मैच (13)
IPL (2)
त्रिकोणीय वनडे सीरीज़, श्रीलंका (1)
County DIV1 (3)
County DIV2 (4)
QUAD T20 Series (MAL) (2)
PSL (1)

भारत vs न्यूज़ीलैंड, तीसरा टेस्ट at मुंबई, IND vs NZ, Nov 01 2024 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री

परिणाम
तीसरा टेस्ट, मुंबई, November 01 - 03, 2024, न्यूज़ीलैंड का भारत दौरा
पिछलाअगला
(T:147) 263 & 121

न्यूज़ीलैंड की 25 रन से जीत

प्लेयर ऑफ़ द मैच
, न्यूज़ीलैंड
5/103 & 6/57
ajaz-patel
प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़
, न्यूज़ीलैंड
244 runs
will-young
नई
भारत दूसरी पारी
पूरी कॉमेंट्री

टॉम लेथम अब ट्रॉफ़ी लेने की ओर बढ़ गए हैं।

आप आज के दिन का लेखा जोखा यहां भी पढ़ सकते हैं

टॉम लेथम, कप्तान न्यूज़ीलैंड - पिछले तीन टेस्ट मैचों में हमारी टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। जिस तरह से अलग अलग परिस्थितियों में खिलाड़ियों ने ख़ुद को ढाला वो काबिल-ए-तारीफ़ की। यह पूरी तरह से टीम एफ़र्ट है। पिछले मैच में मिच ने अच्छा प्रदर्शन किया और इस मैच में एजाज़ ने बढ़िया प्रदर्शन किया।

विल यंग- प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ - यह मेरे लिए बहुत बड़ा अवॉर्ड है। मुझे अपनी टीम के साथियों पर गर्व है। मैंने चीज़ों को सिंपल रखने पर ही ध्यान दिया। अपने डिफ़ेंस पर भरोसा करने की कोशिश की। पिछले कुछ सप्ताह से यहां ड्रेसिंग रूम और होटल रूम में काफ़ी अच्छा माहौल था।

एजाज़ पटेल, प्लेयर ऑफ़ द मैच - लंच के बाद पिच पर अधिक टर्न मिलने लगी और मैं गेंद को हवा देने लगा। पंत ने इस पूरी सीरीज़ में अच्छी बल्लेबाज़ी की। उनके लिए हमेशा कुछ अलग सोचना पड़ता है।

Ashish : "चलीये 22 नवम्बर को मिलते हैं। ऐन त्योहार पर करारी शिकस्त। "

रोहित शर्मा, कप्तान भारत - टेस्ट मैच और सीरीज़ हारना पचाने योग्य नहीं है। हम स्वीकारते हैं कि हमने अच्छी क्रिकेट नहीं खेली और न्यूज़ीलैंड ने हमसे बेहतर क्रिकेट खेली। हमसे काफ़ी ग़लतियां हुईं। पहले दो मैच में हमने स्कोरबोर्ड पर रन खड़े नहीं किए और इस मैच में टारगेट को चेज़ किया जा सकता था लेकिन हम एक यूनिट के तौर पर विफल रहे। जब मैं बल्लेबाज़ी करने जाता हूं एक ख़ास आइडिया के साथ जाता हूं लेकिन इस सीरीज़ में उसके परिणाम नहीं मिले जिससे मैं काफ़ी निराश हैं। पंत, वॉशिंग्टन और गिल ने हमें बताया कि ऐसी पिचों पर कैसे खेला जाता है। यह एक ऐसी सीरीज़ थी जहां हमारे प्रयास विफल रहे। एक कप्तान के तौर पर भी मैं विफल रहा और मैं ख़ुद भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। हमारा सामूहिक प्रदर्शन हार की वजह बना।

1.22 pmपोस्ट मैच प्रेज़ेंटेशन का समय हो चला है

WTC अंक तालिका में भारत अब दूसरे स्थान पर पहुंच गया है

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंक तालिका में भी भारत को बड़ा धक्का लगेगा इस हार से। फ़िलहाल भारत की इस स्थिति के बारे में शायद न्यूज़ीलैंड के प्रशंसकों तक ने नहीं सोचा होगा। न्यूज़ीलैंड ख़ुद श्रीलंका से हार कर आई थी लेकिन उन्होंने भारत को ऐसी कड़वी याद दी जिसे भारतीय टीम और भारतीय प्रशंसक भुला नहीं पाएंगे।

