मैच (14)
T20 विश्व कप (6)
रणजी ट्रॉफ़ी (2)
Sheffield Shield (3)
Rising Stars (2)
AUS (W) vs IND (W) (1)
परिणाम
26वां मैच, ग्रुप ए (D/N), चेन्‍नई, February 15, 2026, T20 विश्व कप

U.S.A. की 31 रन से जीत

sanjay-krishnamurthi
प्लेयर ऑफ़ द मैच
68* (33)
sanjay-krishnamurthi
क्रिकइंफ़ो बहुमूल्य खिलाड़ी
लाइव
Updated: Feb 15, 2026, 1:18 PMPublished Feb 15, 2026, 8:02 AM

USA vs Namibia , T20 World Cup 2026: USA ने नामीबिया को 31 रनों से हराया

By ESPNcricinfo स्टाफ़

मोनांक और संजय के प्रदर्शनों से USA को मिली जीत

T20 विश्व कप में USA की टीम ने नामीबिया को 31 रनों से हराते हुए टूर्नामेंट में दूसरी जीत हासिल कर ली है। USA की तरफ़ से कप्तान मोनांक पटेल और संजय कृष्णमूर्ति ने बेहतरीन और तेज़ तर्रार पारियां खेलीं। उन्हीं दो पारियों की बदौलत नामीबिया की टीम 199 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। वहीं 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया की शुरुआत काफ़ी अच्छी थी। उन्होंने पावरप्ले में 57 रन बनाए और उनका सिर्फ़ एक ही विकेट गिरा। अगले चार ओवरों में स्कोरकार्ड 97 रन तक पहुंच चुका था। तब ऐसा लगा कि यह मैच बराबरी पर है।
लेकिन 11वें ओवर में सौरभ नेत्रवलकर ने निकोल लॉफ्टी ईटन और लॉरेन स्टीनकैंप की 45 रनों की साझेदारी तोड़ते हुए नामीबिया को बड़ा झटका दिया। इसके बाद लगातार विकेटों का पतन जारी रहा। स्टीनकैंप ने शुरुआत से ही बड़े शॉट्स लगाए और लगातार स्कोरबोर्ड चलाते रहे। उन्होंने 39 गेंदों में 57 रनों की अच्छी पारी खेली, लेकिन दूसरे किसी बल्लेबाज़ ने उनका साथ नहीं दिया और टीम 31 रन से हार गई।
वहीं पहले बल्लेबाज़ी करते हुए USA की शुरुआत काफ़ी अच्छी रही। पावरप्ले में उन्होंने 65 रन बनाए। कप्तान मोनांक पटेल ने लगातार बड़े शॉट्स लगाए और 30 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली। इस अर्धशतक के साथ मोनांक USA की तरफ़ से T20I में सबसे अधिक 8 अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बने।
मोनांक का विकेट 11वें ओवर में गिरा और जल्द ही साई तेजा भी पवेलियन लौट गए। उस समय टीम का स्कोर 103 था। तब ऐसा लगा कि USA की टीम 180 के पार नहीं जा पाएगी। लेकिन संजय ने 33 गेंदों में 68 रनों की तेज़ पारी खेली। उन्होंने मिलिंद कुमार के साथ 50 गेंदों में 87 रनों की साझेदारी की। मिलिंद ने 20 गेंदों में 28 रन बनाए। दोनों खिलाड़ियों की बेहतरीन साझेदारी के कारण स्कोर 199 तक पहुंचा, जो नामीबिया की पहुंच से बाहर रहा।

महत्वपूर्ण समय पर मिला विकेट

ईटन और स्टीनकैम्प के बीच काफ़ी अच्छी साझेदारी बन रही थी। 10 ओवर में 97 रन बन चुके थे। हालांकि नेत्रवलकर ने ईटन को कैच आउट करा कर कमाल कर दिया है। ऐसा लग रहा था कि मैच USA के हाथ से फिसल रहा है लेकिन अब वह फिर से मैच को अपनी तरफ़ खींच सकते हैं। हालांकि स्टीनकैंप अभी भी क्रीज़ में हैं और लय में भी हैं
1

