प्रीव्यू

एक तीर से दो निशाने लगाने श्रीलंका के ख़िलाफ़ उतरेगा भारत

मांधना पर होगा टीम इंडिया को दारोमदार, श्रीलंका को टूर्नामेंट में पहली जीत की तलाश

Harmanpreet Kaur retired hurt after spraining her neck, Women's T20 World Cup 2024, India vs Pakistan, Group A, Dubai, October 6, 2024

हरमनप्रीत कौर पाकिस्तान के ख़िलाफ़ बल्लेबाज़ी करते हुए रिटायर्ड हर्ट हो गई थीं  •  ICC/Getty Images

महिला T20 वर्ल्ड कप 2024 में 9 अक्तूबर को दूसरा मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। भारत एक तरफ़ अंक तालिका में अपनी स्थिति को बेहतर करने के इरादे के साथ ही एशिया कप की हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगा तो वहीं श्रीलंका इस विश्‍व कप में अपनी पहली जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगा।

भारत बनाम श्रीलंका

दुबई, शाम छह बजे (स्थानीय समयानुसार)
भारतीय दल : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मांधना (उपकप्तान) शेफ़ाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमाह रॉड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्रकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन
श्रीलंका का दल : चमरी अतापत्तू (कप्तान), विष्मी गुणारत्ने, नीलाक्षी डिसिल्वा, हसिनी परेरा, अनुष्का संजीवनी, हर्षिता समाराविक्रमा, अमा कंचना, कविशा दिलहारी, सुगंधिका कुमारी, अचिनी कुलासूर्या, उदेशिका प्रबोधनी, इनोशी प्रियदर्शिनी, इनोका रनावीरा, शशिनी गिम्हानी, सचिनी निसांसला
हालिया प्रदर्शन : भारत को अपने पहले मैच में न्यूज़ीलैंड के हाथों 58 रनों की बड़ी हार झेलनी पड़ी थी लेकिन रविवार को दुबई में भारतीय टीम पाकिस्तान को छह विकेट से हराने में सफल रही। वहीं श्रीलंका ग्रुप ए की अंक तालिका में इस समय अंतिम पायदान पर है और उसे अभी भी अपनी पहली जीत का इंतज़ार है। श्रीलंका को पहले मैच में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 31 रनों की हार झेलनी पड़ी जबकि शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ उन्हें छह विकेट से शिकस्त मिली।
महत्वपूर्ण ख़बर : भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को पाकिस्तान के ख़िलाफ़ मैच में बल्लेबाज़ी के दौरान गर्दन में खिंचाव आ गया था, जिसके बाद उन्हें बीच मैच में मैदान से बाहर जाना पड़ा था। हालांकि वह बुधवार का मैच के लिए फ़िट हैं जो कि भारतीय टीम के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण ख़बर है। वहीं पूजा वस्त्रकर भी पिछले मैच में चोटिल होने के चलते नहीं खेल पाई थीं, उनकी जगह पर सजना सजीवन को मौक़ा दिया गया था।
T20I में भारत ने श्रीलंका को 19 बार हराया है जबकि श्रीलंका इस प्रारूप में भारत से पांच मैच ही जीत पाई है। हालांकि भारत को मिली इन पांच हारों में एशिया कप फ़ाइनल की हार भी शामिल है। भारत श्रीलंका से उस हार का बदला लेना चाहेगा लेकिन इसके साथ ही टीम इंडिया को अगले दौर में अपनी दावेदारी मज़बूत करने के लिए बड़ी जीत की भी तलाश होगी। दुबई में अब तक शाम के मैचों में ओस ने कोई ख़ास प्रभाव नहीं डाला है, ऐसे में दुबई की सतह पर बड़ा स्कोर बनने की संभावना कम ही है।
मांधना पर रहेंगी नज़रें : स्मृति मांधना का श्रीलंका के ख़िलाफ़ T20I में रिकॉर्ड उतना बेहतर नहीं है। उन्होंने 19 पारियों में 22.29 की औसत और दो अर्धशतक के साथ 379 रन ही बनाए हैं। लेकिन एक अहम मुक़ाबले में भारतीय टीम को उनसे काफ़ी उम्मीदें होंगी।

Language
Hindi
जीत की संभावना
IND-W 100%
IND-WSL-W
100%50%100%IND-W पारीSL-W पारी

ओवर 20 • SL-W 90/10

उदेशिका प्रबोधनी c स्मृति b दीप्ति 9 (17b 0x4 0x6 25m) SR: 52.94
W
भारत महिला की 82 रन से जीत
स्मार्ट स्टैट्स द्वारा संचालित
मैच कवरेज
AskESPNcricinfo Logo
Instant answers to T20 questions
श्रीलंका महिला पारी
<1 / 3>

ICC महिला T20 विश्व कप

Group A
टीमMWLअंकNRR
AUS-W44082.223
NZ-W43160.879
IND-W42240.322
पाकिस्तान4132-1.040
SL-W4040-2.173
Group B
टीमMWLअंकNRR
WI-W43161.536
SA-W43161.382
ENG-W43161.091
BAN-W4132-0.844
स्‍कॉटलैंड4040-3.129