Updated: Feb 11, 2026, 10:01 AM•Published Feb 11, 2026, 3:11 AM
T20 World Cup AFG vs SA Highlights: गुरबाज़ का साहसिक प्रदर्शन बेकार, दूसरे सुपर ओवर में जीती साउथ अफ़्रीका
By ESPNcricinfo स्टाफ़पहली बार विश्व कप में हुए लगातार दो सुपर ओवर
साउथ अफ़्रीका और अफ़ग़ानिस्तान के बीच अहमदाबाद में खेले गए T20 विश्व कप 2026 के मुक़ाबले में रोमांच की सारी हदें पार हो गईं। यह पहला मौक़ा था जब किसी विश्व कप मैच में लगातार दो सुपर ओवर खेलने के बाद निर्णय निकला हो। साउथ अफ़्रीका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए क्विंटन डी कॉक (59) और रायन रिकलटन (61) के अर्धशतकों की मदद से 187 रन बनाए थे। जवाब में अफ़ग़ानिस्तान की टीम रहमानउल्लाह गुरबाज़ के 84 रनों की पारी के दम पर 187 रन ही बना सकी। इसके बाद पहला सुपर ओवर भी टाई रहा और फिर दूसरे सुपर ओवर में जाकर साउथ अफ़्रीका को जीत मिली।
फ़ज़लहक़ फ़ारूकी ने पहले ओवर में ही अपनी स्विंग से परेशान किया और अगले ओवर में उन्होंने साउथ अफ़्रीकी कप्तान एडन मारक्रम को को आउट करके अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद रिकलटन और डी कॉक ने साउथ अफ़्रीकी पारी को संभाला और पावरप्ले में टीम ने 56 रन बनाए। दोनों ने एक ही ओवर में अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। डी कॉक ने 34 गेंदों में पचास रन बनाए, जबकि रिकलटन ने सिर्फ़ 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 11 ओवर के बाद साउथ अफ़्रीका का स्कोर 1 विकेट पर 111 रन था।
13वें ओवर में तीन गेंद के भीतर डी कॉक और रिकलटन दोनों को आउट करके राशिद ख़ान ने अपनी टीम की वापसी कराई। डी कॉक और रिकलटन के बीच 114 रनों की साझेदारी हुई थी। साउथ अफ़्रीका ने अंतिम पांच ओवर में तीन विकेट जरूर गंवाए, लेकिन 52 रन बनाकर उन्होंने अपनी पारी का मजबूत अंत किया। फ़ारूक़ी ने 19वां ओवर डाला जिसमें 19 रन आए। मिलर और यानसन ने अपनी टीम को 187 के स्कोर तक पहुंचाया।
188 के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफ़ग़ानिस्तान को गुरबाज़ ने आक्रामक शुरुआत दिलाई और पहले ओवर में ही 13 रन बन गए। चौथे ओवर की शुरुआत से पहले ज़दरान ने पांच गेंदों में केवल दो रन बनाए थे और गुरबाज़ 13 गेंदों में 25 रन बना चुके थे। जॉर्ज लिंडे चौथा ओवर लेकर आए जिसकी पहली गेंद पर गुरबाज़ ने छक्का लगाया। फिर ज़दरान ने एक चौका और एक छक्का लगाकर चार ओवर में टीम का पचासा पूरा किया।
पांचवें ओवर में एन्गिडी ने ज़दरान को क्लीन बोल्ड और गुलबदीन नईब को कॉट एंड बोल्ड किया। एक रन देकर दो विकेट लेते हुए एन्गिडी ने साउथ अफ़्रीका की वापसी करा दी। छठे ओवर की दूसरी गेंद पर रबाडा ने नए बल्लेबाज़ अटल को खाता खोले बिना आउट कर दिया। एक रन के भीतर तीन विकेट गिरने से अफ़ग़ानिस्तान की टीम दबाव में आ चुकी थी।
