क्लीन बोल्ड कर दिया है राशिद ने और इस विश्व कप का सबसे बड़ा उलटफेर हो गया है, अंदर आती हुई फुलर गेंद पर स्लॉग स्वीप का प्रयास लेकिन गेंद तेज़ी से स्टंप्स से टकरा गई और इंग्लैंड की हार की ताबूत में आख़िरी कील ठोंक दी राशिद ने
अफ़ग़ानिस्तान vs इंग्लैंड, 13वां मैच at दिल्ली, विश्व कप 2023, Oct 15 2023 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
चलिए आज के लिए बस इतना ही दीजिए इजाज़त।
अफ़ग़ानिस्तान कप्तान शहीदी - इस जीत ने हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाया और हम आगे भी इसे जारी रखना चाहेंगे। सलामी जोड़ी ने हमें बहुत अच्छा स्टार्ट दिया लेकिन हमने आज भी मिडिल ओवर्स में विकेट गंवाए। यह एक ऐसा पहलू है जिस पर हमें विचारने की ज़रूरत है। मुजीबउर रहमान ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ भी गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया था और आज उन्होंने एक बार फिर अपने प्रदर्शन को दोहराया।
जॉस बटलर - यह काफ़ी निराशाजनक है। टॉस जीतने के बाद हमने गेंदबाज़ी की और कुछ ज़्यादा ही रन ख़र्च हो गए। इसका सारा श्रेय अफ़ग़ानिस्तान को जाता है। उन्होंने हर क्षेत्र में हमसे बढ़िया प्रदर्शन किया।
मुजीबउर रहमान को प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवॉर्ड दिया गया है।
मुजीब - हमारे लिए यह खुशी का पल है। विश्व विजेता टीम को हराना वाकई ख़ास है। यह एक ऐसा क्षण है जिसका हम काफ़ी समय से इंतज़ार कर रहे थे।
9.30 pm अफ़ग़ानिस्तान के खेमे में अजय जाडेजा दिखाई दे रहे हैं विश्व कप के लिए उन्हें अफ़ग़ानिस्तान ने अपने दल के साथ जोड़ा है। यह पहली बार नहीं है जब विश्व कप में इंग्लैंड ने कोई उलटफेर झेला है। 2011 के विश्व कप में आयरलैंड ने एक बड़े चेज़ में इंग्लैंड को हराया था।अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया अब 10वें पायदान पर है जबकि अफ़ग़ानिस्तान छठे नंबर पर पहुंच गया है।
गुड लेंथ की गेंद थी और उसे वाइ़़ड लॉन्ग ऑफ पर खेला
गुड लेंथ की गेंद को ऑफ साइड में खेला
क्या पिक्चर अभी भी बाकी है, लगातार तीन चौके लगाए हैं टॉप्ली ने, फुलर गेंद ऑफ स्टंप के बाहर और उसे डीप प्वाइंट की तरफ खेला
बैकऑफ द लेंथ गेंद को लेग स्टंप के बाहर से मिडऑन और मिडऑफ के बीच में से पुल किया
बाहरी किनारा लगा और गेंद सीमारेखा के बाहर जाएगी, फुलर गेंद थी पैरों पर और कीपर को छकाती हुई गेंद गई चौके के लिए
गेंद हवा में थी लेकिन नो मैन्स लैंड में गिरी, बैकऑफ द लेंथ गेंद पर चिप किया था लेग साइड में
यॉर्कर गेंद ऑफ स्टंप के बाहर और उसे डीप प्वाइंट में खेला
ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ गेंद और बाहरी किनारे पर बीट किया, पड़ने के बाद अंदर की तरफ आई गेंद
अभी मैच समाप्त हो जाता, गुड लेंथ की गेंद थी ऑफ स्टंप के बाहर और उसे कवर पर प्रहार किया लेकिन फारूकी एक लो कैच को अपने आगे नहीं लपक पाए
ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ की गेंद और उसे बैकफुट से कट किया डीप कवर पर
अफ़ग़ानिस्तान के खिलाड़ी जोश से भर गए हैं
गुड लेंथ की गेंद थी और नबी ने दायीं तरफ गोता लगाकर कैच लपक लिया, राशिद ऑफ साइड में खेलने गए थे लेकिन गेंद ने बाहरी किनारा लिया और नबी ने एक लो कैच लपका, ड्रेसिंग रूम में बैठे कप्तान बटलर के चेहरे पर मायूसी साफ तौर पर देखी जा सकती है,
स्लिप में लपके गए हैं
गुड लेंथ की गेंद को लेग स्टंप के बाहर से लॉन्ग ऑन के ऊपर खेलने का प्रयास लेकिन गेंद पैड्स पर लगकर लेग साइड में लुढ़की
ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ की गेंद को कट का प्रयास लेकिन बाहरी किनारे पर बीट हुए
फुलर गेंद ऑफ स्टंप पर और उसे मिडऑन की दायीं ओर ड्राइव किया
राशिद के हाथ में है गेंद
शॉर्ट पिच गेंद और उसे पुल किया स्क्वायर लेग की तरफ लेकिन फील्डर तैनात
छठे स्टंप पर गुड लेंथ की गेंद को कवर के ऊपर से खेला लेकिन डीप के फील्डर ने एक टप्पे में अपने आगे ओर गेंद को फील्ड किया
बैकऑफ द लेंथ गेंद ऑफ स्टंप के बाहर और उसे थर्ड की ओर गाइड कर दिया
लेंथ गेंद ऑफ स्टंप पर और बैकफुट से कट कर दिया डीप बैकवर्ड प्वाइंट पर और गेंद गई सीमारेखा के बाहर, थर्ड के फील्डर दौड़ कर आए लेकिन गेंद की पहुंच से काफी दूर रह गए
ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ की गेंद को खड़े खड़े प्रहार का प्रयास लेकिन गेंद की पहुंच से काफी दूर थे वुड
ओवर 41 • इंग्लैंड 215/10
आईसीसी विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 9 | 9 | 0 | 18 | 2.570 |
सा. अफ़्रीका | 9 | 7 | 2 | 14 | 1.261 |
ऑस्ट्रेलिया | 9 | 7 | 2 | 14 | 0.841 |
न्यूज़ीलैंड | 9 | 5 | 4 | 10 | 0.743 |
पाकिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.199 |
अफ़ग़ानिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.336 |
इंग्लैंड | 9 | 3 | 6 | 6 | -0.572 |
बांग्लादेश | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.087 |
श्रीलंका | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.419 |
नीदरलैंड्स | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.825 |