ख़बरें

T20 World 2026 Cup UAE vs CAN: कनाडा की पहले बल्लेबाज़ी, UAE में दो बदलाव

बल्लेबाज़ी की अनुकूल पिच पर दो एसोसिएट टीमें बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेंगी

ESPNcricinfo स्टाफ़
Feb 13, 2026, 9:31 AM • 3 hrs ago
Harsh Thaker and Navneet Dhaliwal steadied Canada, South Africa vs Canada, Men's T20 World Cup, Ahmedabad, February 9, 2026

धालीवाल पर होंगी बड़ी उम्मीदें  •  AFP/Getty Images

नई दिल्ली में दोपहर तीन बजे के मैच में UAE के ख़िलाफ़ कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है। उनकी टीम में कोई बदलाव नहीं हैं, वहीं UAE की टीम दो बदलावों के साथ उतरी है।
कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने कहा, "हम पहले बल्लेबाज़ी करने जा रहे हैं। चूंकि हम दोनों एसोसिएट टीमें हैं, हम एक स्कोर खड़ा कर लक्ष्य का पीछा करने का दबाव उन पर डालना चाहते हैं। यह बहुत अच्छी विकेट लग रही है। हमने कल भारत के मैच में देखा कि यहां टीमें अच्छा स्कोर बना सकती हैं, इसलिए मुझे लगता है कि यह बल्लेबाज़ी के लिए अनुकूल पिच है। जैसा कि मैंने कहा, लक्ष्य का पीछा करते समय दबाव उन पर होगा। कप्तानी का सफ़र अब तक बहुत अच्छा रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना मेरे लिए कप्तान के रूप में एक शानदार अनुभव था। इस भूमिका के लिए मुझे चुनने के लिए मैं बोर्ड का आभारी हूं और मैं सच में इसका आनंद ले रहा हूं। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं, जिसने साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ खेला था। उम्मीद है कि आज यह हमारे लिए काम करेगा।"
वहीं UAE के कप्तान मुहम्मद वसीम ने कहा, "यह उसी विकेट पर दूसरा मैच है (जिस पर कल देर शाम भारत-नामीबिया का मैच हुआ)। हम भी पहले बल्लेबाज़ी करना चाहते थे, लेकिन अब हमें बस उन्हें कम स्कोर पर रोकना है। सच कहूं तो हमारे ऊपर कोई दबाव नहीं है। हमें बस वही खेल खेलना है, जैसा हम हमेशा खेलते हैं। हम गेंद और बल्ले दोनों से विपक्ष के ख़िलाफ़ अपना सर्वश्रेष्ठ देने पर ध्यान देंगे। हमारी टीम में दो बदलाव हैं। ध्रुव और रोहिद बाहर हैं, जबकि फ़ारूक़ और जवाद वापस आए हैं।"
UAE XI: 1 आर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), 2 मुहम्मद वसीम (कप्तान), 3 अलीशान शराफ़ू, 4 मयंक कुमार, 5 सोहैब ख़ान, 6 हर्षित कौशिक, 7 मुहम्मद अरफ़ान, 8 मुहम्मद फ़ारूक़, 9 हैदर अली, 10 जुनैद सिद्दीकी, 11 मुहम्मद जवादुल्लाह
कनाडा XI: 1 दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), 2 युवराज समरा, 3 नवनीत धालीवाल, 4 निकोलस किर्टन, 5 श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), 6 हर्ष ठाकर, 7 साद बिन ज़फ़र, 8 जसकरण सिंह, 9 डिलन हेलिगर, 10 कलीम सना, 11 अंश पटेल