Updated: Feb 16, 2026, 12:41 PM (19 hrs ago)•Published Feb 16, 2026, 8:26 AM
ENG vs ITA, Highlights , T20 World Cup 2026: रोमांचक मैच में जीत दर्ज करते हुए इंग्लैंड सुपर 8 में पहुंचा
By ESPNcricinfo स्टाफ़मैच ऑन है साथियों
पिछले दो ओवर में 34 रन आए हैं। 12 गेंदों में 30 रन चाहिए। एक और बात, पिछले दो ओवर में पाच सिक्सर आए हैं। क्या इतिहास रचा जाएगा ?
•
1
6
•
•
6
1
1
6
1
6
6
24 गेंदों में 60 रनों की पारी
बेंजामिन मनेंटी कमाल की पारी खेल रहे थे। जस्टिन के साथ अच्छी साझेदारी (48 गेंदों में 92 रन) भी बनी थी। जैक्स के ओवर में वह दो सिक्सर और दो चौके लगाने के बाद एक और सिक्सर लगाना चाह रहे थे लेकिन लांग ऑन पर कैच आउट हो गए। इटली को इतिहास बनाने के लिए 47 गेंदों में 88 रनों की ज़रूरत है।
1
4
6
6
4
W
टीम का अर्धशतक पूरा
50 6.1 ओवर में इटली की टीम का अर्धशतक पूरा हुआ है। जस्टिन मोस्का और बी मनेंटी अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे हैं। आक्रामक शॉट्स भी लगा रहे हैं। हालांकि अभी लक्ष्य काफ़ी दूर है। अभी 76 गेंदों में 140 रन बाक़ी है।
हाऊ इज़ द जोश - बटलर भैया ?
क्या अदभुत कैच पकड़ा गया है। कीपर साहब के खाते में इस विकेट को जोड़ देना चाहिए। विकेट की लाइन में की गई लेंथ गेंद पर रैंप शॉट खेलने का प्रयास था। बल्ले को चूम कर गेंद कीपर के ऊपर से निकल कर रही थी लेकिन बटलर ने लंबी ऊंची लगाते हुए बाएं हाथ से कैच पकड़ा
4
•
•
•
•
W
आह उगल रहे हैं आर्चर
आर्चर ने दूसरी पारी के पहले ओवर में कोई रन नहीं दिया और दो विकेट लिए। 204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इटली पहले ही ओवर से बैकफ़ुट पर है।
1
W
•
•
•
W
इंग्लैंड ने की बेहतरीन वापसी
105 के स्कोर पर पांचवां विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड ने कमाल की वापसी की थी। वापसी शब्द थोड़ा सा भारी है, क्योंकि सैम करन, विल ज़ैक्स और ओवर्टन जैसे बल्लेबाज़ों से आप रनों की उम्मीद हमेशा रखते हैं। हालांकि ऐसा प्रतीत हुआ कि 15वें ओवर के बाद इटली के गेंदबाज़ों ने ख़राब लाइन पर गेंदबाज़ी की और अनुशासन की कमी साफ़ दिखी। पांचवें विकेट के बाद जैक्स और करन के बीच 59 रनों की साझेदारी हुई। फिर जैक्स एवं ओवर्टन के बीच 35 रनों की साझेदारी हुई। आख़िरी के पांच ओवरों में 78 रन बने।
करन आउट... 200 रनों का प्लान कैंसिल?
करन एक बहुत ही ख़राब गेंद पर आउट हुए। चौथे-पांचवें स्टंप की शॉर्ट गेंद पर वह कट मारने के प्रयास में एक्सट्रा कवर के फ़ील्डर को कैच थमा बैठे। हालांकि जैक्स अभी भी क्रीज़ पर हैं। 13 गेंद में 31 बना चुके हैं।
याद दिला दूं बस.... IPL में इन्होंने एक शानदार शतक लगाया था।
6
1
1w
1
6
W
मनेंती का ख़राब ओवर
1
2
1
4
6
6
आख़िरी पांच ओवर में कितने बनेंगे ?
