आराम की जीत यूपी की, सिंगल लिया मिड ऑन पर फुल गेंद को खेलकर और दूसरी जीत दर्ज की यूपी ने
गुजरात जायंट्स महिला vs यूपी वॉरियर्ज़ महिला, 8th Match at बेंगलुरु, WPL, Mar 01 2024 - मैच का परिणाम
यूपी वॉरियर्ज़ महिला की 6 विकेट से जीत, 26 गेंद बाकी
10.17pm: इस मैच में गुजरात कभी भी मैच में नहीं दिखा। जहां बल्लेबाज़ी के दौरान उन्हें सोफ़ी एकलस्टन ने लगातार झटके दिए और उन्हें हाथ खोलने नहीं दिया, वहीं जब उनकी गेंदबाज़ी आई तो उन्होंने आसानी से रन लुटाए। यूपी के सभी बल्लेबाज़ों ने इंटेंट दिखाया, भले ही सबने बड़े स्कोर ना खड़े किए हों। एलिसी हीली ने कप्तानी पारी खेल यूपी को एक आधार दिया था, बाद में ग्रेस हैरिस ने पूरे ग्रेस के साथ अपनी टीम को लगातार दूसरी जीत दिलाई। 33 गेंदों में नौ चौके और दो छक्के की मदद से 60 रन बनाकर हैरिस अब ऑरेन्ज कप की भी हक़दार हैं। वहीं गुजरात को अभी भी इस सीज़न अपनी पहली जीत की इंतज़ार है।
पांचवें स्टंप पर शॉर्ट एंड वाइड गेंद, रूम मिला तो स्क्वेयर कट मारा बैकफुट पर आकर, गेंद बैकवर्ड प्वाइंट के बगल से गई चौके के लिए
सिंगल मिलेगा, बाहर की लेंथ गेंद को हल्के हाथों से बैकवर्ड प्वाइंट की ओर खेल रन चुराया था
फिर से लेट कट किया था ऑफ स्टंप के करीब की लेंथ गेंद को, लेकिन इस बार शॉर्ट थर्ड मौजूद
लांग ऑफ पर खेला था फुल गेंद को, ओवर थ्रो के भी रन मिलेंगे, खराब थ्रो डीप से
हैरिस का अर्धशतक, WPL में उनका तीसरा और तीनों गुजरात के विरूद्ध, स्कूप किया था लेग स्टंप की लेँथ गेंद को शॉर्ट फाइन के ऊपर से
हल्के हाथों से स्टंप की लेंथ गेंद को डीप मिडविकेट पर मोड़ा
एक और लेट कट मारा दीप्ति ने, आज का तीसरा, हल्के हाथों से खेला था ऑफ स्टंप के करीब की लेँथ गेंद को, काफी इंतजार किया और अंत में बल्ले का मुंह खोला शॉर्ट थर्ड के दायीं ओर
इस बार बाहर की फुल गेंद को सीधा ड्राइव किया लांग ऑफ पर
मिसफील्ड लांग ऑफ पर और चौका मिलेगा, लो फुलटॉस गेंद थी ऑफ स्टंप पर, उसको सीधा ड्राइव किया, वेदा थी लांग ऑफ पर, उन्होंने दायीं ओर डाइव लगाई लेकिन रोक नहीं पाईं
एक और चौका, गार्डरन के लिए आज बेहद खराब दिन, दीप्ति ने एक और लेट कट खेला ऑफ स्टंप के बाहर रूम भरी बैक ऑफ लेंथ गेंद पर, इस बार शॉर्ट थर्ड ने पीछा किया लेकिन कोई फायदा नहीं
ऑफ स्टंप के करीब की लेँथ गेंद को हल्के हाथों से डेलिकेट लेट कट किया और शॉर्ट थर्ड के दायीं ओर से चौका बंटोरा, क्या नजाकत भरा शॉट है
सिंगल मिलेगा इस बार, सीधी फुल गेंद को सीधा खेला लांग ऑफ पर
बाहर की लेंथ गेंद को डीप प्वाइंट पर कट कर दिया
स्टंप पर आती फुलटॉस गेंद को फ्लिक कर दिया डीप मिडविकेट पर
क्या बात, क्या बात, क्या बात, हैरिस ने खड़े-खड़े लपेटकर छ्क्का मारा है डीप मिडविकेट पर, ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ गेंद थी, उसको स्लॉग स्वीप कर दिया
बाहर की फुल गेंद को स्टीयर करने गई थीं, लेकिन सही से कनेक्ट नहीं कर पाईं
स्टंप की फुल गेंद को मोड़ा डीप स्क्वेयर लेग पर
स्टंप की लेंथ गेंद को कट किया हटकर प्वाइंट की दिशा में
चौका मिलेगा इस बार हैरिस को, पैडल स्कूप मारा स्टंप पर आती लो फुलटॉस गेंद पर, गेंद गई शॉर्ट फाइन के ऊपर से
2W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | |
टॉस | यूपी वॉरियर्ज़ महिला, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2023/24 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
खेल के घंटे (ग्राउंड टाइम) | 19.30 start, First Session 19.30-21.00, Interval 21.00-21.20, Second Session 21.20-22.50 |
मैच के दिन | 1 March 2024 - रात का मैच (20-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | यूपी वॉरियर्ज़ महिला 2, गुजरात जायंट्स महिला 0 |
ओवर 16 • UPW-W 143/4
यूपी वॉरियर्ज़ महिला की 6 विकेट से जीत, 26 गेंद बाकी