परिणाम
17वां मैच, ग्रुप सी (D/N), मुंबई, February 12, 2026, T20 विश्व कप
(12.4/20 ov, T:124) 124/0

इटली की 10 विकेट से जीत, 44 गेंद बाकी

crishan-kalugamage
प्लेयर ऑफ़ द मैच
3/18
crishan-kalugamage
क्रिकइंफ़ो बहुमूल्य खिलाड़ी
लाइव
Updated: Feb 12, 2026, 12:37 PM (1 hr ago)Published Feb 12, 2026, 7:24 AM

Nepal vs Italy Live, T20 World Cup 2026: T20 विश्व कप में नेपाल को हराते हुए इटली ने दर्ज की अपनी पहली जीत

By ESPNcricinfo स्टाफ़

कुछ ऐसे मिली इटली को विश्व कप में पहली जीत

अपना पहला T20 विश्व कप खेल रही इटली की टीम ने नेपाल को 10 विकेट से हराते हुए टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की है। इटली की तरफ़ से जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का ने कमाल के अर्धशतक लगाए, साथ ही गेंदबाज़ी में कृषण कालूगामगे ने तीन विकेट लिए। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए नेपाल की टीम ने 123 रन बनाए थे, जिसे इटली की टीम ने महज़ 12.4 ओवरों में हासिल कर लिया।
टॉस हार कर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी नेपाल की शुरुआत अच्छी नहीं रही। आक्रामक बल्लेबाज़ कुशल भुर्तेल आज लय में नहीं दिखाई दिए और 10 गेंदों में केवल पांच रन बनाकर अली हसन का शिकार बन गए। पहले तीन ओवरों में टीम का स्कोर सिर्फ़ 10 रनों तक ही पहुंच पाया था।
धीमी शुरुआत और भुर्तेल का विकेट गंवाने के बाद कप्तान रोहित पॉडेल के आक्रमण ने नेपाल की वापसी कराई। अपनी पहली 10 गेंदों में उन्होंने 22 रन बनाए, जिसमें दो सिक्सर शामिल रहे। दूसरे छोर पर विकेटकीपर बल्लेबाज़ आसिफ़ शेख़ ने 16 गेंदों में 18 रनों का योगदान दिया। दोनों के बीच 24 गेंदों में 38 रनों की साझेदारी हुई। इस तरह एक धीमी शुरुआत के बावजूद नेपाल की टीम ने पावरप्ले में 46 रन बनाए।
लेकिन सातवें ओवर की आख़िरी गेंद पर पॉडेल और आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर आसिफ़ का विकेट निकालकर इटली ने नेपाल पर दबाव काफ़ी बढ़ा दिया। पॉडेल, कालूगामगे की गेंद पर कैच आउट हुए और आसिफ़, मनेंटी की गेंद पर स्टंप होकर पवेलियन लौटे।
इसके बाद आरिफ़ शेख़ और दीपेंद्र ऐरी ने पारी को संभालने का प्रयास किया। आरिफ़ ने विशेष रूप से आक्रामक रुख़ अपनाया। दोनों 12 ओवर के बाद नेपाल के स्कोर को 81 रन तक लेकर गए। यहाँ से उन्हें आक्रमण तेज़ कर टीम को कम से कम 150 के पार पहुंचाना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 14वें ओवर में जब दीपेंद्र का विकेट गिरा तब नेपाल का स्कोर 94 रन था। यहाँ से 123 तक पहुंचते-पहुंचते उनकी पूरी टीम ऑलआउट हो गई और वे पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाए।
इटली की तरफ़ से कालूगामगे ने चार ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिए, वहीं बी. मनेंटी को दो सफलताएं मिलीं। नेपाल की तरफ़ से आरिफ़ शेख ने सबसे अधिक 27 रन बनाए।
124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इटली की शुरुआत काफ़ी अच्छी रही। मोस्का ब्रदर्स कमाल की लय में थे। पहली पारी में ऐसा लगा था कि पिच थोड़ी मुश्किल है, लेकिन दोनों भाइयों ने मिलकर आतिशी बल्लेबाज़ी की। पहले छह ओवरों में ही 68 रन बटोर लिए गए। 11वें ओवर में दोनों भाइयों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए और टीम को बिना किसी नुक़सान के लक्ष्य तक पहुंचा दिया।
जस्टिन ने 44 गेंदों में 60 रन बनाए, वहीं एंथनी ने 32 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली। दोनों भाइयों के बीच हुई 124 रनों की यह ओपनिंग पार्टनरशिप T20 में इटली के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।