यह सवाल बहुत अहम है। इंग्लेंड की टीम भी इसी सोच में डूबी होगी और दर्शक भी यही सोच रहे होंगे। हालांकि यही पांच ओवर इस मैच का टर्निंग प्वाइंट भी साबित हो सकते हैं। अगर इंग्लैंड की टीम इन पांच ओवरों में 60 के क़रीब रन बटोर लेती है तो मैच काफ़ी हद तक उनके पक्ष में होगा लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो उनके लिए समस्या बढ़ सकती हैं।
सुनो-सुनो-सुनो.... मामला गंभीर है
इंग्लैंड की टीम ने 105 के स्कोर पर अपना पांचवां विकेट गंवा दिया है। 13वां ओवर चल रहा है। अब इंग्लैंड कोशिश करेगा कि कम से कम 170 का स्कोर बनाया जाए। इटली की टीम फ़ील्ड में कमाल का दबाव बना रही है। एक-दो ग़लतियां हो रही हैं लेकिन उनके गेंदबाज़ लगातार अच्छी लाइन पर गेंदबाज़ी कर रहे हैं।
उलटफेर लोडिंग.... क्या ऐसा बोलना जल्दबाज़ी होगा ?
इंग्लैंड ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। टीम का स्कोर 67 रन है। अगर इटली की टीम इंग्लैंड को 160 तक रोकने में सफल रही तो परिणाम कुछ भी आ सकता है। खैर... अभी कई अच्छे बल्लेबाज़ आने बाक़ी हैं। बट बट बट... लेग स्पिनर कालुगामगे पर नज़र बना कर रखिएगा।
बटलर का ख़राब फ़ॉर्म जारी
56 इंग्लैंड के कप्तान ने टॉस के वक़्त कहा था कि वह चाहते हैं कि उनके बल्लेबाज़ निडर होकर खेलें। ऐसा ही प्रयास था लेकिन बटलर और सॉल्ट पवेलियन लौट गए। बटलर अब तक इस विश्व कप में अच्छी लय में नहीं हैं और यह इंग्लैंड के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। उन्होंने अब तक सिर्फ़ 53 रन बनाए हैं। पावरप्ले में इंग्लैंड ने 56 रन बनाए हैं।
1
प्लेइंग XI
हैरी ब्रूक : आज हम ज़्यादा से ज़्यादा रन बनाना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि निडर होकर बल्लेबाज़ी की जाए। हम कोशिश करेंगे कि आक्रमकता के जरिए विपक्षी टीम पर दबाव बनाया जाए। हमें कुछ मैच में जीत ज़रूर मिली है लेकिन कोशिश रहेगी कि आज हम और बेहतर तरीक़े से मैच को जीतें।
हैरी मैनेंटी : हम पहले गेंदबाज़ी ही करना चाह रहे थे। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हम वेन मैडसन के लिए वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ मैच तक वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। टीम का माहौल शानदार है, हर खिलाड़ी उत्साहित और तैयार है। इंग्लैंड के ख़िलाफ़ यह एक बड़ा मुकाबला है, लेकिन पिछली जीत से हमें काफ़ी आत्मविश्वास मिला है।
इंग्लैंड: 1 फ़िल सॉल्ट, 2 जोस बटलर (विकेटकीपर), 3 जैकब बेथेल, 4 टॉम बैंटन, 5 हैरी ब्रूक (कप्तान), 6 सैम करन, 7 विल जैक्स, 8 लियम डॉसन, 9 जेमी ओवर्टन, 10 जोफ्रा आर्चर, 11 आदिल रशीद
