इसी के साथ बांग्लादेश ने पहला मुक़ाबला जीत लिया है, शांतो और मेहदी के अर्धशतक ने बांग्लादेश को छह विकेटों से जिता दिया है, फुलर गेंद थी और उसे मिडऑफ की तरफ से ड्राइव किया, मिसफील्ड ज़रूर हुई लेकिन तब तक मैच में सिर्फ औपचारिकता ही बाक़ी रह गई थी
अफ़ग़ानिस्तान vs बांग्लादेश, तीसरा मैच at Dharamsala, विश्व कप 2023, Oct 07 2023 - मैच का परिणाम
चलिए आज के लिए बस इतना ही, स्कोरर रंजीत, वैरवन, मेरे कॉम्स के सहयोगी दया और मुझे दीजिए इजाज़त
शाहिदी, अफ़ग़ानिस्तान कप्तान - हमने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन हम शुरुआत को भुना नहीं पाए। हमारा शॉट सेलेक्शन काफ़ी ख़राब था। स्कोर बोर्ड पर उतने रन नहीं थे लेकिन मुझे लगता है कि इसके बावजूद हमने लड़ना जारी रखा। हमें अपनी ग़लितयों से सीखकर इंग्लैंड के ख़िलाफ़ मुक़ाबले की तैयारी करनी होगी।
शाकिब अल हसन - हमें वैसा स्टार्ट नहीं मिला जैसा हम चाहते थे। लेकिन पहला विकेट मिलने के बाद ही हमारा विश्वास बढ़ गया और इसके बाद हमने जल्दी ही कुछ विकेट निकालने की सोची। गेंदबाज़ों ने अपनी ज़िम्मेदारी बखूबी निभाई।
मेहदी, प्लेयर ऑफ़ द मैच मैंने इसके लिए काफ़ी मेहनत की है। मेरे लिए यह क्षण बेहद ख़ास है। इसका श्रेय टीम मैनेजमेंट को जाता है जो उन्होंने मेरे ऊपर विश्वास जताया।
4.23 pm बांग्लादेश ने आज अफ़ग़ानिस्तान को चारों खाने चित कर दिया। गेंदबाज़ी में बांग्लादेश के आक्रमण के सामने अफ़ग़ानिस्तान तो धराशाई हो ही गया इसके साथ ही अफ़ग़ानिस्तान के गेंदबाज़ कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। शाकिब की गेंदबाज़ी और कप्तानी जबकि मेहदी हसन मिराज़ के हरफ़नमौला खेल ने बांग्लादेश को एक बड़ी जीत दिला दी।
राउंड द विकेट मिडिल और लेग स्टंप की लाइन में और उसे पुल किया बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में, डीप और फाइन लेग के फील्डर के बीच में, डीप के फील्डर फंबल हुए सीमारेखा पर और गेंद चली गई सीमारेखा के बाहर
कोण बनाकर बैकऑफ द लेंथ गेंद की और उसे खेला डीप स्क्वायर लेग पर
कोण बनाकर गुड लेंथ की गेंद को बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर खेला
गुड लेंथ की गेंद लेग स्टंप पर और उसे फाइन लेग पर गाइड किया, इसी के साथ शांतो का अर्धशतक पूरा हुआ
छोटी गेंद लेकिन उतनी भी छोटी नहीं थी जितना रहीम ने अंदाज़ा लगा लिया था, ऑफ स्टंप लाइन में बल्ले से खुद को बचाया और गेंद गई स्क्वायर लेग की दिशा में
गुड लेंथ की गेंद ऑफ स्टंप की लाइन में और उसे ऑफ साइड में धकेला
ऐसे आउट होने से काफी निराश होंगे शाकिब, मैच फिनिश करने का मौक़ा था, छोटी और स्लोअर गेंद थी, पुल किया लेकिन डीप स्क्वायर लेग के फील्डर के हाथों में गई गेंद, थोड़ी और ताकत के साथ शॉट खेलते तो छह रन कहीं नहीं गए थे
छोटी गेंद पर पुल कर दिया शाकिब ने और गेंद गई स्क्वायर लेग सीमारेखा के बाहर
छोटी गेंद पर कट किया प्वाइंट पर
गुड लेंथ की गेंद ऑफ स्टंप के हल्का बाहर और उसे ऑफ साइड में धकेला
छोटी और स्लोअर गेंद पुल किया फाइन लेग की तरफ लेकिन कनेक्ट नहीं कर पाए, फाइन लेग के फील्डर ने कैच लपककर वापस गेंद को गेंदबाज़ के पास पहुंचाया
ओह सायरन बजा है, मतलब अगली गेंद फ्री हिट होगी
गुड लेंथ गेंद ऑफ स्टंप पर और उसे मिडऑन पर खेला
ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ गेंद को कट किया प्वाइंट की दिशा में
लो फुल टॉस गेंद और उसे खेला वापस नवीन उल हक की तरफ
गुड लेंथ की गेंद मिडिलऔर लेग स्टंप की लाइन में और उसे खेला लेग साइड में
छोटी गेंद पर पुल किया स्क्वायर लेग पर
गुड लेंत की गेंद कोण बनाकर मिडिल और ऑफ स्टंप की लाइन में और उसे हल्के हाथों से खेला कवर पर
छोटी गेंद कोण बनाकर, पुल का सोचा ज़रूर था लेकिन अंतिम समय में गेंद को जाने दिया
गुड लेंथ की गेंद को खेला मिडऑफ पर अलॉन्ग द ग्राउंड
2W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला | |
टॉस | बांग्लादेश, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2023/24 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
मैच नंबर | वनडे नं. 4660 |
खेल के घंटे (ग्राउंड टाइम) | 10.30 शुरू, पहला सत्र 10.30-14.00, मध्यांतर 14.00-14.30, दूसरा सत्र 14.30-18.00 |
मैच के दिन | 7 अक्तूबर 2023 - दिन का मैच (50-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | बांग्लादेश 2, अफ़ग़ानिस्तान 0 |
ओवर 35 • बांग्लादेश 158/4
बांग्लादेश की 6 विकेट से जीत, 92 गेंद बाकीआईसीसी विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 9 | 9 | 0 | 18 | 2.570 |
सा. अफ़्रीका | 9 | 7 | 2 | 14 | 1.261 |
ऑस्ट्रेलिया | 9 | 7 | 2 | 14 | 0.841 |
न्यूज़ीलैंड | 9 | 5 | 4 | 10 | 0.743 |
पाकिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.199 |
अफ़ग़ानिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.336 |
इंग्लैंड | 9 | 3 | 6 | 6 | -0.572 |
बांग्लादेश | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.087 |
श्रीलंका | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.419 |
नीदरलैंड्स | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.825 |