क्या फ़ाइनल में रावत को मिलेगी RCB के एकादश में जगह?

ESPNcricinfo स्टाफ़

Arundhati Reddy इस समय लय में नज़र नहीं आ रही हैं ऐसे में RCB उनकी जगह प्रेमा रावत को मौक़ा दे सकती है © AFP/Getty Images

WPL 2026 का फ़ाइनल गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच वड़ोदरा में खेला जाएगा। RCB की नज़रें उनके दूसरे WPL ख़िताब पर हैं तो वहीं DC के सामने लगातार तीन बार फ़ाइनल में हार के सिलसिले को तोड़ने की चुनौती है। इस ख़िताबी भिड़ंत से संबंधित टीम न्यूज़, पिच रिपोर्ट और संभावित एकादश पर नज़र डालते हैं।

टीम न्यूज़ और संभावित एकादश

RCB को बतौर विशेषज्ञ बल्लेबाज़ पूजा वस्त्रकर को एकादश में बरक़रार रख सकती है। हालांकि उन्होंने नेट्स में गेंदबाज़ी करना शुरू कर दिया है लेकिन 15 महीने बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में उनकी वापसी को देखते हुए टीम मैनेजमेंट द्वारा वस्त्रकर के कंधों से भार को हल्का रखने का फ़ैसला लिया गया है। अरुंधति रेड्डी का फ़ॉर्म में न होना RCB के लिए चिंता का एकमात्र विषय है। ऐसे में RCB अपने एकादश में प्रेमा रावत को शामिल कर सकती है।

RCB: 1 स्मृति मांधना (कप्तान), 2 ग्रेस हैरिस, 3 जॉर्जिया वॉल, 4 ऋचा घोष (विकेटकीपर), 5 राधा यादव, 6 नडीन डी क्लर्क, 7 पूजा वस्त्रकर, 8 श्रेयंका पाटिल, 9 सायली सातघरे, 10 अरुंधति रेड्डी/प्रेमा रावत, 11 लॉरेन बेल

इस सीज़न DC ने सबसे कम 13 खिलाड़ियों का उपयोग किया है और वह फ़ाइनल में भी बिना किसी बदलाव के साथ उतर सकती हैं।

DC: 1 शेफ़ाली वर्मा, 2 लिज़ेल ली (विकेटकीपर), 3 लॉरा वुलफ़ार्ट, 4 जेमिमाह रॉड्रिग्स (कप्तान), 5 मारीज़ान काप, 6 शिनेल हेनरी, 7 निकी प्रसाद, 8 स्नेह राणा, 8 मिन्नु मणि, 10 नंदनी शर्मा, 11 श्री चरणी

पिच रिपोर्ट

यह मुक़ाबला पिच नंबर पांच पर खेला जाएगा जिस पर एलिमिनेटर मुक़ाबला खेला गया था। एलिमिनेटर मुक़ाबले में गेंद नीची रह रही थी और गेंदबाज़ों को गति परिवर्तन का लाभ भी मिल रहा था।

आप इस मुक़ाबले का मुख्य प्रीव्यू यहां पढ़ सकते हैं।

Comments