पावरप्ले में नामीबिया की संतुलित शुरुआत

नामीबिया ने पहले छह ओवर में 57 रन बनाए हैं लेकिन उनका एक विकेट गिरा है। 200 के रन चेज़ में यह एक अच्छी शुरुआत है लेकिन अगल छह ओवर काफ़ी महत्वपूर्ण होने वाले हैं, जहां उन्हें कम से कम 55-60 रन बनाने होंगे। हालांकि USA के स्पिनर जैसे ही गेम में आएंगे, नामीबिया को काफ़ी सोच समझ कर अपनी पारी को आगे बढ़ाना होगा।

नामीबिया को बनाने होंगे 200 रन

संजय और मोनाक के तेज़ अर्धशतक के बदौलत USA की टीम ने 199 रन बनाए हैं। मोनाका के आउट होने के बाद नामीबिया ने अच्छी वापसी की थी। 10 से 14 ओवर के बीच सिर्फ़ 28 रन दिए गए लेकिन फिर संजय ने 33 गेंदों में 68 रनों की पारी खेल कर USA को अच्छे स्कोर तक पहुंचा दिया।

23 गेंदों में अर्धशतक

USA की टीम 15वें ओवर के बाद से काफ़ी तेज़ी से रन बना रही है। उसमें संजय ने एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। सिर्फ़ 23 गेंदों में वह 55 के स्कोर पर पहुंच चुके हैं। 17वें ओवर में तो उन्होंने 26 रन बटोरे।
1w
1
1
4
6
7nb
6
हैं।

रनरेट को बढ़ाने के प्रयास में USA

10 से 14 ओवर के बीच USA ने सिर्फ़ 28 रन बनाए और उनके कप्तान पवेलियन लौटे। हालांकि 15वें ओवर में USA की टीम ने फिर से आक्रमण शुरू कर दिया है। यहां से वे कम से कम 180 के स्कोर तक पहुंचने का प्रयास करना चाहेंगे।
2
1
6
6
1
4

मोनांक की मनमोहक पारी

मोनांक ने सिर्फ़ 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस अर्धशतक के साथ वह T20I में USA की तरफ़ से सबसे अधिक अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। मोनांक की इस पारी की वजह से USA को मज़बूत शुरुआथ मिली है। 10 ओवर में 88 पर बन चुके हैं। सिर्फ़ एक ही विकेट गिरा है और उनके पास 180 तक पहुंचने का अच्छा मौक़ा है।

अच्छी शुरुआत के बाद USA को लगा पहला झटका

शायन के रूप में USA को पहला झटका लगा है। यह सफलता मायबर्ग को मिली, जो उनके लिए विश्व कप में पहली सफलता है। पावरप्ले में दोनों बल्लेबाज़ों ने पहले चार ओवर में 35 रन बनाए थे लेकिन आख़िरी के दो ओवर में 30 रन बने। यह विश्व कप में USA का सबसे अच्छा पावरप्ले है। हालांकि पावरप्ले के बाद पहले ही ओवर में शायन कैच आउट हो गए।

