Tues, 10 Feb, 5:30 AM
10th Match, Group A, दिल्ली, February 10, 2026, ICC Men's T20 World Cup
नामीबिया
नीदरलैंड्स
मैच शुरू होना बाक़ी
Thu, 12 Feb, 1:30 PM
18th Match, Group A (N), दिल्ली, February 12, 2026, ICC Men's T20 World Cup
भारत
नामीबिया
मैच शुरू होना बाक़ी
Sun, 15 Feb, 9:30 AM
26th Match, Group A (D/N), चेन्नई, February 15, 2026, ICC Men's T20 World Cup
नामीबिया
USA
मैच शुरू होना बाक़ी
Wed, 18 Feb, 9:30 AM
35th Match, Group A (D/N), कोलंबो (एसएससी), February 18, 2026, ICC Men's T20 World Cup
नामीबिया
पाकिस्तान
मैच शुरू होना बाक़ी
नामीबिया क्रिकेट टीम न्यूज़ और मैच
कप्तान: जेरार्ड इरास्मस
कोच: क्रेग विलियम्स (मुख्य कोच)
प्रथम अंतर्राष्ट्रीय मैच: 1961 (साउथ वेस्ट अफ़्रीका के रूप में); 1989 (नामीबिया के रूप में); 2002 (पहली बार मान्यता प्राप्त वनडे टीम के रूप में)
क्रिकेट बोर्ड: क्रिकेट नामीबिया (CN)
कोच: क्रेग विलियम्स (मुख्य कोच)
प्रथम अंतर्राष्ट्रीय मैच: 1961 (साउथ वेस्ट अफ़्रीका के रूप में); 1989 (नामीबिया के रूप में); 2002 (पहली बार मान्यता प्राप्त वनडे टीम के रूप में)
क्रिकेट बोर्ड: क्रिकेट नामीबिया (CN)
नामीबिया पुरुष क्रिकेट टीम का इतिहास
जर्मनी की पूर्व कॉलोनी नामीबिया में क्रिकेट पहले विश्व युद्ध के दौरान और उससे भी पहले से उसके दक्षिणी पड़ोसी साउथ अफ़्रीका के ज़रिये पहुंचा। 70 से ज़्यादा सालों तक साउथ अफ़्रीका के संरक्षित क्षेत्र के रूप में रहने के दौरान देश में यह खेल खू़ब बढ़ा। उस समय ये टीम (साउथ वेस्ट अफ़्रीका के रूप में) 1960 के दशक से 1980 के दशक तक, और फिर 2000 के दशक में साउथ अफ़्रीका के घरेलू सिस्टम में खेली। हाल ही में नामीबिया को साउथ अफ़्रीका से कुछ खिलाड़ी मिले हैं, जिनमें ऑलराउंडर डेविड वीज़ा भी शामिल हैं, जिनके पिता नामीबिया में पैदा हुए थे।
2003 वर्ल्ड कप में खेलने के बाद नामीबिया को वैश्विक पहचान मिली, लेकिन वनडे का दर्जा दोबारा हासिल करने के लिए उन्हें 16 साल इंतज़ार करना पड़ा। इस दौरान बीच के सालों में उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल कप और वर्ल्ड क्रिकेट लीग्स में औसत प्रदर्शन रहा। हालांकि उन्होंने 2009-10 में इंटरकॉन्टिनेंटल शील्ड जीता और 2015 में WCL के डिवीज़न 2 में दूसरा स्थान हासिल किया।
नामीबिया की चुनौती हमेशा संसाधनों में रही है, क्योंकि इसकी आबादी 2.5 मिलियन से थोड़ी ज़्यादा है और सुविधाएं भी सीमित हैं। नामीबिया में केवल पांच प्रीमियर लीग क्लब हैं, नौ क्रिकेट मैदान हैं और राष्ट्रीय टीम अपने मैच एक क्लब मैदान, वांडरर्स पर खेलती है।
ICC के बढ़ते निवेश और 2019 से एक ज़्यादा केंद्रित कार्यक्रम के कारण तेज़ी से विकास हुआ और नामीबिया 2020 के दशक से अफ़्रीका की दूसरी सबसे बड़ी टीम के रूप में उभरा। 2021 के T20 वर्ल्ड कप में, वे सुपर 12 में पहुंचे, जिससे उन्हें ऑस्ट्रेलिया में 2022 के टूर्नामेंट के लिए सीधी जगह मिल गई। हालांकि वे वहां इस उपलब्धि को दोहरा नहीं पाए। फ़रवरी 2024 में नंबर 5 के बल्लेबाज़ जान निकोल लॉफ़्टी-ईटन ने नेपाल के ख़िलाफ़ 33 गेंदों में सबसे तेज़ T20I शतक लगाया।
क्रिकेट नामीबिया फ़िलहाल राजधानी विंडहोक में देश का पहला राष्ट्रीय स्टेडियम बना रहा है, जो 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए है, जिसकी वे सह-मेज़बानी करेंगे।
नामीबिया क्रिकेट टीम के रिकॉर्ड
वनडे: सर्वाधिक रन | सर्वाधिक विकेट | सर्वोच्च स्कोर | न्यूनतम स्कोर
T20I: सर्वाधिक रन | सर्वाधिक विकेट | सर्वोच्च स्कोर | न्यूनतम स्कोर
T20I: सर्वाधिक रन | सर्वाधिक विकेट | सर्वोच्च स्कोर | न्यूनतम स्कोर
नामीबिया पुरुष क्रिकेट टीम की ट्रॉफ़ी और उपलब्धियां
2001: ICC ट्रॉफ़ी के फ़ाइनल में पहुंचकर 2003 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफ़ाई किया, लेकिन मुख्य दौर में अपने सभी छह मैच हार गए।
2019: ICC वर्ल्ड क्रिकेट लीग का डिवीज़न 2 जीता और वनडे का दर्जा वापस पाया।
2021: T20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 में आगे बढ़ने के लिए नीदरलैंड्स और आयरलैंड को हराया।
