मैच (14)
T20 विश्व कप (6)
रणजी ट्रॉफ़ी (2)
Sheffield Shield (3)
Rising Stars (2)
AUS (W) vs IND (W) (1)
परिणाम
फ़ाइनल (N), दुबई, September 28, 2025, पुरूष T20 एशिया कप
(19.4/20 ov, T:147) 150/5

भारत की 5 विकेट से जीत, 2 गेंद बाकी

प्रीव्यू

क्या भारत के दबदबे को तोड़ पाएगी आग़ा की टीम?

टूर्नामेंट के 41 साल के इतिहास में पहली बार होगा भारत बनाम पाकिस्‍तान फ़ाइनल

बड़ी तस्‍वीर

एशिया कप का फ़ाइनल मुक़ाबला भारत और पाकिस्‍तान के बीच दुबई में रविवार को खेला जाना है। टूर्नामेंट के 41 साल के इतिहास में यह पहला मौक़ा है जब दोनों टीमें फ़ाइनल में एक दूसरे के ख़‍िलाफ़ उतरेंगी। सूर्यकुमार यादव की टीम ने सुपर-4 में अपने सभी मुक़ाबले जीते। वहीं, आगा सलमान की टीम को दो मैच में जीत और एक में हार मिली। इस मुक़ाबले से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों पर नज़र डालते हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में अब तक 15 मुक़ाबले खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय टीम को 12 मैच में जीत मिली है। पाकिस्तान की टीम सिर्फ तीन मुक़ाबले अपने नाम कर पाई है। दोनों टीमों के बीच खेले गए आख़‍िरी 5 T20 मुक़ाबलों में भारतीय टीम ने सभी मैच अपने नाम किए हैं। पाकिस्तान एक भी मुक़ाबले में जीत दर्ज नहीं कर पाई है।

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें

अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 में छह मुक़ाबले खेले हैं और 204.63 की स्ट्राइक रेट से 309 रन बनाए हैं। शुभमन गिल के बल्ले से छह मैच में 115 रन निकले हैं। साबिहज़ादा फ़रहान ने छह पारियों में 26.66 की औसत से 146 रन बनाए हैं। कुलदीप यादव ने एशिया कप 2025 में छह मुक़ाबले खेले हैं और 9.84 की औसत से 13 विकेट झटके हैं। शाहीन शाह अफ़रीदी के नाम छह पारियों में 16 की औसत से नौ विकेट आए हैं।

जीत की संभावना
भारत 100%
पाकिस्तानभारत
100%50%100%पाकिस्तान पारीभारत पारी

ओवर 20 • भारत 150/5

भारत की 5 विकेट से जीत, 2 गेंद बाकी
AskESPNcricinfo Logo
Instant answers to T20 questions