चलिए हमें दिजिए विदा!
रोहित शर्मा, कप्तान, भारत : इस तरह से बार-बार बारिश की बाधा आना सही नहीं है, लेकिन मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए 1-1 के सीरीज़ स्कोर पर पहुंचना आपको आत्मविश्वास देता है। यह मैच बचाने का पूरा श्रेय राहुल और जाडेजा को जाता है। उनको खेलते देखना सुखद था।
ट्रैविस हेड को प्लेयर ऑफ़ द मैच मिला है। उन्होंने कहा, "यह एक मुश्किल विकेट था और मैंने क्रीज़ पर बने रहने के लिए अलग-अलग योजनाएं बनाई थी। स्मिथ के साथ साझेदारी महत्वपूर्ण थी। मैंने यहां की परिस्थितियों को अच्छे से समझा, जिससे मैं यहां अच्छा कर पाया। मैं अभी जिस तरह की बल्लेबाज़ी कर रहा हूं, उससे बहुत ख़ुश हूं।"
आधिकारिक पुष्टि आ चुकी है। यह मैच ड्रॉ के रूप में समाप्त होगा। दोनों टीम के खिलाड़ी, एकदूसरे के साथ हाथ मिला रहे हैं।
कुल मिला कर भारत ने इस मैच में अच्छी वापसी की। पहली पाली में भारत ने जिस तरह से फ़ॉलोऑन बचाया, वह देखने लायक़ था। एक समय पर ऐसा लगने लगा था कि भारत फिर से एक हार की तरफ़ बढ़ रहा है। लेकिन जाडेजा, केएल राहुल, बुमराह और आकाशदीप की बल्लेबाज़ी ने कमाल कर दिया। इसके बाद जब भारत गेंदबाज़ी करने आया तो ऑस्ट्रेलिया के सात बल्लेबाज़ों को 89 के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया गया। भारतीय टीम निश्चित रूप से अपनी इस वापसी से ख़ुश होगी।
10.34 am चाय का समय समाप्त हो चुका है लेकिन खेल शुरू नहीं हो पाया है। हल्की बारिश हो रही है। मैदान पर मौजूद हमारे साथी बता रहे हैं कि काफ़ी ज़ोर से बारिश होने की उम्मीद है।
3.00pm (10.30am IST): टी सेशन समाप्त हो चुका है, लेकिन बारिश बहुत तेज़ है और फ़िलहाल खेल शुरू होने की कोई संभावना नहीं है।
2.35pm (10.05am IST): इसी के साथ अंधेरे और बारिश की वापसी और दोनों टीमें वापिस जाती हुईं। इसी के साथ टी भी ले लिया गया है।