और ये लगा जीत का छक्का ! फ़्लाइटेड गेंद थी, पैर आगे निकाला और गेंद को स्टैंड्स में पहुंचाया, इसी के साथ भारत सेमीफ़ाइनल में पहुंचा और गत विजेता बांग्लादेश हारकर प्रतियोगिता से बाहर
बांग्लादेश अंडर-19 vs भारत अंडर-19, सुपर लीग क्वार्टर-फ़ाइनल 2 at Coolidge, U19 WC, Jan 29 2022 - मैच का परिणाम
भारत अंडर-19 की 5 विकेट से जीत, 115 गेंद बाकी
3.20 pm भारत की ये अंडर-19 स्तर पर लगातार सातवीं जीत है, चार इस विश्वकप में और इससे पहले लगातार तीन। इसी विजयरथ पर सवार अब भारत के सामने अगली चुनौती 2 फ़रवरी को सेमीफ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया की होगी, उस मैच की लाइव हिंदी कॉमेंट्री लेकर हम फिर होंगे हाज़िर तब तक के लिए अपना रखें ख़्याल और मुझे यानि सैयद हुसैन और मेरे साथी अफ़्ज़ल जिवानी को दीजिए इजाज़त। शब्बा ख़ैर, शुभ रात्री, गुडनाइट
यश धुल - भारतीय कप्तान : हम एक टीम की तरह काफ़ी अच्छे से घुलमिल गए हैं और मैदान पर इसका फ़ायदा मिल रहा है। मैं और कुछ खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित थे और ये कठिन समय था लेकिन टीम अच्छा कर रही थी। हमने काफ़ी अनुभव हासिल किया है और लक्ष्मण सर से भी काफ़ी कुछ सीख रहे हैं, सेमीफ़ाइनल के लिए अभी हमने नहीं सोचा है, मैच वाले दिन ही उसपर ध्यान देंगे।
रकीबुल हसन - बांग्लादेशी कप्तान : टॉस हारना और पहले बल्लेबाज़ी करना हमारे हक़ में नहीं गया। भारत ने अच्छा खेला, उनकी बल्लेबाज़ी भी अच्छी हुई और गेंदबाज़ी भी, हम पीछे रह गए।
रवि कुमार - प्लेयर ऑफ़ द मैच : प्लान बिल्कुल सिंपल था कि विकेट टू विकेट गेंद डालनी है और इनके साथ पहले भी हम खेल चुके हैं तो हम जानते थे कि इनपर कैसे दबाव बना सकते हैं। इस पूरे विश्वकप में अनुभव अच्छा रहा है, हमने बहुत कुछ सीखा है और आगे और भी सीख कर जाएंगे।
भारत ने 19.1 ओवर शेष रहते हुए मुक़ाबला पांच विकेट से अपने नाम करते हुए सेमीफ़ाइनल में जगह बना ली है जहां अब उनका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा
मिडिल स्टंप पर फ़ुल गेंद, ऑन साइड में खेला, रन नहीं
ऑफ़ स्टंप पर फ़ुल गेंद, गेंदबाज़ की दिशा में खेला, रन नहीं
ऑफ़ स्टंप पर फ़ुल गेंद, प्वाइंट की दिशा में खेला, रन नहीं
ऑफ़ स्टंप पर फ़ुल गेंद, प्वाइंट की दिशा में खेला, रन नहीं
स्कोर बराबर
एक और छोटी गेंद, शॉर्ट गेंद, मिडिल स्टंप पर, पुल किया और एक रन हासिल किया, स्कोर बराबर
शॉर्ट गेंद, मिडिल स्टंप पर, पुल किया और एक रन हासिल किया
मिडिल स्टंप पर फ़ुलर गेंद, मिड ऑन की ओर खेला, रन लेना चाहते थे लेकिन फिर इरादा बदला
ऑफ़ स्टंप पर गेंद, सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की ओर खेला
धीमाा बाउंसर ! बल्लेबाज़ ने देखा और फिर पीछे जाकर उसे पुल किया डीप स्केयर लेग की ओर, अब भारत जीत से सिर्फ़ तीन रन दूर
मिडिल स्टंप पर लेंथ गेंद, पीछे हटे बल्लेबाज़ और गेंदबाज़ की दिशा में खेला, रन नहीं