1.04 pm यह पहली बार हुआ है जब भारत घर पर टेस्ट सीरीज़ 3-0 से हारा है। 65 सीरीज़ बाद भारत इस स्थिति में पहुंचा है। न्यूज़ीलैड ने इतिहास रच दिया है। वो भी उस टीम के ख़िलाफ़ इतिहास रचा है जिसे बड़े बड़े सूरमा घर पर टेस्ट सीरीज़ नहीं हरा पाए थे। एजाज़ पटेल ने इसी मैदान पर पिछली बार 10 विकेट चटकाए थे और इस मैच में एक बार फिर वह अपनी टीम की जीत के सूत्रधार बने।

29.1
W
पटेल, सुंदर को, आउट

क्लीन स्वीप हो गया है, न्यूज़ीलैंड के खेमे में खुशी देखते ही बन रही है, इतिहास में नहीं हुआ था ऐसा, ज़ोर से बल्ला घुमाया था सुंदर ने और बीट हो गए पूरी तरह से, सिर झुकाते हुए जा रहे हैं भारतीय बल्लेबाज़, फ़िलहाल रोहित मैदान क ओर आ रहे हैं, उनके आगे आगे मॉर्केल आ रहे हैं

वॉशिंगटन सुंदर b पटेल 12 (25b 0x4 0x6 69m) SR: 48
ओवर समाप्त 291 रन • 2 विकेट
भारत: 121/9CRR: 4.17 
मोहम्मद सिराज0 (1b)
वॉशिंगटन सुंदर12 (24b)
ग्लेन फ़िलिप्स 12-0-42-3
एजाज़ पटेल 14-1-57-5
28.6
फ़िलिप्स, सिराज को, कोई रन नहीं

ऑफ स्टंप के बाहर फुलर गेंद को ऑफ साइड में डिफेंड किया

28.5
W
फ़िलिप्स, आकाश दीप को, आउट

बोल्ड कर दिया है पहली ही गेंद पर, सन्नाटे का शोर वानखेड़े पर बढ़ता हुआ लगातार, हवा दी थी गेंद और उसे डिफेंड करने गए थे आकाश दीप लेकिन गेंद बैट और पैड के गैप को भेदती हुई स्टंप से टकरा गई

आकाश दीप b फ़िलिप्स 0 (1b 0x4 0x6 1m) SR: 0
28.4
W
फ़िलिप्स, अश्विन को, आउट

रिवर्स स्वीप मारने के प्रयास में कीपर को कैच दे बैठे अश्विन लेकिन रिव्यू लिया है उन्होंने, ऑफ़ स्टंप के क़रीब की ऑफ़ ब्रेक गेंद थी, रिवर्स स्वीप मारने का प्रयास किया गया लेकिन कनेक्ट नहीं कर पाए अश्विन, रिप्ले में दिख रहा है कि गेंद ग्लब्स को चूम कर कीपर के पास गई है। काफ़ी निराश हैं अश्विन ख़ुद से

रवि अश्विन c †ब्लंडल b फ़िलिप्स 8 (29b 0x4 0x6 30m) SR: 27.58
28.3
फ़िलिप्स, अश्विन को, कोई रन नहीं

मिड विकेट के फ़ील्डर के पास ऑफ़ ब्रेक गेंद को सहलाया गया

28.2
फ़िलिप्स, अश्विन को, कोई रन नहीं

ऑफ़ ब्रेक गेंद को पुश किया गया कवर की दिशा में

28.1
1
फ़िलिप्स, सुंदर को, 1 रन

फुल गेंद को लांग ऑफ़ के फ़ील्डर के पास टहलाया गया

ओवर समाप्त 282 रन
भारत: 120/7CRR: 4.28 
रवि अश्विन8 (26b)
वॉशिंगटन सुंदर11 (23b)
एजाज़ पटेल 14-1-57-5
ग्लेन फ़िलिप्स 11-0-41-1
27.6
पटेल, अश्विन को, कोई रन नहीं

एक बार फिर पीछे खेलने गए शॉर्ट ऑफ फुलर गेंद और गेंद ने उछाल के साथ टर्न लिया और बाहरी किनारे पर बीट किया

