मैच (12)
IPL (4)
County DIV1 (3)
County DIV2 (4)
त्रिकोणीय वनडे सीरीज़, श्रीलंका (1)

आयरलैंड vs भारत, आठवां मैच, ग्रुप ए at New York, T20 वर्ल्ड कप, Jun 05 2024 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री

परिणाम
आठवां मैच, ग्रुप ए, न्यूयॉर्क, June 05, 2024, ICC पुरुष टी20 विश्‍व कप
(12.2/20 ov, T:97) 97/2

भारत की 8 विकेट से जीत, 46 गेंद बाकी

प्लेयर ऑफ़ द मैच
2/6
jasprit-bumrah
क्रिकइंफ़ो बहुमूल्य खिलाड़ी
rohit-sharma
नई
भारत
पूरी कॉमेंट्री

पॉल स्टर्लिंग : इस मैच में टॉस काफ़ी अहम था। इस पिच पर गेंदबाज़ी के लिए काफ़ी मदद थी और हम उस तरह के चैलेंज के लिए तैयार नहीं थे। भारतीय गेंदबाज़ों ने कमाल की गेंदबाज़ी करते हुए, हमारी टीम को दबाव में ला दिया। उन्होंने कमाल के लेंथ पर गेंदबाज़ी की।

रोहित शर्मा : (चोट के बारे में) यह मामूली चाटो है। यह एक नया मैदान है। हम यह देखना चाह रहे थे कि यह यह पिच कैसी है। मुझे नहीं लगता है कि दूसरी पारी में पिच आसान हुआ था। पिच पर गेंदबाज़ों के लिए काफ़ी मदद थी। अर्शदीप दाएं हाथ के बल्लेबाज़ों के लिए गेंद को अंदर ला सकते हैं। वहीं से हमें एक अच्छी लय मिल गई। ऐसी परिस्थितियों में आपको अपने बेसिक्स पर क़ायम रहना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि हम इस मैदान पर कभी भी चार स्पिनर के साथ उतरेंगे। अगर पिच में तेज़ गेंदबाज़ों के लिए मदद रहेगी तो हम उन्हें टीम में शामिल करेंगे। यह टूर्नमेंट जैसे-जैसे आगे बढ़ता जाएगा, हमारे स्पिनर गेम में आएंगे। मुझे उम्मीद है कि पाकिस्तान के ख़िलाफ़ भी हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज जब हम गेंदबाज़ी करने आए तो गेंद सीम कर रही थी और उसमें अच्छा उछाल भी देखने को मिल रहा था। अगर कंडीशन ऐसे हों तो मैं कभी भी कंप्लेन नहीं करूंगा। टी20 क्रिकेट में आपको हमेशा से ही अच्छी तैयारी करनी होती है। गेंदबाज़ी करते हुए, आप विकेट को देखते हैं और फिर प्लान करते हैं कि आपको कैसी गेंदबाज़ी करनी है। आपको किसी भी तरीक़े की परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। आज के प्रर्दर्शन से मैं काफ़ी ख़ुश हूं।

10.52 pm सबसे अहम बात, सहसे पहले होनी चाहिए। पिच पर कुछ गेंदें काफ़ी ख़तरनाक तरीक़े से उछल रही हैं। आज के मैच में ऐसी कई गेंदें देखने को मिली। हालांकि भारत इस टी20 विश्व कप में बढ़िया शुरुआत करने में क़ामयाब रही। हार्दिक, बुमराह, अर्शदीप की धारदार गेंदबाज़ी नें पहले विपक्षी बल्लेबाज़ों को टिकने नहीं दिया और उसके बाद रोहित और पंत ने कमाल की बल्लेबाज़ी की।

12.2
6
मक्कार्थी, पंत को, छह रन

एक ऐसे शॉट के साथ मैच का ख़त्म किया गया है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर ख़ूब देखने को मिलेगी, फुल गेंद ऑफ़ स्टंप के बाहर, उल्टा स्कूप किया गया, कीपर के बाईं तरफ़ से गेंद सीमा रेखा के बाहर गई