इटली ने नेपाल को 10 विकेट से हराया

इतिहास बन चुका है। इटली की टीम ने T20 विश्व कप में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। ऐसा नहीं है कि यह एक रोमांचक मैच था, बल्कि आज इटली की टीम ने नेपाल को खेल कर हर एक क्षेत्र में पीछे छोड़ते हुए मात दी है। 123 के स्कोर पर ऑलआउट करने के बाद मोस्का ब्रदर्स ने कमाल की बल्लेबाज़ी की और बिना कोई विकेट गंवाए, लक्ष्य को हासिल कर लिया।

दोनों भाईयों ने लगाया अर्धशतक

11वें ओवर में दोनों भाईयों ने अपना अर्धशतक पूरा किया है। 111 रन बन चुके हैं। इटली के लिए T20I में यह सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। जीत लगभग इटली के पाले में है।

मोस्का ब्रदर्श की आतिशबाज़ी

68 मोस्का ब्रदर्श कमाल की लय में हैं। पहली पारी में ऐसा लगा था कि पिच थोड़ी सी मुश्किल है लेकिन दोनों भाईयों ने मिल कर कमाल की बल्लेबाज़ी की। पहले छह ओवरों में 68 रन बन गए हैं। अपने पहले विश्व कप मैच जीतने के काफ़ी क़रीब पहुंच गई है इटली

123 पर सिमटी नेपाल की पारी

इंग्लैंड के ख़िलाफ़ नेपाल की टीम ने जिस तरह की बल्लेबाज़ी की थी। वह अदभुत था। हालांकि इटली के सामने उनके बल्लेबाज़ बिल्कुल लय में नहीं थे। पावरप्ले के आख़िरी तीन ओवरों में 36 रन बनाने के बाद, वह उस मोमेंटम को आगे लेकर नहीं जा पाएं। सातवें ओवर में अपना दूसरा विकेट गंवाने के बाद वे निंरतर अंतराल पर विकेट गंवाते रहे। उनकी पारी कभी भी संभल ही नहीं पाई। इटली की तरफ़ मनेंटी ने दो और कालुगामगे ने तीन विकेट लिए।

नेपाल की आधी टीम आउट

2
1
1
W
1
2
W
1
दो ओवर में ही नेपाल काफ़ी दबाव में आ गया है। ऐरी और आरिफ़ के बीच 44 रनों की साझेदारी का अंत कालूगामगे ने गुगली पर किया। इस साझेदारी ने इटली को परेशान करना शुरू कर दिया था। इसके बाद अगले ही ओवर में पिछले मैच के हीरो लोकेश बाम भी डीप में लपक लिए गए। 15 ओवर के बाद नेपाल का स्कोर 97/5

आरिफ़ और ऐरी नेपाल को दबाव से निकालने की कर रहे कोशिश

सातवें ओवर की आख़िरी गेंद पर पॉडेल और आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर आसिफ़ का विकेट निकालकर इटली ने नेपाल पर दबाव काफ़ी बढ़ा दिया था। पॉडेल कहां कैच हुए तो वहीं आसिफ़ एक शानदार स्टंपिंग का शिकार बने।
इसके बाद से आरिफ़ शेख़ और दीपेंद्र ऐरी पारी को संभालने में लगे हैं। आरिफ़ ने ख़ास तौर से अधिक आक्रामक रुख़ अपनाया है। दोनों के बीच 28 गेंदों में 32 रनों की साझेदारी हो चुकी है जिसमें आरिफ़ ने 18 गेंदों में 24 रन बनाए हैं। 12 ओवर के बाद नेपाल का स्कोर 81/3

रोहित के आक्रमण से नेपाल की वापसी

धीमी शुरुआत और भुर्तेल का विकेट गंवाने के बाद कप्तान रोहित पॉडेल के आक्रमण ने नेपाल की वापसी कराई है। वह 10 गेंदों में 22 रन बना चुके हैं जिसमें दो छक्के शामिल रहे हैं। दूसरे छोर पर विकेटकीपर बल्लेबाज़ आसिफ़ शेख़ ने 16 गेंदों में 18 रनों का योगदान दिया है। दोनों के बीच 24 गेंदों में 38 रनों की साझेदारी हो चुकी है। पावरप्ले के बाद नेपाल का स्कोर 46/1

