डिवाइन ने राणा के एक ओवर में जड़े 32 रन, बनाया WPL इतिहास का सबसे महंगा ओवर

ESPNcricinfo स्टाफ़

Sophie Devine ने खेली अदभुत पारी © BCCI

WPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मैच में सोफ़ी डिवाइन ने स्नेह राणा के एक ओवर में 32 रन जड़ दिए, जो इस टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे महंगा ओवर बन गया। ESPNcricinfo हिन्दी के गेंद-दर-गेंद कमेंटेटर राजन राज ने इसे इस तरह बयान किया।

5.1 - राणा, डिवाइन को, चार रन

स्नेह राणा का स्वागत चौके के साथ किया गया है। मिडिल स्टंप पर फुल गेंद,. मिडविकेट की दिशा में स्लॉग किया गया। आराम से चौका मिलेगा।

5.2 - राणा, डिवाइन को, चार रन

हवा में गेंद, कवर के फ़ील्डर के हाथ पर लग कर गिरी गेंद, रूम बना कर काफ़ी ज़ोर से ड्राइव किया गया था। हवा में गई थी गेंद, फ़ील्डर के हाथ पर लग कर सीमा रेखा के बाहर गई

5.3 - राणा, डिवाइन को, छह रन

उड़न तश्तरी पर चढ़ कर गेंद ने मस्त उड़ान भरा है। आगे निकल कर सीधे बल्ले से लांग ऑन की दिशा में आधे दर्जन रन वाला प्रहार, बेहतरीन शॉट

5.4 - राणा, डिवाइन को, छह रन

स्कोरर साहब एक और सिक्सर लिखिए। इस बार मिडविकेट की दिशा में ताक़तवर प्रहार। हवा में उड़ती हुई गेंद दर्शकों के पास पहुंची। सोफ़ी का अर्धशतक पूरा हुआ।

5.5 - राणा, डिवाइन को, छह रन

4,4,6,6,6, सोफ़ी मैम आज अलग ही मोड पर हैं। स्टंप की लाइन में गेंद, ज़ोरदार स्वीप शॉट। स्वीट टाइमिंग वाला स्वीप शॉट। अदभुत कनेक्शन बना। फिर से आधे दर्जन रन मिलेंगे।

5.6 - राणा, डिवाइन को, छह रन

फुलटॉस गेंद। पैरों की लाइन। WPL इतिसास का सबसे महंगा ओवर। लेग साइड में हवाई शॉट लगाया गया। गेंद FIR करने गई है कि उसे बहुत मार पड़ रही है। स्क्वेयर लेग सीमा रेखा के बाहर गई गेंद

Comments