मैच-जिताऊ गेंदबाज़ी कर डिवाइन ने पर्पल कैप को अपना बनाया

ESPNcricinfo स्टाफ़

सोफ़ी डिवाइन अपनी पर्पल कैप दिखाती हुईं © BCCI

मुंबई इंडियंस (MI) की दो बल्लेबाज़ WPL 2026 ऑरेंज कैप तालिका में सबसे ऊपर हैं, लेकिन मंगलवार को वडोदरा में गुजरात जायंट्स (GG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच हुए मुक़ाबले के बाद हमें एक नई पर्पल कैप होल्डर मिली हैं।

पर्पल कैप तालिका

DC की नंदनी शर्मा को GG के खिलाफ़ तीन रन की हार में सिर्फ़ एक विकेट मिले और उन्हें दूसरे स्थान पर खिसकना पड़ा। उनसे आगे निकलते हुए शीर्ष पर पहुंचीं GG की स्टार ऑलराउंडर सोफ़ी डिवाइन, जिनके अब 15 विकेट हो गए हैं, जबकि नंदनी के नाम 14 विकेट हैं। डिवाइन ने इस मैच में 37 रन देकर 4 विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार भी मिला।

यह इस सीज़न WPL में डिवाइन का दूसरा 3+ विकेट हॉल का प्रदर्शन था। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक कोई भी मैच बिना विकेट लिए नहीं छोड़ा है। नंदनी का रिकॉर्ड भी ऐसा ही है और उन्होंने भी हर मैच में कम से कम एक विकेट लिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत में उनका 33 रन देकर 5 विकेट का प्रदर्शन इस सीज़न के दो 5-विकेट हॉल में से एक है। दूसरा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की श्रेयांका पाटिल के नाम है।

डिवाइन और नंदनी के बाद MI की एमेलिया कर और DC की एन श्री चरणी 12-12 विकेट के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। RCB की जोड़ी लॉरेन बेल और नेडीन डी क्लर्क के नाम 11-11 विकेट हैं, जबकि पाटिल के खाते में 10 विकेट हैं।

ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड

पिछले सीज़न की ऑरेंज कैप विजेता नैट सिवर-ब्रंट इस सीज़न का पहला शतक लगाने के बाद रन बनाने वालों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गई हैं। उन्होंने RCB के खिलाफ़ 57 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए थे। अब उनके नाम 319 रन हैं और वह इस सीज़न 300 रन का आंकड़ा पार करने वाली इकलौती बल्लेबाज़ हैं। उनके बाद टीम की साथी हरमनप्रीत कौर हैं, जिनके 260 रन हैं।

उनके बाद UP वॉरियर्ज़ (UPW) की फ़ीबी लिचफील्ड (243 रन), RCB की स्मृति मांधना (236 रन) और DC की लिज़ेल ली (230 रन) हैं।

अन्य प्रमुख आंकड़े

WPL 2026 MVP

सबसे ज़्यादा छक्के

सर्वश्रेष्ठ इकॉनमी रेट

Comments