निसंका के शतक से श्रीलंका का सुपर 8 में प्रवेश

ESPNcricinfo स्टाफ़

पतुम निसंका अपने दूसरे T20I शतक का जश्न मनाते हुए © AFP/Getty Images

श्रीलंका 184/2 (निसंका 100*, कुसल मेंडिस 51*, स्टॉयनिस 2-46) ने ऑस्ट्रेलिया 181 (हेड 56, मार्श 54, हेमंता 3-37, चमीरा 2-36) को आठ विकेट से हराया

श्रीलंका ने T20 विश्व कप में लगातार तीसरी जीत दर्ज कर सुपर 8 के लिए क़्वालिफ़ाई कर लिया है। वहीं लगातार दूसरे हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम अब लगभग बाहर होने की कगार पर है और अब उन्हें कोई चमत्कार ही बचा सकता है।

चोट के बाद वापसी कर रहे कप्तान मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पहली 50 वैध गेंदों में 104 तक पहुंचा दिया था। लेकिन बेहतरीन फ़ील्डिंग और शानदार स्पिन गेंदबाज़ी से श्रीलंका ने आख़िरी 70 गेंदों में सिर्फ़ 77 रन दिए और ऑस्ट्रेलिया के सभी 10 विकेट चटका दिए।

पल्लेकेले में भरे हुए स्टेडियम और जश्न मनाते दर्शकों के सामने श्रीलंका के दो सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़, पतुम निसंका और कुसल मेंडिस ने लक्ष्य का पीछा करते हुए ज़ोरदार और सधी हुई बल्लेबाज़ी का मिश्रण दिखाया। मेंडिस ने लगातार तीसरा अर्धशतक और निसंका ने नाबाद शतक लगाकर श्रीलंका को दो ओवर शेष रहते ही जीत दिला दी।

पिंडली की चोट के कारण बीच ओवर में ही मैदान से बाहर गए प्रमुख तेज़ गेंदबाज़ मतीशा पतिराना की गैरमौजूदगी में श्रीलंका के स्पिनरों ने छह विकेट लिए और अंत में दुश्मंता चमीरा ने पारी की बेहतरीन समाप्ति की। ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख स्पिनर ऐडम ज़ैम्पा कोई विकेट नहीं ले सके और चार ओवर में 41 रन दिए।

स्टॉयनिस ने बार्टलेट के साथ गेंदबाज़ी की शुरुआत की और अपने पहले ओवर में कुसल परेरा को धीमी गेंद से आउट किया। लेकिन इसके बाद निसंका और मेंडिस की जोड़ी ने पावरप्ले में 61 रन बनाए, जिसमें निसंका ने 20 गेंदों पर 38 रन बनाकर दबदबा दिखाया।

पावरप्ले के बाद एक ओवर बिना बाउंड्री के निकला, लेकिन फिर जब ज़ैम्पा आए तो रनों की बरसात फिर शुरू हो गई। मेंडिस ने चार चौके लगाकर निसंका को पीछे छोड़ा और अर्धशतक तक पहुंचने वाले पहले बल्लेबाज़ बने।

ज़ैम्पा, एलीस और मैक्सवेल ने 10वां, 11वां और 12वां ओवर बिना किसी बाउंड्री के डाले, फिर 13वें ओवर में स्टॉयनिस ने मेंडिस का विकेट लिया। अंतिम आठ ओवर में श्रीलंका को 77 रन चाहिए थे।

ऑस्ट्रेलिया को वापसी की जो भी उम्मीद थी, वह तुरंत टूट गई। पवन रत्नायके ने पहली दो गेंदों पर दो चौके जड़े। ज़ैम्पा ने एक अच्छा ओवर डाला, लेकिन निसंका ने आगे बढ़कर उनके सिर के ऊपर से शॉट लगाकर उनकी लय को बिगाड़ दिया।

आख़िरी पांच ओवर में श्रीलंका को 41 रन चाहिए थे, तब निसंका 41 गेंदों पर 72 रन पर थे। इसके बाद उन्होंने एलिस पर दो छक्के जड़े और फिर 18वें ओवर में ज़ैम्पा के कठिन दिन का अंत 15 रन के ओवर से किया। अंत में उन्होंने शतक भी लगाया और अपनी टीम को एक बड़ी जीत भी दिलाई।

Comments