News

सिकंदर रज़ा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला

ओमान ने 44 वर्षीय आमिर कलीम को टीम में शामिल किया है, जो टूर्नामेंट के सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी हैं

Sikandar Raza ने जीता टॉस  Zimbabwe Cricket

टॉस - ज़िम्बाब्वे ने ओमान के ख़िलाफ़ पहले गेंदबाज़ी चुनी

Loading ...

ज़िम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रज़ा ने कोलंबो के SSC में खेले जा रहे पुरूष T20 विश्व कप मुक़ाबले में ओमान के ख़िलाफ़ पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया। दोनों ही टीमों ने परिस्थितियों के मुताबिक़ ढलने के लिए काफ़ी पहले ही श्रीलंका आ गए थे और इससे दोनों टीम के कप्तान काफ़ी ख़ुश हैं।

ज़िम्बाब्वे की टीम में ब्लेसिंग मुज़राबानी की वापसी हुई है। उन्होंने अपना आख़िरी T20I अक्तूबर 2025 में अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ खेला था।

वहीं ओमान ने 44 वर्षीय आमिर कलीम को टीम में शामिल किया है, जो टूर्नामेंट के सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी हैं। उन्हें हसनैन शाह की जगह शामिल किया गया है, जो स्क्वॉड घोषित होने के बाद चोटिल हो गए थे।

वेस्टइंडीज़ और USA में हुए पिछले संस्करण में जगह नहीं बना पाने के बाद ज़िम्बाब्वे की इस टूर्नामेंट में वापसी हुई है। उन्होंने 2022 T20 विश्व कप में सुपर 12 तक का सफ़र तय किया था, लेकिन 2024 टूर्नामेंट में उनकी टीम क्वालीफ़ाई नहीं कर पाई थी।

ओमान एशिया पेसिफ़िक क्षेत्र से क्वालीफ़ाई करने वाली तीन टीमों में से एक है। बाक़ी दो टीमें नेपाल और UAE हैं। ओमान इससे पहले 2016, 2021 और 2024 T20 विश्व कप में हिस्सा ले चुका है।

ओमान: 1 जतिंदर सिंह (C), 2 आमिर कलीम, 3 हम्माद मिर्ज़ा, 4 वसीम अली, 5 करण सोनावले, 6 जितेन रामनंदी, 7 विनायक शुक्ला (wk), 8 सुफ़यान महमूद, 9 नदीम ख़ान, 10 शाह फ़ैसल, 11 शकील अहमद

ज़िम्बाब्वे: 1 ब्रायन बेनेट, 2 टी मारुमानी, 3 डियन मायर्स, 4 ब्रेंडन टेलर (wk), 5 सिकंदर रज़ा (capt), 6 रयान बर्ल, 7 ताशिंगा मुसेकिवा, 8 ब्रैड इवांस, 9 वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, 10 रिचर्ड नगारावा, 11 ब्लेसिंग मुज़राबानी

Blessing MuzarabaniAamir KaleemOmanZimbabweOman vs ZimbabweICC Men's T20 World Cup