27.5
पटेल, अश्विन को, कोई रन नहीं

ऑफ स्टंप पर शॉर्ट ऑफ फुलर गेंद को बैकफुट पर डिफेंड करने गए लेकिन गेंद ने टर्न के साथ उछाल लिया और कीपर के पास गई

27.4
1
पटेल, सुंदर को, 1 रन

ऑफ स्टंप के बाहर फुलर गेंद को डीप स्क्वायर लेग पर स्वीप किया

27.3
1
पटेल, अश्विन को, 1 रन

लेंथ गेंद पड़ने के बाद बाहर निकली और उसे डीप प्वाइंट की दिशा में खेला बैकफुट से

27.2
पटेल, अश्विन को, कोई रन नहीं

मिडिल और ऑफ में फुलर गेंद को ऑफ साइड में डिफेंड किया

27.1
पटेल, अश्विन को, कोई रन नहीं

ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ गेंद को डिफेंड का प्रयास और गेंद बाहरी किनारा लेकर स्लिप की दिशा में गई

ओवर समाप्त 271 रन
भारत: 118/7CRR: 4.37 
वॉशिंगटन सुंदर10 (22b)
रवि अश्विन7 (21b)
ग्लेन फ़िलिप्स 11-0-41-1
एजाज़ पटेल 13-1-55-5

भारत ने अपने घरेलू मैदान पर कभी भी सीरीज (जिसमें एक से अधिक टेस्ट शामिल हो) के सभी मैच नहीं हारे हैं, सिवाय 1999-2000 के, जब साउथ अफ्रीका ने दोनों मैच जीते थे। भारत ने 1933-34 में इंग्लैंड के ख़िलाफ़, 1956-57 में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ और 1966-67 में वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ तीन मैचों की सीरीज़ 2-0 से गंवाई थी। ऐसा भी हुआ है कि भारत ने घरेलू मैदान पर पांच मैचों की सीरीज़ में तीन मैच गंवाए हैं, जिसमें वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ 1958-59 में (पांच टेस्ट) और 1983-84 में (छह टेस्ट) 3-0 से हार शामिल है।

26.6
फ़िलिप्स, सुंदर को, कोई रन नहीं

पांचवें स्टंप की लाइन में लेंथ गेंद पड़ने के बाद बाहर की ओर निकली और उसे डिफेंड किया ऑफ साइड में

26.5
फ़िलिप्स, सुंदर को, कोई रन नहीं

ऑफ स्टंप पर फुलर गेंद को डिफेंड किया

26.4
1
फ़िलिप्स, अश्विन को, 1 रन

फुलर गेंद को ऑन साइज में खेला

26.3
फ़िलिप्स, अश्विन को, कोई रन नहीं

बचा लिया खु़द को अश्विन ने, फुलर गेंद को डिफेंड करने गए थे लेकिन गेंद बल्ले पर लगकर स्टंप्स की ओर गई, अश्विन ने अंतिम समय में बल्ले से गेंद को स्टंप्स से टकराने से बचाया, अरे नहीं,, गेंद स्टंप्स से भी लग गई थी, लेकिन जिंग बेल्स नहीं हीली, इसलिए बल्ंडल चकित दिखाई दिए

26.2
फ़िलिप्स, अश्विन को, कोई रन नहीं

मिडिल स्टंप की लाइन में फुलर गेंद को ऑफ साइड में डिफेंड किया

26.1
फ़िलिप्स, अश्विन को, कोई रन नहीं

ऑफ स्टंप की लाइन में फुलर गेंद को डिफेंड किया

ओवर समाप्त 267 रन
भारत: 117/7CRR: 4.50 
वॉशिंगटन सुंदर10 (20b)
रवि अश्विन6 (17b)
एजाज़ पटेल 13-1-55-5
ग्लेन फ़िलिप्स 10-0-40-1
25.6
पटेल, सुंदर को, कोई रन नहीं

ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट ऑफ फुलर गेंद को पैड से डिफेंड किया, हालांकि रिव्यू ले लिया है, शॉट खेलने का प्रयास नहीं कियाव था वॉशिंगटन ने, टीवी अंपायर ने देखा कि गेंद ऑफ स्टंप के काफ़ी बाहर से होती हुई जाती और न्यूज़ीलैंड की टीम का अंतिम रिव्यू भी समाप्त

Language
Hindi
मैच कवरेज
AskESPNcricinfo Logo
Instant answers to T20 questions
भारत पारी
<1 / 3>

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप