आंकड़े: एक ही टेस्ट में ओपनिंग और नंबर 11 पर बल्लेबाज़ी करने वाले आठवें खिलाड़ी बने स्कॉट बोलंड
सर्वाधिक टेस्ट कैच लेने के मामले में स्टीवन स्मिथ ने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा, अब सिर्फ़ जो रूट उनसे आगे
संपत बंडारूपल्ली
Dec 26, 2025, 1:30 PM
20- मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन 20 विकेट गिरे। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में किसी पुरुष टेस्ट के पहले दिन 20 या उससे ज़्यादा विकेट 1951 में वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ एडिलेड टेस्ट में गिरे थे।
MCG में भी 1932 के ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ़्रीका टेस्ट के बाद यह पहला मौक़ा था, जब एक ही दिन में 20 विकेट गिरे। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मैचों में ऐसा आख़िरी बार 1909 के मैनचेस्टर टेस्ट में हुआ था।
45- ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के शीर्ष चार बल्लेबाज़ों ने पहली पारी में कुल मिलाकर बनाए 45 रन बनाए, जो किसी पुरुष टेस्ट मैच में शीर्ष चार का दूसरा सबसे कम टोटल है।
451- MCG में पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड द्वारा कुल मिलाकर सिर्फ़ 151 गेंदें खेली गईं। सिर्फ़ छह पुरुष टेस्ट ऐसे हुए हैं, जिनमें दोनों टीमें अपनी पहली पारी में इससे कम गेंदों में ऑलआउट हुई हों।
3468- हैरी ब्रूक ने अपने 3000 टेस्ट रन पूरे करने के लिए 3468 गेंदें खेलीं। वह इस मुक़ाम तक पहुंचने वाले सबसे तेज़ बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने ऐडम गिलक्रिस्ट (3610 गेंदें) का रिकॉर्ड तोड़ा।
ब्रूक के 41 रन MCG टेस्ट की पहली दो पारियों का सर्वोच्च स्कोर रहे। इससे पहले ऐसा 1910 में हुआ था, जब किसी ऐशेज़ टेस्ट की शुरूआती दो पारियों में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 41 रन रहे।
8- इंग्लैंड के शीर्ष चार बल्लेबाज़ों ने पहली पारी में सिर्फ़ आठ रन बनाए, जो 1905 के बाद किसी टेस्ट पारी में उनके शीर्ष चार का दूसरा सबसे कम स्कोर है।
5 पांच ऐसे खिलाड़ी हुए हैं, जिन्होंने एक ही टेस्ट की पहली पारी में नंबर 11 और दूसरी पारी में पहली गेंद का सामना किया हैं। इसमें शुक्रवार को स्कॉट बोलंड का नाम भी शामिल हो गया। इससे पहले यह कारनामा 2023 में अहमदाबाद टेस्ट में भारत के ख़िलाफ़ मैथ्यू कुनमन ने किया था।
तीन अन्य खिलाड़ियों ने इसका उल्टा भी किया है, जब उन्होंने पहली पारी की पहली गेंद खेली और दूसरी पारी में नंबर 11 पर बल्लेबाज़ी की। बोलंड पुरुष टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग करने और नंबर 11 पर बल्लेबाज़ी करने वाले 19वें खिलाड़ी बने।
1998- जॉश टंग से पहले MCG टेस्ट में किसी इंग्लैंड गेंदबाज़ द्वारा पंजा लेने का पिछला मौक़ा 1998 में आया था। तब यह उपलब्धि डीन हेडली ने हासिल की थी।
212 टेस्ट क्रिकेट में स्टीवन स्मिथ के अब 212 कैच हो गए हैं और वह अब जो रूट (214) के बाद दूसरे नंबर पर हैं। शुक्रवार को लिए गए दो कैचों के साथ स्मिथ ने राहुल द्रविड़ के 210 कैचों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
संपत बंडारूपल्ली ESPNcricinfo में स्टैस्टिशियन हैं