्षीय शराफ़ु ने क्लीन हिट लगाए और वसीम का सहयोग देते हुए उन्होंने आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए सहयोगी की भी भूमिका निभाई। T20 विश्व कप से पहले वह फ़ॉर्म में नहीं थे लेकिन चेन्नई में खेली गई उनकी पारी को UAE उनके लय में लौटने के संकेत की तरह ही देख रही होगी।
साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ नवनीत धालीवाल ने कगिसो रबाडा और लुंगी एन्गिडी पर पंच लगाए और फ़ील्ड का बढ़िया इस्तेमाल किया। 49 गेंदों पर खेली गई अपनी 64 रनों की पारी के दौरान उन्होंने एक छक्का और सात चौके लगाए। UAE के ख़िलाफ़ जब कनाडा ने 2019 में अपना पिछला मुक़ाबला खेला था तब धालीवाल ही कनाडा के कप्तान थे।
बड़ी तस्वीर: UAE का पलड़ा भारी लेकिन समस्या मौजूद हैं
कनाडा की तुलना में UAE अधिक अनुभवी और बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम है लेकिन T20I रैंकिंग में दोनों टीमें आसपास ही हैं। UAE 17वें स्थान पर है जबकि कनाडा 19वें स्थान पर है। पिछले दो विश्व कप के बीच में UAE ने पूर्ण सदस्य टीमों के ख़िलाफ़ कुल 11 मुक़ाबले खेले हैं जबकि कनाडा ने सिर्फ़ एक मुक़ाबला ही खेला है।
हालांकि UAE को एक बड़ा झटका उनके शीर्ष क्रम के बल्लेबाज़ मोहम्मद ज़ोहैब के रूप में लगा है जिन्हें वापस घर भेज दिया गया है। इस संबंध में ECB ने "अनुशासनात्मक कारणों" का हवाला दिया है।
UAE को न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ चेन्नई में अपने दल के साथ छेड़छाड़ करनी पड़ी और चेन्नई में उन्हें न्यूज़ीलैंड के हाथों 10 विकेट से हार भी मिली। मोहम्मद वसीम और अली शराफ़ु ने अर्धशतक भी डड़े लेकिन गेंदाबज़ों ने 15.2 ओवर में ही 174 रन ख़र्च कर दिए।
कनाडा को भी साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ अहमदाबाद में बड़ी हार झेलनी पड़ी। साउथ अफ़्रीका के 213 पर चार के स्कोर के जवाब में कनाडा की टीम 156 रन ही बना पाई और चेज़ के दौरान केवल नवनीत धालीवाल और हर्ष ठाकेर ही 20 से अधिक का स्कोर बना पाए।
T20I में अब तक दोनों टीमों का एक ही बार आमना-सामना हुआ है और 2019 में खेले गए इस मुक़ाबले में UAE ने अबू धाबी में 14 रनों से जीत दर्ज की थी।
हालिया प्रदर्शन
UAE LLLLW (सबसे हालिया पहले)
कनाडा LWWWW