गुरबाज़ ने लिंडे को तीन गेंदों में दो छक्के लगाकर T20 विश्व कप में अपना चौथा पचासा पूरा किया। 11 ओवर के बाद अफ़ग़ानिस्तान ने 100 रन बना लिए थे। इस बीच गुरबाज़ और रसूली के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हुई। अपने आख़िरी और पारी के 13वें ओवर में महाराज को एक छक्का लगा जो इस मैच में उनके ख़िलाफ़ लगी इकलौती बाउंड्री साबित हुई। हालांकि, उन्होंने गुरबाज़ को फंसा लिया और शॉर्ट थर्ड पर लिंडे ने आगे की ओर डाइव लगाकर शानदार कैच लपका। इसके बाद दूसरे सेट बल्लेबाज़ रसूली रन आउट हो गए।
इस समय सात ओवर में 67 रनों की जरूरत थी। गुरबाज़ लगातार बड़े शॉट्स खेल रहे थे और 13वें ओवर में 121 के स्कोर पर कैच आउट हो गए। राशिद और ओमरज़ाई के बीच 16 गेंदों में हुई 25 रनों की साझेदारी हुई जिसके बाद तीन ओवर में 30 रनों की जरूरत रह गई थी। 18वां ओवर लेकर एन्गिडी आए जिनकी पहली ही गेंद पर चौका लगा। हालांकि, उन्होंने ओमरज़ाई को आउट करके और ओवर में केवल छह रन देकर मैच वापस साउथ अफ़्रीका के पाले में डाल दिया।
19वें ओवर में राशिद को आउट करके यानसन ने अफ़ग़ानिस्तान की लगभग सारी उम्मीदों को ख़त्म कर दिया था। हालांकि, नूर अहमद ने आते ही पहली गेंद पर छक्का जड़ा। इस ओवर से 11 रन आए। आख़िरी ओवर में 13 रनों की जरूरत होने पर पहली गेंद पर ही नूर एक्स्ट्रा कवर पर कैच थमा बैठे थे, लेकिन तभी हूटर बजा और पता चला कि रबाडा ने नो-बॉल डाल दी है। दूसरी लीगल गेंद पर नूर ने एक और बड़ा छक्का लगाकर रबाडा पर दबाव को काफी ज्यादा बढ़ा दिया।
चौथी गेंद पर दो रन आए और पांचवीं गेंद पर भी दो रन बने, लेकिन ये भी नो-बॉल थी। अब जीत के लिए तीन गेंदों में दो रन चाहिए थे और एक गेंद तो फ्री-हिट ही थी। नूर और फ़ारूक़ी से यहीं गलती हुई क्योंकि उन्होंने दो रन भागने के चक्कर में रन आउट के रूप में विकेट गंवाया और मैच सुपर ओवर में चला गया।
एन्गिडी ने सुपर ओवर डाला जिसमें ओमरज़ाई ने एक चौका और दो छक्के लगाते हुए कुल 17 रन टीम के लिए बटोरे। साउथ अफ़्रीका ने जवाब में पहली तीन गेंदों पर सात रन बनाए और एक विकेट गंवाया। स्टब्स ने पहली दो गेंदों पर चार रन बनाए और फिर आख़िरी गेंद पर छक्का मारते हुए सुपर ओवर को टाई करा दिया।
दूसरे सुपर ओवर में पहले बल्लेबाज़ी कर रही साउथ अफ़्रीका के लिए स्टब्स ने छक्के से शुरूआत की। पहली तीन गेंद पर नौ रन आ चुके थे। इसके बाद मिलर ने लगातार दो छक्के लगाए और साउथ अफ़्रीका ने कुल 23 रन बना लिए। अफ़ग़ानिस्तान ने जवाब में पहली दो गेंदों पर बिना रन बनाए एक विकेट भी गंवा दिया। अब उन्हें चार गेंदों पर चार छक्के चाहिए थे। गुरबाज़ ने महाराज के ख़िलाफ़ छक्कों की हैट्रिक तो लगा दी, लेकिन आख़िरी गेंद पर कैच आउट हो गए।
1
1
गुरबाज़ की कोशिश बेकार, साउथ अफ़्रीका को मिली जीत
पहली गेंद: ऑफ स्टंप के बाहर की फुलर गेंद, जोर से बल्ला चलाया लेकिन कोई संपर्क नहीं।
