मैच (23)
ENG vs IND (1)
ज़िम्बाब्वे T20I त्रिकोणीय सीरीज़ (1)
MLC (1)
WI vs AUS (1)
ENG-U19 vs IND-U19 (1)
GSL (1)
SL vs BAN (1)
Vitality Blast Men (8)
Vitality Blast Women (4)
Blast Women League 2 (4)
ख़बरें

ऑस्ट्रेलिया के नए टेस्ट कप्तान बने पैट कमिंस

स्टीव स्मिथ बनाए गए उप-कप्तान

Pat Cummins starts the World Cup with very little cricket under his belt, Australia vs India, T20 World Cup warm-up, Dubai, October 20, 2021

कमिंस के नाम पर गुरुवार रात क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मुहर लगाई  •  Getty Images/ICC

टिम पेन के कप्तानी पद छोड़ने के एक हफ़्ते बाद तेज़ गेंदबाज़ पैट कमिंस को ऑस्ट्रेलिया का नया पुरुष टेस्ट कप्तान नामित किया गया है। एक महिला सहकर्मी को अश्लील संदेश भेजने के बाद पेन ने इस्तीफ़ा दिया था।
स्टीवन स्मिथ 2018 में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद उप-कप्तानी के पद के साथ राष्ट्रीय टीम के साथ अपनी पहली आधिकारिक नेतृत्व भूमिका में लौट आए हैं। कमिंस का चोटिल होना उन्हें फिर एक बार टीम का कप्तान बना सकता है।
कमिंस के नाम पर गुरुवार रात क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मुहर लगाई। अध्यक्ष रिचर्ड फ़्रूडेंस्टीन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक हॉकली, निदेशक मेल जोंस और चयनकर्ता जॉर्ज बेली और टोनी डोडमेड के पैनल ने इस पद के लिए कमिंस और स्मिथ के नामों की सिफ़ारिश की थी।
इस मौक़े पर कमिंस ने कहा, "मैं इस भूमिका को स्वीकार करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं वही नेतृत्व प्रदान करूंगा जो टिम [पेन] ने पिछले कुछ वर्षों में इस समूह को दिया है। वरिष्ठ खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं के साथ हम एक मज़बूत समूह है। यह एक अप्रत्याशित विशेषाधिकार है जिसके लिए मैं बहुत आभारी हूं और बहुत उत्सुक हूं।"
कमिंस को कई वर्षों से भविष्य के संभावित कप्तान के रूप में देखा गया है। 2019 में संयुक्त रूप से उप-कप्तान बनाए जाने से पहले 2018 में उन्हें इस पद के लिए अनदेखा किया गया था। 2020 में उन्हें टीम का इकलौता उप-कप्तान बनाया गया था।

ऐंड्रयू मक्ग्लैशन ESPNcricinfo के डिप्टी एडिटर हैं। अनुवाद ESPNcricinfo हिंदी के सब एडिटर अफ़्ज़ल जिवानी ने किया है।