यह क्या सीधी यॉर्कर और मिडिल स्टंप को जाकर गले लगा गई गेंद, एक बार फिर से बड़ा शॉट लगाना चाहते थे लेकिन इस बार शाहीन ने दिमाग लगाकर स्टंप पर डाली लगभग यॉर्कर, समझने में नाकामयाब रहे और नतीजतन, साउथ अफ्रीका का आखिरी विकेट गिरा और पाकिस्तान 28 रन से जीत गया
साउथ अफ़्रीका vs पाकिस्तान, 3rd ODI at Centurion, SA v PAK, Apr 07 2021 - मैच का परिणाम
किस कदर का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है यहां पर पाकिस्तान की टीम का, पहले मैच में अंतिम गेंद पर जीते और दूसरे मैच में क्या शानदार पारी खेली थी फखर जमान ने 193 रन की, रन आउट जरूर हुए लेकिन वो अधूरा काम उन्होंने तीसरे वनडे में पूरा किया और शतक लगाया, बीच में जरूर डगमगाई पाकिस्तान की टीम, लेकिन अंत में हसन अली और बाबर आजम ने ताबड़तोड़ रन बनाकर टीम को 320 रनों के स्कोर तक पहुंचाया और उसके बाद साउथ अफ्रीका की युवा टीम को अपने जाल में फंसाना पाकिस्तान के इस अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण के लिए इतना मुश्किल नहीं था। आखिरकार डिकॉक, डुसेन, नॉखिया, रबाडा और एनगिडी के बिना उतरी इस टीम को हराकर पाकिस्तान की यह टीम मेजबानों को 2-1 से हराने में कामयाब रही है। सबसे अच्छी सीरीज माना जाए तो यह फखर जमान के लिए रही, जो रन बनाने के लिए जूझ रहे थे और उनकी जगह आबिद अली को शामिल करके उनके आत्मविश्वास की परीक्षा ली गई ,लेकिन अच्छी वापसी की है जमान ने इस सीरीज में।
एक बार फिर पुल करने की कोशिश, रूम बना रहे थे राउंड द विकेट आ रहे शाहीन पर, लेकिन शरीर की ओर ही की गेंद और बल्ले और गेंद में कोई संपर्क ही नहींं हो पाया
यहां तो आसानी से फ्लिक करके एक रन चुरा लिया है डीप स्क्वायेर लेग की दिशा में, रोमांचक मोड़ पर मैच
यहां हार मानने नहीं आए हैं प्रोटियाज,शॉर्ट ऑफ लेंथ और अच्छी तरह से प्रहार किया यहां पुल के द्वारा मिडविकेट की ओर, इतना ताकत भरा शॉट था कि डीप मिडविकेट का फिल्डर देखता रह गया
धीमी गति की बैक ऑफ लेंथ पुल किया और बल्ले का बाहरी किनारा जब तक फाइन लेग का फिल्डर पहुंचाया एक रन तो चुरा लिया
फिर से धीमी गति की गेंद पर पुल करने का प्रयास, गेंदबाज चालाक, बल्लेबाज मायूस, बल्ले और गेंद में कोई संपर्क नहीं
शॉर्ट लेंथ, धीमी गति, पुल की कोशिश, बल्ले का बाहरी किनारा फाइन लेग फिल्डर के पास गेंद
यह क्या, खुशकिस्मती या बदकिस्मती, मिडिल स्टंप की फुल लेंथ पर अच्छा प्रहार था ऑन ड्राइव पर, लेकिन नॉन स्ट्राइकर बल्लेबाज के बल्ले से टकरा गई गेंद और लांग ऑफ की ओर गई
लेग स्टंप के काफी बाहर, पैड पर खा बैठे, लेकिन फाइन लेग की दिशा में लेग बाई का एक रन चुरा लिया
इस बार शरीर की ओर शॉर्ट लेंथ से चौंका दिया, बल्लेबाज ने झुककर सम्मान दिया और विकेटकीपर ने गेंद पकड़कर अपनी जिम्मेदारी निभाई
अच्छी वापसी, चौथे स्टंप पर पूरी तरह से यॉर्कर, रूम बनाकर खेलने का प्रयास लेकिन पूरी तरह से चूक गए