12.1
मक्कार्थी, पंत को, कोई रन नहीं

अतिरिक्त उछाल फिर से, बैक ऑफ़लेंथ गेंद, सीने की ऊंचाई पर आई, रोकने का प्रयास लेकिन कंधे पर लगी पंत के

ओवर समाप्त 126 रन • 1 विकेट
भारत: 91/2CRR: 7.58 RRR: 0.75 • 48b में 6 रन की ज़रूरत
शिवम दुबे0 (2b)
ऋषभ पंत30 (24b 3x4 1x6)
बेन व्हाइट 1-0-6-1
जॉश लिटिल 4-0-42-0
11.6
व्हाइट, शिवम को, कोई रन नहीं

काफ़ी ज़ोर से कट मारने का प्रयास लेकिन सीधे बैकवर्ड प्वाइंट के फ़ील्डर के पास गई

11.5
व्हाइट, शिवम को, कोई रन नहीं

फुल गेंद को मिड विकेट के फ़ील्डर के पास खेला शिवम ने

11.4
W
व्हाइट, सूर्यकुमार को, आउट

फ्लाइट मोड में गई गेंद लेकिन सीमा रेखा के बाहर जाने से पहले ही फ़ील्डर के हाथों में लैंड कर जाएगी, एक पैर को ज़मीन पर टेकते हुए, फुल गेंद को मिड विकेट की दिशा में मारा गया, गेंद ऊंची गई, दूर नहीं, डीप मिड विकेट के फ़ील्डर ने आसान सा कैच लपका

सूर्यकुमार यादव c डॉकरेल b व्हाइट 2 (4b 0x4 0x6 9m) SR: 50
11.3
1
व्हाइट, पंत को, 1 रन

एक पैर को क्लियर करते हुए फुल गेंद को लांग ऑफ़ के फ़ील्डर के पास खेला गया

11.2
4
व्हाइट, पंत को, चार रन

बल्ले पर लगने के बाद गेंद गोली बन गई है, ऑफ़ स्टंप के क़रीब की फुल गेंद, एक्सट्रा कवर के ऊपर से हवाई ड्राइव, जबर टाइमिंग, सुंदर प्लेसमेंट

11.1
1
व्हाइट, सूर्यकुमार को, 1 रन

फ्लिक किया गया लेंथ गेंद को लांग लेग की दिशा में

बेन व्हाइट गेंदबाज़ी करने आए हैं। क्या इस ओवर में मैच खत्म जाएगा

ओवर समाप्त 119 रन
भारत: 85/1CRR: 7.72 RRR: 1.33 • 54b में 12 रन की ज़रूरत
सूर्यकुमार यादव1 (2b)
ऋषभ पंत25 (22b 2x4 1x6)
जॉश लिटिल 4-0-42-0
मार्क ऐडेर 4-0-27-1
10.6
1
लिटिल, सूर्यकुमार को, 1 रन

थर्डमैन की दिशा में गाइड किया गया लेंथ गेंद को

10.5
लिटिल, सूर्यकुमार को, कोई रन नहीं

ऑफ़ स्टंप के बाहर की लेंथ गेंद को फ़ाइन लेग की दिशा में फ्लिक करने का प्रयास लेकिन बल्ले से काफ़ी दूर रह गई गेंद

10.4
1
लिटिल, पंत को, 1 रन

फिर से अतिरिक्त उछाल, लेग साइड में फ्लिक करने का प्रयास, फिर से शायद गेंद पंत के कोहनी में लगी है

10.3
6
लिटिल, पंत को, छह रन

इस बार सुपर-डुपर-हिट पुल शॉट लगाया गया है, बैक ऑफ़ लेंथ गेंद, बैकफ़ुट से करारा प्रहार, गेंद डीप स्क्वेयर लेग सीमा रेखा के पार

10.2
लिटिल, पंत को, कोई रन नहीं

फिर से अतिरिक्त उछाल, इस बार पंत के ग्लब्स पर लगी गेंद, खतरनाक दिख रहा है यह पिच

10.2
1w
लिटिल, पंत को, 1 वाइड

लेग स्टंप की गेंद को हवाई फ्लिक करने का प्रयास लेकिन थाई पैड पर लग कर गेंद कीपर के पास गई

