मैच (13)
IPL (3)
त्रिकोणीय वनडे सीरीज़, श्रीलंका (1)
विश्व कप लीग 2 (1)
HKG T20 (1)
County DIV1 (3)
County DIV2 (4)

नेपाल vs भारत, पांचवां मैच, ग्रुप ए at Kandy, एशिया कप, Sep 04 2023 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री

परिणाम
पांचवां मैच, ग्रुप ए (D/N), पल्लेकेले, September 04, 2023, एशिया कप
(20.1/23 ov, T:145) 147/0

भारत की 10 विकेट से जीत, 17 गेंद बाकी (डीएलएस पद्धति)

प्लेयर ऑफ़ द मैच
74* (59)
rohit-sharma
नई
भारत
पूरी कॉमेंट्री

11.55pm: चलिए इसी के साथ हमें दिजिए विदा। अब मिलते हैं भारत के सुपर फ़ोर के मैच में। तब तक आप पढ़िए इस मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने कैसा प्रदर्शन किया, हमारे इस रेटिंग्स रिपोर्ट में।

रोहित शर्मा, भारतीय कप्तान और प्लेयर ऑफ़ द मैच: मैं शुरुआत में थोड़ा नर्वस था, लेकिन एक बार हाथ खुलने शुरू हुए तो फिर खुलते ही गए। पिछले मैच में हमें बल्लेबाज़ी और इस मैच में गेदबाज़ी करने का मौक़ा मिला, यह हमारी तैयारियों के लिए अच्छा है। सुपर फ़ोर में और अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। पहले मैच में चार विकेट गिरने के बाद जिस तरह से हार्दिक और इशान ने बल्लेबाज़ी की, वह बेहतरीन था। आज हमारी गेंदबाज़ी ठीक-ठाक थी, लेकिन हम और बेहतर कर सकते थे। लेकिन इस फ़ील्डिंग के साथ हम विश्व कप क्या एशिया कप में नहीं जा सकते। यह स्वीकार्य नहीं है।

रोहित पॉडेल, कप्तान, नेपाल: मुझे लगता है कि हम लोग 20 से 30 रन कम रह गए। अगर हमारा मध्यक्रम चला होता तो हम 260 से 270 का स्कोर खड़ा कर सकते थे। मुझे गर्व है कि हमारे निचले मध्यक्रम के बल्लेबाज़ों ने टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। वह पिछले कुछ महीनों से ऐसा करते आ रहे हैं। बारिश और ओस के कारण गेंदबाज़ी करना कठिन था, लेकिन हमारे गेंदबाज़ों ने अच्छी गेंदबाज़ी की।

11.32: यह भारत और नेपाल के बीच पहला अंतर्राष्ट्रीय मुक़ाबला था और भारत ने इसे 10 विकेट से जीतकर इसे एकदम एकतरफ़ा बना दिया। हालांकि जब नेपाल की टीम पहले 10 ओवर में बल्लेबाज़ी कर रही थी, तब एकदम नहीं लग रहा था कि वे नौसिखिया टीम हैं। भारतीय टीम ने इस दौरान तीन कैच भी छोड़े। बाद में नेपाल के निचले मध्यक्रम के बल्लेबाज़ों ने भी भारतीय गेंदबाज़ों को परेशान किया और 49वें ओवर तक बल्लेबाज़ी की। हालांकि बारिश के बाद जब खेल शुरू हुआ तो रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने नेपाली गेंदबाज़ों को कोई मौक़ा नहीं दिया।

20.1
4
गुलशन झा, गिल को, चार रन

इसी के साथ भारत की जीत, पैड पर आई लेंथ गेंद को डीप फाइन लेग पर लेग पर ग्लांस किया और चौके से भारत को जीत दिलाई

ओवर समाप्त 203 रन
भारत: 143/0CRR: 7.15 RRR: 0.66 • 18b में 2 रन की ज़रूरत
रोहित शर्मा74 (59b 6x4 5x6)
शुभमन गिल63 (61b 7x4 1x6)
कुशल मल्ला 3-0-11-0
गुलशन झा 1-0-7-0
19.6
कुशल मल्ला, रोहित को, कोई रन नहीं

ऑफ स्टंप के काफी बाहर की फुल गेंद को स्टीयर किया था, लेकिन गैप नहीं मिला, शॉर्ट थर्ड पर गई गेंद

19.5
कुशल मल्ला, रोहित को, कोई रन नहीं

फुल गेंद थी पांचवें स्टंप पर, उसको हल्के हाथों से ड्राइव किया एक्स्ट्रा कवर पर

19.4
1
कुशल मल्ला, गिल को, 1 रन

इस बार मिडिल-लेग की फुल गेंद को ऑन ड्राइव किया कलाईयों के सहारे लांग ऑन पर

19.3
कुशल मल्ला, गिल को, कोई रन नहीं

इस बार फुल गेंद को एक्स्ट्रा कवर में ड्राइव किया

19.2
1
कुशल मल्ला, रोहित को, 1 रन

ऑफ स्टंप के बाहर की फुल गेंद की लाइन में आकर अक्रॉस खेला लांग ऑन पर ऑन ड्राइव करते हुए

