इसी के साथ समाप्त हुई बांग्लादेश की पारी, शॉर्ट पिच गेंद ऑफ स्टंप के बाहर, पुल करने का प्रयास और बाहरी किनारा लगा, कवर की ओर हवा में खड़ी हुई गेंद, डेविड मिलर ने पकड़ा एक बढ़िया कैच
साउथ अफ़्रीका vs बांग्लादेश, 23वां मैच at मुंबई, विश्व कप 2023, Oct 24 2023 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
आज के मैच से फ़िलहाल इतना ही, लेकिन कल फ़िर मिलेंगे ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड्स मैच की कवरेज को लेकर। तब तक के लिए हमें दीजिए इजाजत। शुभ रात्रि
एडन मारक्रम: अंत में काफी कठिनाई हुई, लेकिन हमें सभी 10 विकेट लेने ही थे। लड़कों ने अपने प्लान पर कड़ाई से अमल किया है। महमुदउल्लाह ने एक बेहतरीन पारी खेली। हम अंतिम ओवरों तक गए और हमें इससे हमें कुछ अच्छे संकेत भी मिले हैं। क्विंटन ने जो किया वो अदभुत था और फिर क्लासन ने भी जोरदार पारी खेली। सभी का रवैया अलग है, लेकिन ये काफी सही जा रहा है। स्कोर का पीछा करना चिंता का विषय नहीं है। जितना अधिक आप पहले बल्लेबाज़ी करके जीतेंगे उतना ही आप सीखेंगे। एक बार हम अच्छे से स्कोर का पीछा कर लेंगे तो हम स्कोर का पीछा करते हुए भी एक अच्छी टीम दिखेंगे। एनगिडी संभवतः कुछ दिनों में ठीक हो जाएंगे और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ मैच खेलेंगे।
शाकिब अल हसन: मेरे हिसाब से 35 ओवर तक हमारी गेंदबाज़ी अच्छी रही जिसमें हमने विकेट भी लिए और पांच रन प्रति ओवर के हिसाब से रन खर्च किए। इसके बाद से क्विंटन और क्लासन मैच को हमसे दूर ले गए। ऐसे मैदान पर ये चीजें हो सकती हैं। मुशफ़िक़ुर और महमुदउल्लाह को थोड़ा ऊपर बल्लेबाज़ी कराने पर बात हो रही है। टॉप-5 को रन बनाने होंगे। फ़िलहाल भारत, न्यूजीलैंड और साउथ अफ़्रीका टाटइल जीतने की दावेदार लग रही हैं, लेकिन कुछ भी हो सकता है। अगर सेमीफाइनल नहीं तो कम से कम हम टॉप-5 या सिक्स में फिनिश करना चाहेंगे।
क्विंटन डिकॉक, प्लेयर ऑफ द मैच: मैं संतुष्ट होने से अधिक थक गया था। अच्छा दिन रहा जिसमें सभी ने अपना योगदान दिया। आज़ की सुबह मैं थोड़ा नर्वस था जो कि आमतौर पर होता नहीं है। दो अंक मिलना काफ़ी अच्छा है। क्लासन काफी शानदार रहे हैं और मैं उनसे थोड़ी ऊर्जा लेना चाहूंगा। जिस भी टीम से वह खेले हैं उन सभी के लिए स्पेशल रहे हैं।
साउथ अफ़्रीका ने मैच भले ही 149 रनों के अंतर से जीत लिया है, लेकिन उन्हें इस जीत से थोड़ी चिंता भी महसूस करनी चाहिए। इसका कारण ये है कि बांग्लादेश के छह विकेट 81 रनों पर गिर गए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने 233 रन बनाए। निचले क्रम के बल्लेबाज़ों को आउट नहीं कर पाना साउथ अफ़्रीका की कमजोरी बनती जा रही है। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए साउथ अफ़्रीका ने अपने ही अंदाज में खेला और एक विशाल स्कोर बांग्लादेश के सामने रखा था। स्कोर का पीछा करते हुए बांग्लादेश के लिए कुछ भी सही नहीं हो रहा था। हालांकि, महमुदउल्लाह का शतक उनके लिए एक अच्छी खबर है। महमुदउल्लाह ने पुछल्ले बल्लेबाज़ों के साथ मिलकर ना केवल अपना शतक पूरा किया बल्कि अपनी टीम को 47वें ओवर तक जाने का मौका भी दिया।