दूसरी गेंद: सीधे प्वाइंट के हाथ में मार बैठे। ऑफ स्टंप के काफी बाहर की फुल गेंद, बल्ले का चेहरा खोलकर मारा था लेकिन प्वाइंट पर मिलर ने हवा में उछलते हुए शानदार कैच लपका और नबी को वापस जाना होगा।
4 गेंद में 24 रन चाहिए और अब गुरबाज़ आए हैं।
तीसरी गेंद: आते ही छक्का लगाया है गुरबाज़ ने। शॉर्ट गेंद ऑफ स्टंप के बाहर, सीधे बल्ले से खेला सामने की ओर लांग ऑफ के बाहर। उन्हें तीन और छक्के मारने होंगे।
चौथी गेंद: एक और बार बाउंड्री के बाहर भेजा है। इस बार धीमी गति की फुलर गेंद ऑफ स्टंप के बाहर, लांग ऑन की ओर मारा, यानसन ने पूरी कोशिश की, लेकिन गेंद को रोक नहीं पाए।
पांचवीं गेंद: छक्कों की हैट्रिक। पैरों पर फुल गेंद को सीधे भेजा स्टैंड में।
छक्के की जरूरत आखिरी गेंद पर।
छठी गेंद: ऑफ स्टंप के बाहर फुल गेंद। वाइड होगी।
सातवीं गेंद: सीधे बैकवर्ड प्वाइंट के हाथों में। साउथ अफ़्रीका ने आखिरकार मैच जीत ही लिया है। ऑफ स्टंप के एकदम बाहर फुल गेंद, कट करने गए थे लेकिन नीचे नहीं रख पाए और एक आसान सा कैच।
क्या 24 रन बनाकर इतिहास बनाएगी अफ़ग़ानिस्तान?
एन्गिडी इस बार गेंदबाज़ी नहीं कर सकते। रबाडा के हाथ में गेंद होनी चाहिए। याद रखिए अगर रबाडा ने आख़िरी ओवर में दो नो-बॉल नहीं डाली होती तो शायद साउथ अफ़्रीका कब का जीत चुकी होती। हालांकि,अब उनके पास अपनी गलती सुधारने का मौका हो सकता है। नबी और ओमरज़ाई बल्लेबाज़ी के लिए तैयार दिख रहे हैं।
हेलो, महाराज को गेंद सौंपी गई है दो दाएं हाथ के बल्लेबाजों के सामने
1
छक्के से शुरू हुआ दूसरा सुपर ओवर
पहली गेंद: छक्के से शुरुआत की है स्टब्स ने। लेंथ गेंद ऑफ स्टंप के बाहर, पूरी ताकत से मारा डीप मिडविकेट बाउंड्री के बाहर।
दूसरी गेंद: ऑफ स्टंप के काफी बाहर हार्ड लेंथ, एक्स्ट्रा कवर की ओर खेला सिंगल के लिए।
तीसरी गेंद: ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट गेंद को लेग साइड में खींचा, मारते ही मिलर ने दो रन के लिए बोल दिया था और पूरा भी किया।
चौथी गेंद: मिलर टाइम इन अहमदाबाद। धीमी गति की लेंथ गेंद स्लॉट में, डीप मिडविकेट के बाहर बड़े छक्के के लिए मार दिया।
पांचवीं गेंद: फुलटॉस गेंद ऑफ स्टंप के बाहर। डीप मिडविकेट और डीप स्क्वायर लेग के बीच एक और छक्का। तीसरे अंपायर के पास भी गए हैं नो-बॉल चेक करने के लिए लेकिन वैलिड गेंद।
छठी गेंद: आखिरकार यॉर्कर डालने में सफल रहे। मिलर ने लेग साइड में धकेला और दो रन भाग लिए। 24 रन बनाने होंगे जीत के लिए अफ़ग़ानिस्तान को
इस बार साउथ अफ़्रीका की पहले बल्लेबाज़ी
साउथ अफ़्रीका इस बार पहले बल्लेबाज़ी करेगी। स्टब्स और मिलर वापस बल्लेबाज़ी के लिए आ रहे हैं। फ़ारूक़ी इस बार गेंदबाज़ी नहीं कर सकेंगे तो वहीं ब्रेविस इस बार बल्लेबाज़ी नहीं कर सकेंगे। ओमरज़ाई आए हैं गेंद लेकर। याद रखिए एन्गिडी भी अब गेंद नहीं डाल पाएंगे।
स्टब्स ने टाई कराया सुपर ओवर
फ़ारूक़ी गेंदबाज़ी करने आए हैं। साउथ अफ़्रीका ने मिलर और ब्रेविस को बल्लेबाज़ी के लिए उतारा है।
