परिणाम
30वां मैच, ग्रुप बी (N), पल्लेकेले, February 16, 2026, T20 विश्व कप
125.95 ptsप्रभाव
Updated: Feb 16, 2026, 4:46 PM (15 hrs ago)•Published Feb 16, 2026, 11:13 AM
क्या पारी खेली है निसंका ने। इसे शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। कुसल मेंडिस आउट हुए, रनों की मांग तेज़ हुई, इसके बावजूद भी पतुम निसंका ने दूसरे छोर पर आक्रमण जारी रखा और 18वें ओवर में शतक के साथ ही अपनी टीम को एक बड़ी जीत दिला दी है। ऑस्ट्रेलिया की यह लगातार दूसरी हार है और अब तो वे टूर्नामेंट से बाहर भी हो सकते हैं।
4
1
4
•
1w
4
6
1
1
•
4
•
4
1
1
2
6
1w
6
1
4
•
4
2
1
पुरुष T20 विश्व कप में लगातार तीन 50+ स्कोर:
* महेला जयवर्धने – 2010
* विराट कोहली – 2016-2021
* बाबर आज़म – 2021
* केएल राहुल – 2021
* कुशल मेंडिस – 2026*
श्रीलंकाई टीम एक बड़ी जीत और ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार दूसरे हार की तरफ़ बढ़ रही है। पतुम निसंका के बाद अब कुसल मेंडिस ने भी हाथ खोले हैं और दोनों ने अपना अर्धशतक पूरा किया है। 12वें ओवर में श्रीलंकाई टीम 100 रन के पार हो गई है। कुसल मेंडिस का विश्व कप में यह लगातार तीसरा अर्धशतक है।
3 यह इस विश्व कप में कुसल मेंडिस का लगातार तीसरा अर्धशतक है।
1
•
•
6
2
4
4
•
1
•
4
4
मार्कस स्टॉयनिस नई गेंद के साथ गेंदबाज़ी करने आए और कुसल परेरा को एक शॉर्ट और वाइड गेंद पर डीप प्वाइंट पर कैच आउट कराया। तीसरे ओवर में पतुम निसंका ने ज़ेवियर बार्टलेट की गेंदों पर बिना ज़्यादा जोर लगाए तीन चौके लगाए। यह थोड़ा हैरान करने वाला है कि बार्टलेट ने धीमी पिच पर इस ओवर में एक भी धीमी गेंद नहीं डाली। पहला विकेट गिरने के बाद निसंका ने कुसल मेंडिस के साथ पारी को संभाला है और पावरप्ले में अपनी टीम को 61 रन तक पहुंचा दिया है।
तीक्षणा और चमीरा ने आख़िरी तीन ओवरों में बेहतरीन वापसी कराई है। चमीरा ने 18वें ओवर में सिर्फ़ सात रन दिए और टिककर खेल रहे जॉश इंग्लिस को शॉर्ट गेंद पर प्वाइंट की दिशा में वेल्लालगे के हाथों कैच कराया। अगले ओवर में तीक्षणा ने अपनी स्पिन से सिर्फ़ दो रन दिए और कूपर कॉनॉली को शॉर्ट थर्ड पर कैच कराया। इंग्लिस की तरह कॉनॉली भी हवा में शॉट खेलकर आउट हुए। आख़िरी ओवर में भी ऑस्ट्रेलिया सिर्फ़ चार रन बना सका और उनके दो विकेट गिरे। आख़िरी तीन ओवरों में ऑस्ट्रेलिया ने 13 रन बनाए और उनके चार बल्लेबाज़ पवेलियन में गए।
मतीशा पतिराना को उनके बाएं पैर की पिंडलियों में तनाव हुआ है और वह गेंंदबाज़ी जारी रखने में असमर्थ हैं। वह मैच में गेंदबाज़ी नहीं करेंगे और कल उनका स्कैन होगा।
1
•
4
1
1
W
1
•
2
W
•
•
•
•
3nb
•
W
•
W
श्रीलंकाई स्पिनरों द्वारा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों के विकेट लेने का सिलसिला जारी है। कामिंडु मेंडिस ने टिम डेविड को पवेलियन भेजा, तो हेमंता ने मैक्सवेल को निसंका के हाथों डीप में कैच करवाया। हालांकि इससे पहले ही ओवर में निसंका ने ही चमीरा की गेंद पर मैक्सवेल का डीप में कैच छोड़ा था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की रन गति रूकी नहीं है और उन्होंने 17वें ओवर तक 168 रन बना लिए हैं। क्या 200 बन पाएगा?
