मैच (11)
IPL (2)
त्रिकोणीय वनडे सीरीज़, श्रीलंका (1)
Women's One-Day Cup (1)
County DIV1 (3)
County DIV2 (4)
फ़ीचर्स

स्मिथ ने तोड़ा पोंटिग का रिकॉर्ड, ऐशेज़ में अब सिर्फ़ ब्रैडमैन से पीछे

स्मिथ ने लॉर्डस में शतक बना कर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है

Steven Smith walks off after scoring 110, England vs Australia, 2nd Ashes Test, Lord's, 2nd day, June 29, 2023

110 रनों की पारी खेलने के बाद वापस पवेलियन जाते हुए स्मिथ  •  PA Images via Getty Images

32 - यह स्मिथ का 32वां टेस्ट शतक था। शतकों की इस संख्या तक पहुंचने के बाद स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया लिए सबसे अधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में स्टीव वॉ के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। रिकी पोटिंग इस लिस्ट में 41 शतकों के साथ पहले स्थान पर हैं।
174 - स्मिथ को अपना 32 वां शतक लगाने के लिए कुल 174 पारियों की आवश्यकता पड़ी। 12 खिलाड़ियों ने इससे पहले 32 शतकों के आंकड़े का छुआ है लेकिन स्मिथ को यहां तक पहुंचने में सबसे कम पारियां लगीं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पोटिंग के नाम था। उन्होंने 176 पारियों में अपने 32वें शतक को पूरा किया था।
22 - टेस्ट क्रिकेट की पहली पारी में बल्लेबाज़ी करते हुए स्मिथ ने अब तक कुल 22 शतक लगाए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड भी पोटिंग के नाम था। इन 22 शतकों में से सात शतक स्मिथ ने टॉस हार कर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए लगाए। टेस्ट क्रिकेट में टॉस हार कर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सबसे ज़्यादा शतक (सात) इससे पहले जैक केलिस ने लगाए थे। अब स्मिथ उनके साथ संयुक्त रूप से टॉप पर हैं।
8 - इंग्लैंड की धरती पर स्मिथ का यह आठवां शतक था। किसी भी मेहमान खिलाड़ी के द्वारा यह दूसरा सबसे अधिक है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर सर डॉन ब्रैडमैन हैं। उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर कुल 11 शतक लगाए हैं। स्मिथ ने इससे पहले इंग्लैंड की धरती पर भारत के ख़िलाफ़ डब्ल्यूटीसी के फ़ाइनल में शतक लगाया था।
12 - इंग्लैंड के ख़िलाफ़ यह स्मिथ का 12वां शतक था। इससे पहले ब्रैडमैन ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ 19 और सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ 13 शतक लगाए हैं। कुल मिला कर किसी एक टीम के ख़िलाफ़ टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में स्मिथ तीसरे स्थान पर हैं।
1 - सबसे कम टेस्ट खेलते हुए 9000 रनों के आंकड़े को पार करने के मामले में स्मिथ पहले स्थान पर आ गए हैं। स्मिथ ने अपने 99वें टेस्ट में इस आंकड़े को पार किया है। यह रिकॉर्ड पहले ब्रायन लारा के नाम था। उन्होंने 103 टेस्ट मैचों में 9000 के आंकड़े को पार किया था। हालांकि अगर पारी की संख्या को देखा जाए तो कुमार संगाकरा स्मिथ से आगें हैं। स्मिथ को अपने 9000 रन पूरे करने के लिए कुल 174 पारियों की आवश्यकती पड़ी हैं। वहीं संगाकारा ने 9000 के आंकड़े 172 पारियों में पूरा कर लिया था।
12 - अगर सिर्फ़ ऐशेज़ की बात की जाए तो इसमें स्मिथ का यह 12वां शतक था। अब वह इस मामले में सिर्फ़ ब्रैडमैन से पीछे हैं। ऐशेज़ में ब्रैडमैन ने कुल 19 शतक लगाए थे। वहीं स्मिथ ऐशेज़ में भी सबसे अधिक रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर आ गए हैं। ऐशेज़ में उन्होंने अभी तक कुल 3176 रन बनाए हैं।
2014 - स्मिथ ने ऐशेज़ में अभी तक कुल 2014 रन बनाए हैं। सिर्फ़ तीन ही विदेशी खिलाड़ियों ने इंग्लैंड की धरती पर 2000 से .ज़्यादा रन बनाए हैं। इस लिस्ट में इससे पहले ब्रैडमैन (2674), एलन बोर्डर (2082) और विव रिचर्ड्स के (2014) का नाम शामिल था।

संपत बंडारूपल्ली ESPNcricinfo में स्टैटिशियन हैं। अनुवाद ESPNcricinfo हिंदी के सब एडिटर राजन राज ने किया है।