भुर्तेल के रूप में नेपाल को पहला झटका

1w
1
1
1
4
W
1
1
आक्रामक बल्लेबाज़ कुशल भुर्तेल आज लय में नहीं दिखाई दिए और 10 गेंदों में केवल पांच रन बनाकर अली हसन का शिकार बन गए। पहले ओवर में बेन मनेंटी ने केवल एक रन दिया और वह भी वाइड के रूप में आया। जेज स्मट ने भी तीसरे ओवर में केवल दो ही रन ख़र्च किए। पहले तीन ओवर के बाद नेपाल 10/1

इटली ने चुनी गेंदबाज़ी

एसोसिएट बनाम एसोसिएट मुक़ाबले में इटली और नेपाल आमने-सामने हैं। टॉस जीतकर इटली ने पहले गेंदबाज़ी चुनी है। पहले ही मैच में चोटिल होने वाले उनके कप्तान इस मैच से बाहर हैं। दूसरी ओर नेपाल ने भी अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। मिस्ट्री स्पिनर शेर मल्ला को ड्रॉप कर दिया गया है जिन्होंने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ तीन ओवर में 35 रन देकर फ़िल साल्ट का विकेट लिया था।
इस मैच में इटली की कप्तानी कर मनेंटी ने कहा, "अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के किसी भी मैच की तरह इसमें भी थोड़ी घबराहट थी। कप्तान को खो देना बड़ा टर्निंग पॉइंट था और हम अहम लम्हों में मोमेंटम हासिल करने में भी विफल रहे। हम हर बार साहस दिखाना चाहते हैं। हम उन टीमों के ख़िलाफ़ खेल रहे हैं जो विश्व रैंकिंग में हमसे ऊपर हैं। हालांकि, हम अपनी टीम की क्षमताओं में भरोसा रखते हैं। हम साहसी होने के साथ चुनौती लेना चाहते हैं और शायद आज वो दिखेगा।"
रोहित ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो हम पहले गेंदबाज़ी ही करना चाहते थे। टॉस ऐसी चीज़ है जो हमारे नियंत्रण में नहीं है। ये वही विकेट है जिस पर पिछला मैच खेला गया था तो दूसरी पारी में पिच से टर्न की उम्मीद है। एशिया की परिस्थितियों में खेलना बड़ा लाभ है। सारे मैच वानखेड़े में ही खेलने का लाभ होगा और हम इसका अधिक से अधिक फायदा लेना चाहेंगे। हमें लगता है कि हमें बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों में सुधार करना होगा। इंग्लैंड के ख़िलाफ़ मैच के बाद हमने देखा था कि नेपाल में बहुत सारे लोग लाइव मैच देख रहे थे। इससे पूरी टीम को प्रेरणा मिलती है।"
नेपाल (प्लेइंग इलेवन): कुशल भुर्तेल, आसिफ़ शेख़ (विकेटकीपर), रोहित पॉडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ़ शेख़, लोकेश बाम, गुलसन झा, करन केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी
इटली (प्लेइंग इलेवन): एंथोनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, जे जे स्मट्स, हैरी मैनेंटी (कप्तान), बेन मैनेंटी, मार्कस कैंपोपियानो, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीडे (विकेटकीपर), जसप्रीत सिंह, क्रिसन कलुगामागे, अली हसन
1