तब तक आप मार्श और हेड की पारियों का मज़ा लिजिए
श्रीलंकाई स्पिनरों ने वापसी की है। वेल्लागे और हेमंता ने पिछले तीन ओवरों में तीन विकेट चटकाए हैं। चौथा विकेट भी गिर जाता, लेकिन हेमंता की गेंद पर इंग्लिस के स्टंपिंग के मौक़े को कीपर ने मिस कर दिया।
1
6
W
•
•
1
1
1
1
1w
1
•
W
4
1
1
W
•
1
ऑस्ट्रेलिया को उनके सलामी बल्लेबाज़ों ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श ने तेज़ शुरुआत दी है। टीम के 100 रन पूरे हो गए हैं। दोनों ने मैदान के चारों तरफ़ शॉट लगाए हैं और किसी भी गेंदबाज़ को नहीं बख़्शा है। इस बीच श्रीलंका के लिए बुरी ख़बर यह है कि तीसरे ओवर के दौरान उनके प्रमुख तेज़ गेंदबाज़ मतिशा पतिराना हैमस्ट्रिंग पकड़कर चोटिल हो गए और उनके ओवर को कप्तान दसून शानका ने पूरा किया। हालांकि हेड अब अर्धशतक लगाकर स्पिनर हेमंता का शिकार हुए हैं, लेकिन उन्होंने अपना काम कर दिया है।
•
4
4
4
4
4
पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी ख़बर यह है कि उनके कप्तान मिचेल मार्श पूरी तरह फ़िट हैं और टीम में वापस आ गए हैं। श्रीलंका के कप्तान दसून शानका ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला लिया। शनाका ने कहा कि यह टूर्नामेंट में उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण मैचों में से एक है। उनकी टीम में एक बदलाव है और कुसल परेरा, कामिल मिशारा की जगह टीम में आए हैं।
वहीं मिचेल मार्श ने अपनी फ़िटनेस की जानकारी देते हुए कहा कि सब ठीक है और वह आज रात खेलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विश्व कप का हर मैच बड़ी ज़िम्मेदारी लेकर आता है। कूपर कॉनॉली, जेवियर बार्टलेट और मिचेल मार्श की एकादश में वापसी हुई है। हालांकि पिछले मैच में अर्धशतक लगाने वाले मैट रेनशॉ और अनुभवी बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ को जगह नहीं मिली है, जिन्हें जॉश हेज़लवुड की जगह 15-सदस्यीय दल में शामिल किया गया था
ऑस्ट्रेलिया एकादश: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, जॉश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मार्कस स्टॉयनिस, ग्लेन मैक्सवेल, कूपर कॉनॉली, ज़ेवियर बार्टलेट, नेथन एलिस, ऐडम ज़ैम्पा।
श्रीलंका एकादश: पतुम निसंका, कुसल परेरा, कुशल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, दसून शानका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, दुनित वेलालगे, दुशन हेमंता, दुश्मंता चमीरा, महेश तीक्षणा, मतीशा पतिराना।
पिच रिपोर्ट: अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। ज़्यादा तेज़ हवा नहीं चल रही है। स्क्वेयर बाउंड्री एक तरफ़ 66 मीटर और दूसरी तरफ़ 68 मीटर की है, जबकि सीधी बाउंड्री 80 मीटर है। पिच अच्छी दिख रही है, लेकिन इसमें हल्का टर्न देखने को मिल सकता है। घास की परत अच्छी है। स्टंप्स की लाइन में बाकी हिस्सों की तुलना में ज़्यादा घास है, जिससे उछाल और मूवमेंट में थोड़ा फ़र्क आ सकता है। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए 170-175 का स्कोर सुरक्षित हो सकता है।
श्रीलंका के सामने कुछ सवाल हैं। क्या दुशान हेमंता की जगह एक अतिरिक्त तेज़ गेंदबाज़ प्रमोद मदुशन को मौक़ा मिलेगा या पूर्व कप्तान चरित असलंका टीम में लौटेंगे? कामिल मिशारा के भी जगह पर सवाल उठ रहे हैं और कुसल परेरा को उनकी जगह शामिल किया जा सकता है।
श्रीलंका (संभावित XI): 1 पतुम निसंका, 2 कामिल मिशारा/कुसल परेरा, 3 कुसल मेंडिस, 4 पवन रत्नायके, 5 कामिंडु मेंडिस, 6 दसून शानका (कप्तान), 7 दुनित वेल्लालगे, 8 दुशान हेमंता/चरित असलंका, 9 दुश्मंता चमीरा, 10 महीश तीक्षणा, 11 मतिशा पथिराना