रिपोन मोंडल आक्रमण रखेंगे जारी
भारत अब सेमीफ़ाइनल में प्रवेश करने से बस चार रन दूर
ऑफ़ स्टंप पर फ़ुल गेंद, पैर आगे निकाला और गेंदबाज़ की दिशा में पुश किया, रन नहीं, ओवर समाप्त
ऑफ़ स्टंप पर फ़ुल गेंद, पैर आगे निकाला और गेंदबाज़ की दिशा में पुश किया, रन नहीं
ऑफ़ स्टंप पर फ़ुल गेंद, पैर आगे निकाला और गेंदबाज़ की दिशा में पुश किया, रन नहीं
मिडिल स्टंप पर लेंथ गेंद, पीछे गए और मिड विकेट की ओर खेला, रन नहीं
ऑफ़ स्टंप पर फ़ुल गेंद, पैर आगे निकाला और कवर में पुश किया, रन नहीं
ऑफ़ स्टंप के बाहर लेंथ गेंद, पीछे हटे और प्वाइंट की ओर धकेलते हुए एक रन चुराया, अब जीत से चार रन दूर भारत
ड्रिक ब्रेक और भारत को अब जीत के लिए सिर्फ़ पांच रन की दरकार
कमाल का शॉट और मिल गया चौका ! ऑफ़ स्टंप पर शॉर्ट ऑफ़ लेंथ गेंद, बल्लेबाज़ ने देखा और फिर पीछे गए, पंजे के बल पर खड़े होकर कवर और प्वाइंट के बीच के गैप को ढूंढ निकाला, ओवर समाप्त
एक और वाइड ! ऑफ़ स्टंप के काफ़ी बाहर और छोटी गेंद, बल्लेबाज़ ने खेलना मुनासिब नहीं समझा और जाने दिया कीपर के पास, ओवर में पांच डॉट गेंद और तीन वाइड हो चुकी है अब तक
ऑफ़ स्टंप पर गेंद, पीछे गए और हल्के हाथों से उसे कवर में धकेला, रन नहीं
कूलिज क्रिकेट ग्राउंड, एंटीगा | |
टॉस | भारत अंडर-19, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2021/22 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
सीरीज़ परिणाम | भारत अंडर-19 आगे बढ़े |
मैच नंबर | यूथ वनडे नं. 1415 |
मैच के दिन | 29 जनवरी 2022 - दिन का मैच (50-ओवर का मैच) |
YODI डेब्यू | |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री |
आईसीसी अंडर-19 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
इंग्लैंड अंडर-19 | 3 | 3 | 0 | 6 | 3.005 |
बांग्लादेश अंडर-19 | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.228 |
यूएई अंडर-19 | 3 | 1 | 2 | 2 | -1.493 |
कनाडा अंडर-19 | 3 | 0 | 3 | 0 | -1.823 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत अंडर-19 | 3 | 3 | 0 | 6 | 3.633 |
साउथ अफ़्रीका अंडर-19 | 3 | 2 | 1 | 4 | 1.558 |
आयरलैंड अंडर-19 | 3 | 1 | 2 | 2 | -1.959 |
युगांडा अंडर-19 | 3 | 0 | 3 | 0 | -3.240 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
पाकिस्तान अंडर-19 | 3 | 3 | 0 | 6 | 2.302 |
अफ़ग़ानिस्तान अंडर-19 | 3 | 2 | 1 | 4 | 1.467 |
ज़िम्बाब्वे अंडर-19 | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.027 |
पीएनजी अंडर-19 | 3 | 0 | 3 | 0 | -3.720 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका अंडर-19 | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.753 |
ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.096 |
वेस्टइंडीज़ अंडर-19 | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.699 |
स्कॉटलैंड अंडर-19 | 3 | 0 | 3 | 0 | -1.666 |