10.1
लिटिल, पंत को, कोई रन नहीं

अतिरिक्त उछाल बल्लेबाज़ों को काफ़ी परेशान कर रही है, पंत के कोहनी में लगी है गेंद, लेंथ गेंद को आड़े बल्ले से खेलने का प्रयास हो रहा था। पंत थोड़े दर्द में थे लेकिन फिर से बल्लेबाज़ी के लिए तैयार हैं

रोहित रिटायर होकर मैदान के बाहर जा रहे हैं। इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। ड्रिंक्स के दौरान वह अपने कंधे की तरफ़ इशारा करते हुए, फीजियो से कुछ कह रहे थे। एक शॉर्ट बॉल उनके कंधे पर लगी थी

ओवर समाप्त 1012 रन
भारत: 76/1CRR: 7.60 RRR: 2.10 • 60b में 21 रन की ज़रूरत
ऋषभ पंत18 (18b 2x4)
मार्क ऐडेर 4-0-27-1
जॉश लिटिल 3-0-33-0

समय हुआ है ड्रिंक्‍स ब्रेक का

9.6
2
मार्क ऐडेर , रोहित को, 2 रन

अरे यह गेंद चौका होती अगर दूसरा कोई मैदान होता, ऑफ स्‍टंप पर बाउंसर, पुल किया था, डीप मिडविकेट की दिशा में गैप में, गेंद जहां टप्‍पा खाई वहीं रूक गई

रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट 52 (37b 4x4 3x6 48m) SR: 140.54
9.5
4
मार्क ऐडेर , रोहित को, चार रन

इस बार आ गया है चौका, चौथे स्‍टंप पर फुल टॉस और पुल कर दिया है डीप मिडविकेट की दिशा में आसानी से, रोहित शर्मा का अर्धशतक पूरा हो गया है, इससे पहले ही वह टी20 विश्‍व कप में अपने 1000 रन पूरे कर चुके थे

9.4
2
मार्क ऐडेर , रोहित को, 2 रन

मिडिल स्‍टंप पर लोअर फुल टॉस, डीप स्‍क्‍वायर लेग के बायीं ओर धकेलकर दो रन के लिए निकल गए हैं

9.3
2
मार्क ऐडेर , रोहित को, 2 रन

ऑफ स्‍टंप के करीब फुलर, मिडऑफ के सिर के ऊपर से मारा था लेकिन यह आउट फील्‍ड बहुत ही धीमी है दो ही रन मिल पाएंगे

9.2
1
मार्क ऐडेर , पंत को, 1 रन

ऑफ स्‍टंप के करीब ओवर पिच, उठाकर मारना है लांग ऑन पर, लेकिन आउट फील्‍ड धीमी कहें या टाइम नहीं कर पाए

Language
Hindi
जीत की संभावना
भारत 100%
आयरलैंडभारत
100%50%100%आयरलैंड पारीभारत पारी

ओवर 13 • भारत 97/2

भारत की 8 विकेट से जीत, 46 गेंद बाकी
स्मार्ट स्टैट्स द्वारा संचालित
मैच कवरेज
AskESPNcricinfo Logo
Instant answers to T20 questions
भारत पारी
<1 / 3>

ICC पुरुष टी20 विश्‍व कप

Super Eights, Group 1
टीमMWLअंकNRR
भारत33062.017
अफ़ग़ानिस्तान3214-0.305
ऑस्ट्रेलिया3122-0.331
बांग्लादेश3030-1.709
Super Eights, Group 2
टीमMWLअंकNRR
सा. अफ़्रीका33060.599
इंग्लैंड32141.992
वेस्टइंडीज़31220.963
USA3030-3.906
Group A
टीमMWLअंकNRR
भारत43071.137
USA42150.127
पाकिस्तान42240.294
कनाडा4123-0.493
आयरलैंड4031-1.293