मिचेल मार्श अगर फ़िट रहते हैं तो वह टीम में कैमरन ग्रीन या ग्लेन मैक्सवेल की जगह आ सकते हैं क्योंकि मैट रेनशॉ ने अपनी बल्लेबाज़ी से अभी तक प्रभावित किया है। इसके अलावा स्टीव स्मिथ भी टीम के साथ जुड़ चुके हैं लेकिन उन्हें आधिकारिक तौर पर शामिल नहीं किया गया है।
ऑस्ट्रेलिया (संभावित XI): 1 ट्रैविस हेड, 2 जॉश इंग्लिस (विकेटकीपर), 3 कैमरन ग्रीन/मिचेल मार्श (कप्तान), 4 टिम डेविड, 5 ग्लेन मैक्सवेल, 6 मार्कस स्टॉयनिस, 7 मैट रेनशॉ, 8 ज़ेवियर बार्टलेट, 9 नेथन एलिस, 10 एडम ज़ैम्पा, 11 मैथ्यू कुनमन
बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर दुनित वेल्लालगे ने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ एक भी T20I नहीं खेला है लेकिन वनडे में उन्होंने उनके ख़िलाफ़ 8 मैचों में 20.12 की औसत से 16 विकेट लिए हैं। वेल्लालगे ने पहले दो मैचों में 1-28 और 1-17 के आंकड़े दर्ज़ किए थे। ऑस्ट्रेलिया की टीम बाएं हाथ के स्पिन के सामने थोड़ा फंसती है और ऐसे में वेल्लालगे उन्हें परेशान कर सकते हैं।
T20 विश्व कप से कुछ महीने पहले तक टिम डेविड टॉप ऑर्डर में बल्लेबाज़ी कर रहे थे लेकिन टीम का प्लान उनके चोटिल होने के कारण बिगड़ गया। BBL के बाद पाकिस्तान के ख़िलाफ़ वह सीरीज़ में नहीं खेले थे और विश्व कप के पहले मैच में आयरलैंड के ख़िलाफ़ भी टीम का हिस्सा नहीं थे। ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ वह ख़ाता खोले बिना आउट हुए और अगर ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट में आगे बढ़ना है तो डेविड का चलना ज़रूरी है।
ऑस्ट्रेलिया के पास अब ग़लती की कोई गुंजाइश नहीं है। श्रीलंका के ख़िलाफ़ हार के बाद भी वो गणितीय समीकरण से बाहर नहीं होंगे लेकिन उसके बाद उनका आगे जाना दूसरी टीमों के मैच के परिणाम पर निर्भर करेगा। दूसरी तरफ़ श्रीलंका ने पहले दो मैचों में लगातार दो जीत दर्ज़ की थी और इस मैच में जीत उन्हें सीधे सुपर 8 में पहुंचा देगी। इस मैच में हार के बाद भी श्रीलंका के सामने ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ आख़िरी ग्रुप मैच में जीत हासिल कर आगे जाने का मौक़ा रहेगा।
ऑस्ट्रेलिया की टीम इस T20 विश्व कप में खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान है और उसके अलावा ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ हार ने उन्हें झकझोड़ दिया है। अब अगर वह ग्रुप स्टेज से ही बाहर होते हैं तो उनके लिए यह बहुत बड़ा झटका होगा। टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाज़ी काफ़ी अनुभवहीन है और उनकी बल्लेबाज़ी भी चिंताजनक रही है। इसके अलावा मिचेल मार्श के चोटिल होने से भी ऑस्ट्रेलिया को नुकसान हुआ है।
श्रीलंका ने पहले दो मैचों में आयरलैंड और ओमान को आसानी से हराया था और वानिंदु हसरंगा के बाहर होने के बावजूद उनके प्रदर्शन पर कोई ख़ास प्रभाव नहीं पड़ा। बल्लेबाज़ी में कुसल मेंडिस ने लगातार दो अर्धशतक लगाए हैं और पिछले मैच में पवन रत्नायके ने भी तेज़ पचास लगाया था। पहले मैच में कामिंडु मेंडिस ने तेज़ पारी खेली थी और पिछले मैच में कप्तान दसून शानका ने भी ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा था।
दोनों टीमों के बीच 2022 विश्व कप के बाद से एक भी T20I नहीं खेला गया है। विश्व कप में श्रीलंका के ख़िलाफ़ ऑस्ट्रेलिया की टीम 4-1 से आगे है और उनके पास इसे 5-1 करने का बढ़िया मौक़ा रहेगा क्योंकि अगर ऐसा नहीं हुआ तो सुपर 8 में शायद ऑस्ट्रेलिया न दिखे।