पहली गेंद: फुलटॉस हिप पर, जोर से बल्ला घुमाया था लेकिन कनेक्ट नहीं कर सके और सीधे लांग ऑन के पास एक रन के लिए।
दूसरी गेंद: शॉर्ट गेंद शरीर के बाहर, लगभग हेलमेट के पास से ब्रेविस ने गेंद को घुमाया और कनेक्शन काफी शानदार। छह रन के लिए गेंद सीधे स्टैंड में पहुंची।
तीसरी गेंद: सुपर ओवर में अफ़ग़ानिस्तान टॉप पर। राउंड द विकेट से धीमी गति की शॉर्ट गेंद। एक बार फिर पुल करने की कोशिश लेकिन इस बार गति ने बीट किया। बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगकर विकेट के पीछे गई गेंद। गुरबाज़ के लिए आसान सा कैच।
3 गेंद में 11 रन चाहिए और अब स्टब्स आए हैं बल्लेबाज़ी के लिए।
चौथी गेंद: आते ही चौका हासिल कर लिया। ऑफ स्टंप के बाहर सटीक यॉर्कर को कवर ड्राइव करने की कोशिश। बाहरी किनारा लगा और गेंद विकेट के पीछे चौके के लिए निकल गई।
पांचवीं गेद: डॉट गेंद डाली है फ़ारूक़ी ने।
छठी गेंद: स्टब्स ने सुपर ओवर को टाई करा दिया है। लो फुलटॉस डाली थी और सीधे बल्ले से स्टब्स ने सामने की ओर मारा। लांग ऑफ को आराम से क्लियर किया क्योंकि ताकत पूरी थी शॉट में।
सुपर ओवर में ओमरज़ाई की बदौलत अफ़ग़ानिस्तान ने बनाए 17
लुंगी एन्गिडी सुपर ओवर में गेंदबाजी करेंगे। अफ़ग़ानिस्तान की ओर से रहमानुल्लाह गुरबाज़ और अजमतुल्लाह ओमरज़ाई पारी की शुरुआत करेंगे।
पहली गेंद: यॉर्कर से चूके और ओमरज़ाई ने पॉइंट के पास से चौका लगाया।
दूसरी गेंद: एन्गिडी ने धीमी गेंद फेंकी, ओमरज़ाई ने जोर से बल्ला घुमाया, लेकिन गेंद में इतनी ताकत थी कि वह लॉन्ग-ऑफ पर खड़े सबसे लंबे फील्डर के ऊपर से कुछ इंच की दूरी से निकल गई।
तीसरी गेंद: लगभग यॉर्कर, स्वीपर-कवर की तरफ एक रन के लिए खेला।
चौथी गेंद: धीमी गेंद, लॉन्ग-ऑन की तरफ एक रन के लिए खेला।
पांचवीं गेंद: धीमी गेंद, हार्ड लेंथ, पॉइंट के ऊपर से स्क्वायर की तरफ खेला। रबाडा ने बाईं ओर दौड़ने के बाद डाइव लगाकर दोनों हाथों से गेंद को रोकने की कोशिश की, लेकिन बाउंड्री के इतने क़रीब होने के कारण गेंद को नियंत्रित करना संभव नहीं था। हालांकि, उन्होंने दो रन बचाए हैं। 5 गेंदों में 16 रन बन गए हैं।
छठी गेंद: एन्गिडी की शानदार यॉर्कर। एक रन मिला। साउथ अफ़्रीका को जीत के लिए 18 रन चाहिए।
अफ़ग़ानिस्तान ने गंवाया मैच फ़िनिश करने का मौक़ा
तीन गेंद में दो रन चाहिए और एक गेंद फ्री हिट मिलनी है तो ऐसे में आप क्या करेंगे? जाहिर तौर पर आप पहले एक रन लेकर स्कोर लेवल करेंगे। फ्री-हिट पर नूर ने अच्छा शॉट मारा जो यानसन की रीच में था। यहां वे एक रन लेकर सेटल हो सकते थे क्योंकि अगली दो गेंद पर एक ही रन चाहिए होता।
हालांकि, उन्होंने दूसरा रन भागने का निर्णय लिया और यहीं चूक हो गई। नॉन स्ट्राइक एंड पर आए थ्रो को रबाडा ने पकड़ा और गिल्लियां बिखेर दीं। फ़ारूक़ी क्रीज़ से बाहर रह गए और मैच टाई पर ही समाप्त हो गया। अब सुपर ओवर में फिर से दोनों टीमों के पास बराबरी का मौक़ा होगा।
अरे रबाडा, ये क्या कर दिया!
आख़िरी ओवर की पहली गेंद पर ही नूर एक्स्ट्रा कवर पर कैच थमा बैठे थे, लेकिन तभी हूटर बजा और पता चला कि रबाडा ने नो-बॉल डाल दी है। फ्री-हिट वाली गेंद वाइड थी जिससे फ्री-हिट बरकरार रही। दूसरी लीगल गेंद पर नूर ने एक और बड़ा छक्का लगाकर रबाडा पर दबाव को काफी ज्यादा बढ़ा दिया।
चौथी गेंद पर दो रन आए और पांचवीं गेंद पर भी दो रन बने, लेकिन ये भी नो-बॉल थी। फ्री-हिट पर दो रन भागने के चक्कर में रन आउट हुआ और मैच सुपर ओवर में पहुंच गया है।
1
जीत के क़रीब साउथ अफ़्रीका
2
1w
2
W
6
•
19वें ओवर में राशिद को आउट करके यानसन ने अफ़ग़ानिस्तान की लगभग सारी उम्मीदों को ख़त्म कर दिया था। हालांकि, नूर अहमद ने आते ही पहली गेंद पर छक्का जड़ा और सबको चौंका दिया। इस ओवर से 11 रन आए। अंतिम ओवर में साउथ अफ़्रीका को जीत के लिए एक विकेट और अफ़ग़ानिस्तान को 13 रन चाहिए।
एन्गिडी ने फिर कराई साउथ अफ़्रीका की वापसी
4
1
•
1
W
•
राशिद और ओमरज़ाई के बीच 16 गेंदों में हुई 25 रनों की साझेदारी ने साउथ अफ़्रीका को पूरी तरह दबाव में डाल दिया था। फिर 18वां ओवर लेकर एन्गिडी आए जिनकी पहली ही गेंद पर चौका लगा। हालांकि, उन्होंने ओमरज़ाई को आउट करके और ओवर में केवल छह रन देकर मैच वापस साउथ अफ़्रीका के पाले में डाल दिया।
महाराज के आख़िरी ओवर ने बदला मोमेंटम
1
6
W
•
W
•
अपने आख़िरी और पारी के 13वें ओवर में महाराज को एक छक्का लगा जो इस मैच में उनके ख़िलाफ़ लगी इकलौती बाउंड्री साबित हुई। हालांकि, उन्होंने गुरबाज़ को फंसा लिया और शॉर्ट थर्ड पर लिंडे ने आगे की ओर डाइव लगाकर शानदार कैच लपका। इसके बाद दूसरे सेट बल्लेबाज़ रसूली रन आउट हो गए। इन दो विकेटों के साथ ही मोमेंटम बदल चुका है और अब साउथ अफ़्रीका की वापसी हो चुकी है। अब 42 गेंदों में 67 रनों की जरूरत है।
1
54 गेंद, 88 रन; क्या इतिहास रचेगी अफ़ग़ानिस्तान?
गुरबाज़ और रसूली के बीच साझेदारी पनप रही है। दोनों 34 गेंदों में 48 रन जोड़ चुके हैं और 11 ओवर के बाद कुल स्कोर 100 रन है। केशव महाराज तीन ओवर डाल चुके हैं और उन्हें कोई बाउंड्री नहीं लगी है। महाराज ने केवल 20 ही रन भी ख़र्च किए हैं।
1
1
2 गुरबाज़ ने अफ़ग़ानिस्तान के लिए T20 विश्व कप में दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक लगाया है।
1
1
26 गेंदों में गुरबाज़ का पचासा
एक छोर से एक रन के भीतर तीन विकेट गिर गए, लेकिन गुरबाज़ की बल्लेबाज़ी पर इसका कोई असर नहीं देखने को मिला। लिंडे को तीन गेंदों में दो छक्के लगाकर उन्होंने T20 विश्व कप में अपना चौथा पचासा पूरा किया। आठ ओवर के बाद 79 रन बन चुके हैं और गुरबाज़ जिस तरह खेल रहे हैं उनके ऊपर काफ़ी कुछ निर्भर है।
एन्गिडी के शानदार ओवर से साउथ अफ़्रीका की वापसी
1
W
•
W
•
•
चौथे ओवर की शुरुआत से पहले ज़दरान ने पांच गेंदों में केवल दो रन बनाए थे और गुरबाज़ 13 गेंदों में 25 रन बना चुके थे। जॉर्ज लिंडे चौथा ओवर लेकर आए जिसकी पहली गेंद पर गुरबाज़ ने छक्का लगाया। फिर ज़दरान ने एक चौका और एक छक्का लगाकर चार ओवर में टीम का पचासा पूरा किया।
इसके बाद पांचवें ओर में एन्गिडी ने ज़दरान को क्लीन बोल्ड और गुलबदीन नईब को कॉट एंड बोल्ड किया। एक रन देकर दो विकेट लेते हुए एन्गिडी ने साउथ अफ़्रीका की वापसी करा दी। छठे ओवर की दूसरी गेंद पर रबाडा ने नए बल्लेबाज़ अटल को खाता खोले बिना आउट कर दिया।
1
4 ओवर में अफ़ग़ानिस्तान का पचासा पूरा
•
4
•
5w
•
4
•
1
•
6
2
1
•
6
1
1
1w
1
•
•
6
1
•
4
•
6
1
आख़िरी पांच ओवर में बने 52 रन
साउथ अफ़्रीका ने अंतिम पांच ओवर में तीन विकेट जरूर गंवाए, लेकिन 52 रन बनाकर उन्होंने अपनी पारी का मजबूत अंत किया है। फ़ारूक़ी ने 19वां ओवर डाला जिसमें यानसन ने एक छक्का और एक चौका तो वहीं मिलर ने एक चौका लगाया और ओवर से कुल 19 रन बटोर लिए।
आख़िरी ओवर में मिलर ने एक छक्का और यानसन ने एक चौका लगाया। डी कॉक और रिकलटन की 114 रनों की साझेदारी से साउथ अफ़्रीका एक समय 13 ओवर में ही 127 रन बना चुकी थी। इसके बाद राशिद ने उन दोनों को आउट करके अफ़ग़ानिस्तान की शानदार वापसी कराई। साउथ अफ़्रीका को लगेगा कि उन्होंने कम से कम 20 रन कम बनाए हैं।
1
राशिद की दोहरी सफलता
आज का दिन ऐसा रहा, जब रायन रिकलटन और क्विंटन डी कॉक ने लगभग हर चाल साथ चला है। दोनों ने एक ही ओवर में अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए और अब एक ही ओवर में आउट भी हो गए। राशिद ख़ान ने बेहद सटीक गेंदबाज़ी की। रिकलटन गेंद की लाइन को पूरी तरह समझ नहीं पाए और एलबीडब्ल्यू आउट हुए। वह 38 गेंदों में 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यह राशिद का 699वां अंतरराष्ट्रीय विकेट था।
इसके पहले राशिद को 698वां विकेट भी मिला। यह उनकी सबसे बेहतरीन गेंद नहीं थी, लेकिन वह इसे ख़ुशी से स्वीकार करेंगे। क्विंटन डी कॉक ने शॉर्ट गेंद देखकर बाउंड्री लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद की लाइन ऐसी थी कि वह खुलकर शॉट नहीं लगा सके। उनका शॉट ताक़त नहीं पकड़ सका और डीप मिडविकेट पर कैच हो गए। डी कॉक 41 गेंदों में 59 रन बनाकर आउट हुए।
•
1
1
W
1
W
दोनों बल्लेबाज़ों का अर्धशतक
क्विंटन डी कॉक ने स्पिन से भरी अफ़ग़ानिस्तान की गेंदबाज़ी के ख़िलाफ़ साउथ अफ़्रीका को वही रफ़्तार दी, जिसकी टीम को ज़रूरत थी। ख़ासकर तब, जब एडन मारक्रम जल्दी आउट हो गए थे और अफ़ग़ानिस्तान के पास दो बाएं हाथ के बल्लेबाज़ों को निशाना बनाने का मौक़ा था।