USA ने जीत टॉस, चुनी बल्लेबाज़ी

USA ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी है। नीदरलैंड्स के ख़िलाफ़ मिली जीत से USA ने प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। पूर्व पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ एहसान आदिल उनके लिए आज डेब्यू कर रहे हैं। बीमारी के कारण उनके सबसे बेहतरीन बल्लेबाज़ों में से एक ऐंड्रिएस गौस को एक बार फिर बाहर बैठना पड़ा है। सौरभ नेत्रावलकर की भी वापसी हो चुकी है। नीमीबिया को इस T20 विश्व कप में पहली जीत की तलाश है और इसके लिए उन्होंने भी दो बदलाव किए हैं।
टॉस जीतने के बाद मोनांक पटेल ने कहा, "नीदरलैंड्स के ख़िलाफ़ मैच की तुलना में ये पिच काफ़ी अलग दिख रही है। लाल मिट्टी की पिच है और नीदरलैंड्स के ख़िलाफ़ पहले बल्लेबाज़ी करते हुए हमने काफ़ी अच्छा किया था। हम उसी मोमेंटम को बनाए रखना चाहते हैं और एक बार फिर अच्छा स्कोर खड़ा करना चाहते हैं।"
इरास्मस ने कहा, "लगातार दूसरे मैच में पहले गेंदबाज़ी, लेकिन मुझे नहीं लगता कि ये चिंता की बात है। हमें केवल तालमेल बैठाने की जरूरत है। घास को अधिक समय तक बनाए रखा गया था जिसकी वजह से ताज़गी बनी हुई है। उम्मीद है ये हमारे पक्ष में जाएगा।"
नामीबिया (प्लेइंग इलेवन): जान फ्राइलिंक, लॉरेन स्टीनकैंप, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), डायलन लीचर, रूबेन ट्रम्पलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शॉल्ट्ज़, मैक्स हेंगो
USA (प्लेइंग इलेवन): मोनांक पटेल (विकेटकीपर/कप्तान), शायन जहांगीर, सैतेजा मुक्कमल्ला, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रांजने, मिलिंद कुमार, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शाल्कविक, एहसान आदिल, सौरभ नेत्रावलकर

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नज़रें

यान फ़्रायलिंक ने सितम्बर 2025 में अफ़्रीका रीजनल क़्वालिफ़ायर में 134 का स्कोर बनाया था, जो नामीबिया के किसी भी बल्लेबाज़ का सबसे बड़ा स्कोर है। विश्व कप वॉर्म-अप मैच में भी उन्होंने स्कॉटलैंड के ख़िलाफ़ बेंगलुरु में 88 रनों की बढ़िया पारी खेली थी। हालांकि पहले दो मैचों में उन्होंने 30 और 22 का ही स्कोर बनाया और इस मैच में उनसे एक बड़े स्कोर की उम्मीद होगी।
शुभम रांजने ने भारत के ख़िलाफ़ 37 रनों की पारी खेलने के बाद पाकिस्तान के ख़िलाफ़ अर्धशतक लगाया था और पिछले मैच में नीदरलैंड्स के सामने भी उन्होंने 24 गेंदों में 48 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। मुंबई में ज़्यादा बड़ा कुछ नहीं हासिल करने के बाद SA20, ILT20 और MLC से हुए वह विश्व कप तक आ गए हैं।

बड़ी तस्वीर - USA के पास मौक़ा

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुक़ाबले में जीतने वाली टीम सीधे T20 विश्व कप के सुपर 8 के लिए क़्वालीफाई कर जाएगी लेकिन हारने वाली टीम के ऊपर दबाव आ जाएगा जिसका फ़ायदा USA को मिल सकता है। USA की टीम ने भारत और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ अपने पहले दो मैच गंवाए थे लेकिन पिछले मैच में उन्होंने नीदरलैंड्स को 93 रनों से हराकर चौंकाया और इसी कारण से वह अचानक अगले राउंड में जाने के दावेदार भी बन गए हैं।
USA अपने आख़िरी ग्रुप मैच में नामीबिया का सामना करेगी जिन्हें अपने पहले दो मैचों में लगातार दो हार का सामना करना पड़ा था। अगर USA की टीम यह मैच बड़े अंतर से जीतेगी तो उनके पास सुपर 8 में जाने का बाहरी मौक़ा रहेगा लेकिन वह काफ़ी मुश्किल है।
हालिया फ़ॉर्म
USA WLLWW (पिछले पांच T20I, हालिया सबसे पहले) नामीबिया LLWLW
जीत की संभावना
USA 100%
USAनामीबिया
100%50%100%USA पारीनामीबिया पारी

ओवर 20 • नामीबिया 168/6

जेजे स्मिट c †शयन b अली 31 (23b 1x4 1x6 35m) SR: 134.78
W
U.S.A. की 31 रन से जीत
AskESPNcricinfo Logo
Instant answers to T20 questions