गुड लेंथ ऑफ स्टंप के करीब, जोर से घुमाया बल्ला, लेकिन संपर्क नहीं
फुल गेंद स्टंप पर, कवर की ओर खेला, मिडऑफ के फील्डर ने दौड़कर गेंद को रोका
बैक ऑफ लेंथ ऑफ स्टंप के बाहर, पीछे हटकर प्वाइंट के ऊपर से कट किया और चौका हासिल किया
लिजाड विलियम्स वापस आए हैं
एक और फुल गेंद स्टंप पर, मिडऑन के पास खेला
यॉर्कर स्टंप पर, वापस गेंदबाज़ की ओर खेला
शोरिफ़ुल इस्लाम आए हैं आखिरी बल्लेबाज़ के रूप में
बांग्लादेश का पूरा ड्रेसिंग रूम महमुदउल्लाह की तारीफ में खड़ा है और उनके लिए तालियां बज रही हैं
आखिरकार महमुदउल्लाह को आउट कर पाई है साउथ अफ़्रीका, धीमी गति की गेंद ऑफ स्टंप के काफी बाहर, डीप कवर के ऊपर से मारने का प्रयास था, गेंद में गति नहीं होने के कारण फील्डर को पार नहीं करा पाए
ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ बॉल, जोर से चलाया बल्ला और बाहरी किनारा लेकर गई थर्डमैन बाउंड्री के बाहर
फुलटॉस ऑफ स्टंप के बाहर, कवर की ओर खेला
बैक ऑफ लेंथ ऑफ स्टंप के बाहर, बल्ले पर आई नहीं और वापस गेंदबाज़ के पास गई
फ्री-हिट का फायदा नहीं ले पाए मुस्तफ़िज़ुर, बैक ऑफ लेंथ गेंद, पुल का प्रयास बाहरी किनारा लेकर प्वाइंट के पास गई गेंद
लाइन से बाहर था रबाडा का पैर, नो-बॉल का सायरन बजा है
पैरों पर फुल गेंद, डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की ओर खेला
फुटबॉल की तरह दिख रही है महमुदउल्लाह को गेंद, 130 किमी/घंटे की रफ्तार से फुलटॉस, मिडविकेट बाउंड्री के ऊपर से उड़ाकर मारा
धीमी गति की बाउंसर, पुल के प्रयास में चूके
लेंथ बॉल ऑफ स्टंप पर, हल्के हाथों से खेला और एक रन ले लिया
बैक ऑफ लेंथ गेंद, फाइन लेग की ओर खेला और शतक पूरा किया, करियर का चौथा और विश्व कप में तीसरा शतक लगा दिया है महमुदउल्लाह ने, 2015 के बाद उनका पहला वनडे शतक
99 पर पहुंच गए हैं महमुदउल्लाह
फुल गेंद पैरों पर, मिडविकेट की ओर खेलकर तेजी से दो रन ले लिया है
नौवें विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है
फुलटॉस स्टंप पर, स्क्वायर लेग के हाथ में मारकर रन ले लिया
इसी के इंतजार में काफ़ी देर से थे महमुदउल्लाह, फुल गेंद ऑफ स्टंप के बाहर, शफल करके थोड़ा आगे आए और डीप कवर के ऊपर से भेजा स्टैंड में
लेंथ बॉल पैरों पर, फाइन लेग की ओर खेला
ओवर 47 • बांग्लादेश 233/10
आईसीसी विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 9 | 9 | 0 | 18 | 2.570 |
सा. अफ़्रीका | 9 | 7 | 2 | 14 | 1.261 |
ऑस्ट्रेलिया | 9 | 7 | 2 | 14 | 0.841 |
न्यूज़ीलैंड | 9 | 5 | 4 | 10 | 0.743 |
पाकिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.199 |
अफ़ग़ानिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.336 |
इंग्लैंड | 9 | 3 | 6 | 6 | -0.572 |
बांग्लादेश | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.087 |
श्रीलंका | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.419 |
नीदरलैंड्स | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.825 |