लगता है बल्लेबाजी आसान हो गई है, इस बार बल्ले को उठाकर मार दिया है लांग ऑन की दिशा में, छक्का तो कम से कम मिलना था जिस तरह की टाइमिंग हुई थी बल्ले और गेंद के बीच
एक बार फिर रूम बनाने की कोशिश, शाहीन की गेंद ने बल्लेबाज के पैरों को पकड़ा, लेकिन इस बार मिडऑफ के ऊपर से अच्छा इन साइड आउट शॉट और चौका
अफरीदी का शाहीन प्रदर्शन, क्या शानदार वापसी, रूम बनाने की कोशिश की लेकिन शाहीन ने पहले ही परखा और अच्छी गति के साथ स्टंप पर किया वार, महाराज पूरी तरह से चूके और शाहीन बन गए पूरी तरह से शहंशाह
चौथे स्टंप पर बैक ऑफ लेंथ, पुल किया, बल्ले से सही संपर्क नहीं लेकिन डीप स्क्वायेर लेग पर फिल्डर मौजूद
गेंदबाजी में हसन का दिन खराब, अपने लगाए छक्कों का कर्ज उतारते हुए, ऑफ स्टंप के बाहर धीमी गति की बैक ऑफ लेंथ और तमाचे की तरह गेंदबाज के सिर के ऊपर से जड़ दिया चौका
हल्के हाथों का एक बार फिर कमाल, लांग ऑन की ओर धकेला लेकिन उससे पहले ही मिडविकेट के फिल्डर ने उठाई गेंद
इस बार क्या, फ्लिक किया और आसानी से डीप मिडविकेट की ओर सिंगल चुरा लिया
इसे क्या कहेंगे, सिर्फ कहेंगे तो क्लास, चौथे स्टंप पर फुल लेंथ गेंद पर इससे अच्छा इनसाइड आउट एक्स्ट्रा कवर को छकाता हुआ दर्शनीय शॉट कुछ और नहीं हो सकता
ऑफ स्टंप पर फुल लेंथ गेंद, रूम बनाने की कोशिश, बल्ले का अंदरूनी किनारा, मिडविकेट पर सिंगल
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
2W | ||||
सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन | |
टॉस | साउथ अफ़्रीका, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2021 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ | |
सीरीज़ परिणाम | पाकिस्तान जीते 3-मैच की सीरीज़ 2-1 |
मैच नंबर | वनडे नं. 4287 |
खेल के घंटे (ग्राउंड टाइम) | 10.00 start, First Session 10.00-13.30, Interval 13.30-14.15, Second Session 14.15-17.45 |
मैच के दिन | 7 April 2021 - दिन का मैच (50-ओवर का मैच) |
वनडे डेब्यू | |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | पाकिस्तान 10, साउथ अफ़्रीका 0 |
आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
न्यूज़ीलैंड | 24 | 16 | 5 | 175 | 0.914 |
इंग्लैंड | 24 | 15 | 8 | 155 | 0.976 |
बांग्लादेश | 24 | 15 | 8 | 155 | 0.221 |
भारत | 21 | 13 | 6 | 139 | 0.782 |
पाकिस्तान | 21 | 13 | 8 | 130 | 0.108 |
ऑस्ट्रेलिया | 18 | 12 | 6 | 120 | 0.785 |
अफ़ग़ानिस्तान | 15 | 11 | 3 | 115 | 0.573 |
सा. अफ़्रीका | 21 | 9 | 10 | 98 | -0.077 |
वेस्टइंडीज़ | 24 | 9 | 15 | 88 | -0.738 |
श्रीलंका | 24 | 7 | 14 | 81 | -0.369 |
आयरलैंड | 24 | 6 | 15 | 73 | -0.358 |
ज़िम्बाब्वे | 24 | 6 | 17 | 65 | -0.952 |
नीदरलैंड्स | 24 | 3 | 20 | 35 | -1.179 |