आंकड़े : विश्व कप में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करने का रिकॉर्ड अब पाकिस्तान के नाम
345 पाकिस्तान ने श्रीलंका के ख़िलाफ़ 345 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया, जो कि अब विश्व कप में रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम था, जब उन्होंने आयरलैंड के ख़िलाफ़ 2011 विश्व कप में 328 रनों के लक्ष्य का पीछा किया था।
1 इससे पहले सिर्फ़ एक बार पाकिस्तान ने 345 से ऊपर के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया था। ऐसा 2022 में लाहौर में हुआ था, जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ 349 रन बनाते हुए मैच जीता था। यह श्रीलंका के ख़िलाफ़ भी लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत है। पाकिस्तान ने भारत के रिकॉर्ड को तोड़ा, जो उन्होंने 2012 में 321 रन का पीछा करते हुए बनाया था।
8-0 यह विश्व कप में पाकिस्तान की श्रीलंका पर लगातार 8वीं जीत है। अब वे भारत-पाकिस्तान के 7-0 के रिकॉर्ड से आगे हो गए हैं।
4 हैदराबाद में हुए मुक़ाबले में कुसल मेंडिस, सदीरा समराविक्रमा, अबदुल्लाह शफ़ीक़ और मोहम्मद रिज़वान ने शतक लगाए। यह पहला विश्व कप मैच है, जिसमें चार शतक लगे और वनडे में ऐसा सिर्फ़ तीसरी बार हुआ। इससे पहले ऐसा 1998 के पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया लाहौर वनडे और 2013 के भारत-ऑस्ट्रेलिया नागपुर वनडे मे भी ऐसा हुआ था।
65 मेंडिस को अपना शतक पूरा करने के लिए कुल 65 गेंदें लगीं, जो कि विश्व कप में छठा सबसे तेज़ और श्रीलंका के लिए सबसे तेज़ विश्व कप शतक है। इससे पहले यह रिकॉर्ड कुमार संगाकार के नाम था, जब उन्होंने 2015 विश्व कप में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ 70 गेंदों में शतक लगाया था।
1 शफ़ीक़ अपने वनडे विश्व कप डेब्यू पर शतक लगाने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले विश्व कप के पहले मैच में सर्वाधिक रन का पाकिस्तानी रिकॉर्ड मोहसिन ख़ान के नाम था, जब उन्होंने श्रीलंका के ख़िलाफ़ 1983 विश्व कप में 82 रन बनाए थे।
176 रिज़वान और शफ़ीक़ के बीच 176 रनों की साझेदारी हुई, जो कि विश्व कप में पाकिस्तान के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। रिकॉर्ड सईद अनवर और वजाहतउल्लाह वास्ती के नाम है, जो उन्होंने 1999 सेमीफ़ाइनल में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ बनाया था।
91 मथीशा पथिराना ने अपने 12 वनडे मैचों के करियर में 91 रन वाइड पर ही दिए हैं। हैदराबाद में उन्होंने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 18 वाइड रन दिए। जबसे पथिराना ने डेब्यू किया है, तब से यह विश्व क्रिकेट में सबसे अधिक वाइड रनों का व्यक्तिगत रिकॉर्ड है। 34 वाइड रनों के साथ दूसरे नंबर पर अफ़ग़ानिस्तानी स्पिनर मुजीब उर रहमान हैं। पथिराना ने वनडे में अब तक 57 वाइड गेंदें फेंकी हैं, जिसमें आठ 5-रन वाइड के लिए बाउंड्री पार गए हैं। इनके बाद अल्ज़ारी जोसेफ़ का नाम आता है, जिनके नाम जून 2023 से 22 वाइड गेंदें हैं।
5 2023 में हैदराबाद में अब तक कुल चार वनडे हुए हैं और इस दौरान यहां पर 5 बार 320 से ऊपर का स्कोर बना है। 2019 में ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर 6 बार ऐसा हुआ था। हैदराबाद अपने आगामी विश्व कप मैचों में इस रिकॉर्ड को आसानी से तोड़ सकता है।
संपत बंडारूपल्ली ESPNcricinfo में स्टैटिस्टिशन हैं