आंद्रे रसल: KKR के लिए सिक्स हिटिंग मशीन और सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज़ गेंदबाज़
आंद्रे रसल ने एक खिलाड़ी के रूप में IPL से संन्यास ले लिया है। 2012 में डेब्यू करने वाले रसल ने कुल 140 IPL मैच खेले, जिसमें सात उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स> (अब दिल्ली कैपिटल्स (DC)) और 133 कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेले। इन मैचों में उन्होंने 174.17 के स्ट्राइक रेट से 2,651 रन बनाए और 123 विकेट भी लिए। यहां उनके IPL करियर से जुड़े कुछ खास आंकड़े दिए गए हैं।
2 - रसल IPL इतिहास में सिर्फ़ दो ऑलराउंडर्स में से एक हैं, जिन्होंने 2000 रन और 100 विकेट का डबल किया है। यह उपलब्धि रवींद्र जाडेजा (3260 रन और 170 विकेट) ने भी हासिल की है।
174.71 - रसल की IPL स्ट्राइक रेट 1500+ रन वाले किसी भी बल्लेबाज में सबसे ज़्यादा है। सूची में अगले नंबर पर निकोलस पूरन हैं, जिनका स्ट्राइक रेट 168.97 (2293 रन) है।
204.81 - 2019 IPL सीज़न में रसल की स्ट्राइक रेट 204.81 रही। यह IPL इतिहास में एकमात्र मौक़ा है, जब किसी बल्लेबाज़ ने एक सीज़न में 500+ रन बनाते हुए 200 से अधिक का स्ट्राइक रेट दर्ज किया। 2019 में रसल ने 56.66 की औसत से 510 रन बनाए, जो उनके करियर का सबसे बेहतरीन साल साबित हुआ। सिर्फ़ दो बल्लेबाज़ और हैं, जिन्होंने 50 से ज़्यादा औसत और 200+ स्ट्राइक रेट वाला सीज़न खेला है- ब्रेंडन मक्कलम (2008) और एमएस धोनी (2024)।
100 - रसल ने डेथ ओवर्स (17-20) में 100 छक्के लगाए और वह डेथ ओवर्स में 100+ छक्के लगाने वाले सिर्फ़ चार बल्लेबाज़ों में से एक हैं।
कुल मिलाकर रसल ने IPL में 223 छक्के लगाए, जो कायरन पोलार्ड के साथ संयुक्त रूप से सातवां सर्वाधिक है।
88* - IPL में रसल का सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 88 रन है, जो उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ख़िलाफ़ 2018 में नंबर सात पर खेलते हुए बनाया था। यह IPL इतिहास में नंबर सात या उससे नीचे बल्लेबाज़ी करते हुए किसी खिलाड़ी का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।
369.23 - 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के ख़िलाफ़ 13 गेंद में नाबाद 48 रनों की पारी के दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 369.23 का रहा। यह IPL में 200+ लक्ष्य का पीछा करते हुए (कम से कम 30 रन की पारी में) सबसे तेज़ स्ट्राइक रेट है।
4- रसल KKR के लिए 100+ IPL मैच खेलने वाले सिर्फ़़ चार खिलाड़ियों में शामिल हैं। उनके 133 मैच सिर्फ़़ सुनील नारायण (189) से कम हैं। कुल मिलाकर सिर्फ़़ छह विदेशी खिलाड़ियों ने किसी एक टीम के लिए 100+ मैच खेले हैं। रसल इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं, जो KKR में उनके दशक भर के प्रभाव को साफ़ दिखाता है।
16 - रसल ने IPL में प्लेयर ऑफ़ द मैच अवॉर्ड 16 बार जीता है, जो सभी KKR के लिए है। सिर्फ़़ नारायण (17) ने उनसे ज़्यादा बार यह पुरस्कार जीता। 2 - KKR के लिए 100+ विकेट लेने वाले खिलाड़ियों में रसल भी शामिल हैं। उनके 122 विकेट सिर्फ़ नारायण (192) से कम हैं। तेज गेंदबाजों में वह सबसे ऊपर हैं, उमेश यादव (57 विकेट) दूसरे स्थान पर हैं।
5/15 - IPL 2021 में मुंबई इंडियंस (MI) के ख़िलाफ़ रसल का गेंदबाज़ी विश्लेषण यह था। यह IPL में KKR गेंदबाज़ का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।