भुर्तेल: पोंटिंग फ़ैन, बॉडीबिल्डर, शीर्षक्रम पर टीम के दिल की धड़कन

कुशल भुर्तेल मार्च 2014 को याद करते हैं।
ये वही समय है जब उन्होंने पहली बार नेपाल को खेलते हुए टीवी पर देखा था जब वे बांग्लादेश में T20 विश्व कप में हिस्सा ले रहे थे। पूरे देश की तरह उन्होंने भी टीम को खेलता देखा और नेपाल ने अफ़ग़ानिस्तान को हराते हुए इतिहास रचा।
अपने अधिकतर साथी खिलाड़ियों की तरह भुर्तेल भी तब ऑस्ट्रेलिया के फैन थे। वह कहते हैं, "मैं हार्डकोर ऑस्ट्रेलिया फैन था। आपको भरोसा नहीं होगा, लेकिन जब डैरेन सैमी ने जेम्स फॉकनर को दो छक्के लगाकर मैच फ़िनिश किया था तब मैं रोया था, बहुत बुरा लगा था।"
अपने 17 साल के अवतार को याद करते हुए भुर्तेल हंस पड़ते हैं। "जब नेपाल ने अफ़ग़ानिस्तान को हराया तो वह मेरे लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। मेरी रूचि बढ़ गई। मैंने सपना देखा कि एक दिन हम ऑस्ट्रेलिया से खेलेंगे।"
12 साल बाद, जब मौजूदा T20 विश्व कप के मैच के कार्यक्रम घोषित हुए, तो भुर्तेल ने सबसे पहले यही चीज़ चेक की। वह कहते हैं, "मुझे निराशा हुई कि हम [ऑस्ट्रेलिया और नेपाल] एक ही ग्रुप में नहीं थे। उम्मीद है कि अगर हम सुपर 8 में जगह बना पाए, तो कौन जानता है?"
1

मनेंटी और बाम पर रहेंगी नज़रें

स्कॉटलैंड के ख़िलाफ़ मिली हार में नंबर पांच पर बल्लेबाज़ी करते हुए बेन मनेंटी ने प्रभावित किया। उन्होंने पहली सात गेंदों पर सात रन बनाए थे लेकिन उन्होंने 31 गेंदों पर 52 रन बनाए। इसमें अधिकतर रन उन्होंने स्पिनर्स के ख़िलाफ़ बनाए, मनेंटी ने 25 गेंदों पर 45 रन बटोरे। इटली यह उम्मीद करेगी कि मनेंटी लामिछाने एंड कंपनी के ख़िलाफ़ ऐसा ही प्रदर्शन करें।
नेपाल को जब 21 गेंदों पर 54 रनों की ज़रूरत थी तब लोकेश बाम ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ अपना सबकुछ झोंक दिया। अनुभवी और गुणवत्ता से भरपूर गेंदबाज़ों का सामना करते हुए उन्होंने सैम करन को लगातार दो चौके जड़े और जोफ़्रा आर्चर के ख़िलाफ़ भी उन्होंने लगातार दो छक्के जड़े। बाम की नाबाद 39 रनों की पारी भले ही नेपाल के लिए पर्याप्त साबित नहीं हुई लेकिन इससे उनकी हिटिंग क्षमता का पता चलता है।

कभी न हार मानने वाली मानसिकता को दोबारा दोहराने उतरेगा नेपाल

रविवार को इंग्लैंड के ख़िलाफ़ क़रीबी मुक़ाबले में मिली हार के बाद नेपाल पहली बार इटली का सामना करेगा। मुंबई में जब नेपाल की टीम इटली का सामना करने उतरेगी तो दोबारा कभी न हार मानने वाली मानसिकता को अपने प्रदर्शन में दोहराना चाहेगी। नेपाल के लिए सकारात्मक पहलू यह है कि इटली पहली बार इतना बड़ा टूर्नामेंट खेल रही है।
लेग स्पिनर संदीप लामिछाने और बल्लेबाज़ दीपेंद्र सिंह ऐरी और लोकेश बाम ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ अपनी टीम को जीत की दहलीज़ के क़रीब पहुंचा दिया था लेकिन अंतिम दो ओवर में नेपाल ने 33 रन दे दिए थे जो कि अंत में जीत और हार का अंतर बना।
हालांकि इटली के ख़िलाफ़ बड़ी जीत ग्रुप को खोल देगी और इसके बाद नेपाल को वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ खेलना है जिन्हें नेपाल विश्व कप से पहले 2-1 के अंतर से हरा चुकी है।
दूसरी तरफ़ इटली के लिए T20 विश्व कप की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं हुई और उन्हें स्कॉटलैंड के ख़िलाफ़ 73 रनों से हार का सामना करना पड़ा। फ़ील्डिंग के दौरान उनके कप्तान वेन मैड्सन चोटिल हो गए थे और वह चेज़ के दौरान बल्लेबाज़ी के लिए नहीं आए।
1