वेस्टइंडीज़ ने चुनी गेंदबाज़ी, शेफ़र्ड चोट के कारण बाहर

ESPNcricinfo स्टाफ़

Romario Shepherd चोट के कारण हुए बाहर © ICC/Getty Images

वेस्टइंडीज़ ने T20 विश्व कप 2026 में अपने तीसरे मैच में नेपाल के ख़िलाफ़ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी है। नेपाल के लिए ये मुक़ाबला काफ़ी अहम है क्योंकि एक और हार उन्हें टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा देगी। फ़ैंस की उम्मीदों और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच नेपाल के कोच स्टुअर्ट लॉ ने टीम को चेतावनी दी थी और अब अपने तीसरे मुक़ाबले में वह 'करो या मरो' की स्थिति में आ चुके हैं। यह वही वेस्टइंडीज़ टीम है जिनके ख़िलाफ़ नेपाल ने कुछ महीने पहले शारजाह में 2-1 से T20I सीरीज़ जीती थी। लेकिन उस विंडीज़ की टीम और इस विंडीज़ की टीम में काफ़ी अंतर है।

टॉस जीतने के बाद होप ने कहा,"हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पिच में थोड़ी नमी है। हमें वही चीज़ दोहरानी है जो हम करते आए हैं। रोमारियो चोट के कारण बाहर हैं, उनकी जगह फोर्ड ने ली है।

रोहित ने कहा, "हम पहले गेंदबाज़ी करना ही पसंद करते। हमने पावरप्ले में तो अच्छा किया है, लेकिन हम बीच के ओवरों में संघर्ष कर रहे हैं। सोमपाल कामी की वापसी हुई है।

नेपाल (प्लेइंग इलेवन): कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पॉडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलसन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): ब्रैंडन किंग, शे होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरन हेटमायर, रॉस्टन चेज़, शर्फ़ेन रदरफ़ोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकिल होसेन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ़

Comments