19.1
1
कुशल मल्ला, गिल को, 1 रन

काफी बाहर की फुल फ्लाइटेड गेंद को ड्राइव किया कवर में

ओवर समाप्त 197 रन
भारत: 140/0CRR: 7.36 RRR: 1.25 • 24b में 5 रन की ज़रूरत
रोहित शर्मा73 (56b 6x4 5x6)
शुभमन गिल61 (58b 7x4 1x6)
गुलशन झा 1-0-7-0
कुशल मल्ला 2-0-8-0
18.6
4
गुलशन झा, रोहित को, चार रन

शर्मा जी का एक और चौका, एकदम बाहें खोल खोल मार रहे हैं शाहरूख खान की तरह, ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ से रूम मिला तो उसे कट मारा डीप बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में, अब भारत बस 5 रन दूर

18.5
गुलशन झा, रोहित को, कोई रन नहीं

इस बार पांचवें स्टंप की बैक ऑफ लेंथ गेंद को कट किया था, बैकवर्ड प्वाइंट मौजूद

18.4
गुलशन झा, रोहित को, कोई रन नहीं

इस बार अतिरिक्त उछाल से आई बैक ऑफ लेंथ गेंद ऑफ स्टंप के बाहर की चैनल में, उससे चकमा खाए रोहित और बाहरी किनारे पर बीट हुए, कीपर ने कलेक्ट किया

18.3
1
गुलशन झा, गिल को, 1 रन

बाहर की बैक ऑफ लेंथ गेंद को बैकफुट से पंच किया डीप कवर पर

18.2
गुलशन झा, गिल को, कोई रन नहीं

ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ, बैकफुट प्वाइंट पर कट किया

18.1
2
गुलशन झा, गिल को, 2 रन

पैड पर आई फुल गेंद को ऑन ड्राइव किया वाइड लांग ऑन पर और दो रन हासिल किए

ओवर समाप्त 183 रन
भारत: 133/0CRR: 7.38 RRR: 2.40 • 30b में 12 रन की ज़रूरत
रोहित शर्मा69 (53b 5x4 5x6)
शुभमन गिल58 (55b 7x4 1x6)
कुशल मल्ला 2-0-8-0
करण के सी 4-0-26-0
17.6
कुशल मल्ला, रोहित को, कोई रन नहीं

फुल गेंद को वापस खेला बोलर की ओर

17.5
1
कुशल मल्ला, गिल को, 1 रन

पांचवें स्टंप की लेंथ गेंद को बैकफुट से सीधे बल्ले से पंच किया डाउन द ग्राउंड सिंगल के लिए लांग ऑफ पर

17.4
1
कुशल मल्ला, रोहित को, 1 रन

अंदरूनी किनारा, ऑफ स्टंप पर आती लेंथ गेंद को रूम बनाकर कट मारना चाहते थे, लेकिन गेंद अंदर आई पड़कर और अंदरूनी किनारा लेकर शॉर्ट फाइन पर गई

17.3
कुशल मल्ला, रोहित को, कोई रन नहीं

इस बार फुल गेंद को वापस खेला डिफेंड करते हुए बोलर की ओर

17.2
1
कुशल मल्ला, गिल को, 1 रन

पैड पर आती लेंथ गेंद को खेला लांग ऑन पर

17.1
कुशल मल्ला, गिल को, कोई रन नहीं

ऑफ स्टंप के बाहर की फुल गेंद थी, काफी बाहर थी तो छोड़ा कीपर के लिए

ओवर समाप्त 1710 रन
भारत: 130/0CRR: 7.64 RRR: 2.50 • 36b में 15 रन की ज़रूरत
रोहित शर्मा68 (50b 5x4 5x6)
शुभमन गिल56 (52b 7x4 1x6)
करण के सी 4-0-26-0
संदीप लामिछाने 4-0-39-0
16.6
6
करण के सी, रोहित को, छह रन

रोहित का पांचवां छक्का, गजब का फटका दे रहे हैं आज वह, इस बार आगे गेंद थी, ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ, उस पर बल्ला चलाया एकदम सीधा और लांग ऑफ के ऊपर खड़े-खड़े छक्का पाया, आज अपना पुराना रूप दिखा रहे हैं रोहित

Language
Hindi
AskESPNcricinfo Logo
Instant answers to T20 questions
भारत पारी
<1 / 3>

एशिया कप

Super Four
टीमMWLअंकNRR
भारत32141.753
श्रीलंका3214-0.134
बांग्लादेश3122-0.463
पाकिस्तान3122-1.283
Group A
टीमMWLअंकNRR
पाकिस्तान21034.760
भारत21031.028
नेपाल2020-3.572