चलिए जीत गई है यहां पर नीदरलैंड्स, आ गया है चौका, चौथे स्टंप पर ओवर पिच, एक्स्ट्रा कवर की ओर ड्राइव किया है गैप में
नेपाल vs नीदरलैंड्स, सातवां मैच, ग्रुप डी at Dallas, T20 वर्ल्ड कप, Jun 04 2024 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
चलिए आज के लिए बस इतना ही। मुझे और मेरे साथी नीरज को दीजिए इजाजत। शुभरात्रि।
स्कॉट एडवर्डस : हमने विकेट को अच्छे से पढ़ा था। हम अपने प्लान के लिए तैयार थे। टिम प्रिंगल ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। वह कुछ सालों से हमारे लिए बेहतरीन रहा है। हमारे सभी पांच गेंदबाजों ने अच्छा किया। हमने विकेट जरूर खोए लेकिन मैक्स बहुत अच्छा खेला, हमें पता था कि अगर वह टिका रहता है तो हम जीतेंगे। हम इस टूर्नामेंट में अच्छा करना चाहते हैं। अगले मैच जीतकर अगले दौर में जगह बनाना चाहते हैं।
रोहित पौडेल, नेपाल के कप्तान : जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे तो कंडीशन बहुत चुनौतीपूर्ण थी। उन्होंने गेंदबाजी भी अच्छी की। हम एक यूनिट के तौर पर अच्चछी बल्लेबाजी कर सकते थे। हमारी कोई साझेदारी नहीं हुई जिससे नीदरलैंड्स ने वापसी की। मैं बल्लेबाजी में गेंदबाजों को सही लेंथ पर गेंदबाजी नहीं करने देना चाहता था। यह कामयाब भी हुआ। हमने गेंदबाजी बहुत अच्छी की। लेकिन अगर हम अच्छा क्षेत्ररक्षण करते तो मैच कहीं भी जा सकता था। मैंने भी आखिर में कैच छोड़ा। मैं सभी दर्शकों का धन्यवाद करना चाहता हूं ऐसा लगा जैसे मैं नेपाल में ही खेल रहा हूं। भविष्य में हम आगे अच्छा करना चाहेंगे।
टिम प्रिंगल, प्लेयर ऑफ द मैच : मैं अपनी गेंदबाज़ी से संतुष्ट हूं। हां मैदान पर काफी हवा चल रही थी तो मैं उसी के मुताबिक गेंदबाजी कर रहा है, गेंद को हवा में लूप दे रहा था जिससे मुझे टर्न और उछाल दोनों मिला।
नेपाल के लिए यह मैच फील्डिंग के मायने से ठीक नहीं रहा है। 106 रनों का डिफेंड करते हुए भी उन्होंने नीदरलैंड्स को एक समय फंसाना शुरू कर दिया था। अगर आखिर में ओडाउड का कैच हो जाता तो मैच रूख बदल सकता था लेकिन कप्तान रोहित पौडेल ने कैच टपका दिया। इससे पहले रोहित ने ही 35 रन बनाकर अपनी टीम को 106 रनों तक पहुंचाया था। हालांकि गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन के बाद भी ओडाउड को कोई आउट नहीं कर पाया और उन्होंने अर्धशतक लगाकर टीम को छह विकेट से जीत दिला दी।
इस बार सिंगल लिया है, ऑफ स्टंप पर लोअर फुल टॉस, डीप प्वाइंट पर धकेलकर सिंगल लिया है
इस बार छक्का आ गया है, खत्म ही कर दिया है मैच , ऑफ स्टंप पर शफल किया, ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ और स्वीप कर दिया है डीप स्क्वायर लेग की दिशा में, इसी के साथ अर्धशतक भी पूरा कर लिया है
मिडिल स्टंप पर बैक ऑफ गुड लेंथ, फ्लिक कर दिया है डीप स्क्वायर लेग के दायीं ओर, गैप में गेंद और मिल गया है चौका
ऑफ स्टंप के करीब ओवर पिच, फिर से लांग ऑफ पर उठाकर मारने का प्रयास लेकिन वन बाउंस पहुंची इस बार लांग ऑफ के पास
ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ, लांग ऑफ पर धकेलकर सिंगल लिया है
ऑफ स्टंप पर बैक ऑफ गुड लेंथ, डीप स्क्वायर लेग पर धकेलकर सिंगल लिया है
ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ, लांग ऑफ पर धकेलकर सिंगल लिया
कैच टपका दिया है यह तो, ऑफ स्टंप के करीब फुलर, लांग ऑफ पर उठाकर मारा है लेकिन कप्तान रोहित पौडेल ने आसान सा कैच टपका दिया है
राउंड द विकेट, लोअर फुल टॉस, मिडिल स्टंप पर, लांग ऑन पर धकेलकर सिंगल लिया है
ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ, डीप कवर पर पंच करके सिंगल लिया है
मिडिल स्टंप पर ओवर पिच, गेंदबाज ने बायीं ओर डाइव लगाकर गेंद को रोका, लांग ऑफ पर धकेलने का प्रयास था
ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ, कट किया है डीप प्वाइंट पर सिंगल के लिए
ऑफ स्टंप के करीब बैक ऑफ गुड लेंथ, प्वाइंट पर धकेलकर सिंगल लिया है
चौथे स्टंप पर गुड लेंथ, बैकवर्ड प्वाइंट पर पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला
ऑफ स्टंप के करीब गुड लेंथ, प्वाइंट पर कट किया बिना टाइमिंग के और सिंगल लिया
ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ, लांग ऑन पर धकेलकर सिंगल लिया
ऑफ एंड मिडिल स्टंप पर बैक ऑफ लेंथ, पुल का प्रयास लेकिन फाइन गई गेंद बिना टाइमिंग के, शॉर्ट फाइन ने जाकर रोकी है गेंद
ऑफ स्टंप के करीब गुड लेंथ, डीप प्वाइंट पर पंच करके सिंगल लिया है
चौथे स्टंप पर गुड लेंथ, डीप प्वाइंट पर धकेलकर सिंगल लिया है
ओवर 19 • नीदरलैंड्स 109/4
नीदरलैंड्स की 6 विकेट से जीत, 8 गेंद बाकीICC पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 3 | 3 | 0 | 6 | 2.017 |
अफ़ग़ानिस्तान | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.305 |
ऑस्ट्रेलिया | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.331 |
बांग्लादेश | 3 | 0 | 3 | 0 | -1.709 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
सा. अफ़्रीका | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.599 |
इंग्लैंड | 3 | 2 | 1 | 4 | 1.992 |
वेस्टइंडीज़ | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.963 |
USA | 3 | 0 | 3 | 0 | -3.906 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
ऑस्ट्रेलिया | 4 | 4 | 0 | 8 | 2.791 |
इंग्लैंड | 4 | 2 | 1 | 5 | 3.611 |
स्कॉटलैंड | 4 | 2 | 1 | 5 | 1.255 |
नामीबिया | 4 | 1 | 3 | 2 | -2.585 |
ओमान | 4 | 0 | 4 | 0 | -3.062 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
वेस्टइंडीज़ | 4 | 4 | 0 | 8 | 3.257 |
अफ़ग़ानिस्तान | 4 | 3 | 1 | 6 | 1.835 |
न्यूज़ीलैंड | 4 | 2 | 2 | 4 | 0.415 |
युगांडा | 4 | 1 | 3 | 2 | -4.510 |
पीएनजी | 4 | 0 | 4 | 0 | -1.268 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
सा. अफ़्रीका | 4 | 4 | 0 | 8 | 0.470 |
बांग्लादेश | 4 | 3 | 1 | 6 | 0.616 |
श्रीलंका | 4 | 1 | 2 | 3 | 0.863 |
नीदरलैंड्स | 4 | 1 | 3 | 2 | -1.358 |
नेपाल | 4 | 0 | 3 | 1 | -0.542 |