डी कॉक के बाद रायन रिकलटन ने भी उनका अच्छा साथ दिया। उन्होंने ताक़त और नज़ाकत दोनों के साथ बेहतरीन बल्लेबाज़ी की।
दोनों ने एक ही ओवर में अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। डी कॉक ने 34 गेंदों में पचास रन बनाए, जबकि रिकलटन ने सिर्फ़ 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
11 ओवर के बाद दक्षिण अफ़्रीका का स्कोर 1 विकेट पर 111 रन है।
डी कॉक और रिकलटन में पनप रही साझेदारी
पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद रायन रिकलटन और क्विंटन डी कॉक ने साउथ अफ़्रीकी पारी को संभाला है। डी कॉक कुछ ज़्यादा ही आक्रामक हैं और उन्होंने कुछ बेहतरीन बाउंड्रीज़ लगाई हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी हो चुकी है।
मार्करम सस्ते में आउट
फ़ज़लहक़ फ़ारूकी ने पहले ओवर में अपने स्विंग से परेशान किया और उस ओवर में पांच डॉट गेंदें फेंकी। वहीं अगले ओवर में उन्होंने साउथ अफ़्रीकी कप्तान एडन मार्करम को अपनी स्लोअर गेंद से चकमा दिया, जिसे वह मिड ऑफ़ पर खेल बैठे। अफ़ग़ानिस्तान को बढ़िया शुरुआत मिला है।
•
4
•
1
1
1
•
1
W
•
•
•
10 यह पावरप्ले में फ़ारूक़ी का 10वां T20I विकेट था
टॉस: अफ़ग़ानिस्तान की पहले गेंदबाज़ी, नूर अहमद की वापसी
अफ़ग़ानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया है। स्पिनर नूर अहमद की वापसी हुई है, वह टीम में जिया-उर-रहमान की जगह वापस आए हैं। वहीं साउथ अफ़्रीकी टीम में भी एक बदलाव है। स्पिन गेंदबाज़ी ऑलराउडर जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश की जगह एकादश में आएंगे।
राशिद ख़ान, कप्तान, अफ़ग़ानिस्तान: यह ज़रूरी है कि हम लोग जीतने के लिए एक सामूहिक प्रयास करें। यह (अहमदाबाद) IPL में मेरा होमग्राउंड है और यहां पर पिच बाद में बल्लेबाज़ी के लिए बेहतर होता जाता है। हमें अपने पावरप्ले बल्लेबाज़ी को सुधारने की ज़रूरत है। इसके साथ ही बीच के ओवरों में हमें अच्छी गेंदबाज़ी भी करनी होगी। हमने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ अपना लाइन और लेंथ मिस किया था। जिया-उर-रहमान की जगह नूर अहमद टीम में आए हैं।
एडन मारक्रम, कप्तान, साउथ अफ़्रीका: हम भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी ही करते। लेकिन अभी हम अधिक से अधिक रन खड़ा करने और फिर उन्हें जल्द से जल्द आउट करने की कोशिश करेंगे। हमने पहले मैच में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था, इसमें और सुधार की ज़रूरत है। कॉर्बिन बॉश की जगह जॉर्ज लिंडे टीम में आए हैं।
साउथ अफ़्रीका एकादश: एडन मारक्रम, क्विंटन डी कॉक, रायन रिकलटन, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी
अफ़ग़ानिस्तान एकादश: रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम ज़ादरान, नजीबुल्लाह ज़ादरान, सेदिक़उल्लाह अटल, दरवेश रसूली, अज़मतुल्लाह ओमरज़ई, मोहम्मद नबी, राशिद ख़ान, नूर अहमद, फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी, मुजीब उर रहमान
बड़ी तस्वीर: अफ़ग़ानिस्तान के सामने मुश्किल लक्ष्य
अफ़ग़ानिस्तान ने 2024 T20 विश्व कप के सेमीफ़ाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन इस बार केवल एक मैच के बाद ही उनके सामने कठिन राह है। पहले ही मैच में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ मिली हार ने उन्हें साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ करो या मरो वाली स्थिति में डाल दिया है। इस मैच में हार के बाद कनाडा और UAE के ख़िलाफ़ जीत भी शायद उनके लिए सुपर 8 में जाना पक्का नहीं कर सकेगी।
1
1