इटली: 1 एंथनी मोस्का, 2 जस्टिन मोस्का, 3 जे जे स्मट्स, 4 मार्कस कैंपोपियानो, 5 हैरी मैनेंटी (कप्तान), 6 बेन मैनेंटी, 7 ग्रांट स्टीवर्ट, 8 जियान पिएरो मीड (विकेटकीपर), 9 जसप्रीत सिंह, 10 क्रिशन कालुगामगे, 11 अली हसन
टॉस : सिक्का इंग्लैंड के पक्ष में गिरा है
इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है
टीम समाचार: मैडसन अभी भी फिट नहीं
औसत प्रदर्शन के बावजूद इंग्लैंड की टीम संरचना स्थिर रही है। अब तक उनका एकमात्र बदलाव ल्यूक वुड की जगह जेमी ओवर्टन को शामिल करना रहा है, और ओवर्टन की फ़ॉर्म उन्हें टीम में बनाए रख सकती है। रिजर्व खिलाड़ी वुड, जॉश टंग, बेन डकेट और रेहान अहमद ने रविवार को वैकल्पिक अभ्यास सत्र में भाग लिया।
इंग्लैंड: (संभावित) 1 फ़िल सॉल्ट, 2 जोस बटलर (विकेटकीपर), 3 जैकब बेथेल, 4 टॉम बैंटन, 5 हैरी ब्रूक (कप्तान), 6 सैम करन, 7 विल जैक्स, 8 लियम डॉसन, 9 जेमी ओवर्टन, 10 जोफ्रा आर्चर, 11 आदिल रशीद
वेन मैडसन के कंधे के अव्यवस्था के बाद कप्तान के रूप में हैरी मैनेंटी की पहली अगुवाई नेपाल के खिलाफ बेहद सफल रही। उनकी टीम में बदलाव की उम्मीद कम है।
इटली: (संभावित) 1 एंथनी मोस्का, 2 जस्टिन मोस्का, 3 जे जे स्मट्स, 4 मार्कस कैंपोपियानो, 5 हैरी मैनेंटी (कप्तान), 6 बेन मैनेंटी, 7 ग्रांट स्टीवर्ट, 8 जियान पिएरो मीड (विकेटकीपर), 9 जसप्रीत सिंह, 10 क्रिशन कालुगामगे, 11 अली हसन
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नज़र
यह किसी बड़ी समस्या का संकेत है या महज़ संयोग, यह तो वक़्त बताएगा, लेकिन जोस बटलर का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में अब तक बुझा-बुझा सा रहा है। नेपाल और वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ उनकी पारियां काफ़ी जल्दी समाप्त हो गई थी। स्कॉटलैंड के विरुद्ध उन्होंने T20I में 4000 रनों का आंकड़ा ज़रूर पार किया, लेकिन दूसरे ओवर के बाद टिक नहीं सके। 35 साल की उम्र में इंग्लैंड को विश्व कप के अभियान में दूर तक ले जाने का यह उनके पास शायद आख़िरी बड़ा मौक़ा है। राहत की बात यह है कि अपनी पुरानी लय हासिल करने के लिए उनके पास अभी पर्याप्त समय है, लेकिन अगर वे ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो यह इंग्लैंड के लिए बहुत बुरी ख़बर होगी।
बेहतरीन क्वालिटी वाली लेग स्पिन इस टूर्नामेंट में अब तक सबसे घातक हथियार साबित हुई है। नेपाल पर इटली की ऐतिहासिक जीत में भी क्रिशन कालुगामगे का रोल सबसे अहम रहा। महज़ 18 रन देकर 3 विकेट चटकाने वाले उनके स्पेल ने नेपाल के बैटिंग ऑर्डर की कमर ही तोड़ दी। अब एक ऐसे मुक़ाबले में जहां इटली के पास खोने को कुछ नहीं है और सामने वाली टीम स्पिन के ख़िलाफ़ फंसी हुई नज़र आ रही है, कालुगामगे के पास जलवा दिखाने का पूरा मौक़ा है।
बड़ी तस्वीर
किसी और परिस्थिति में यह मुक़ाबला इंग्लैंड के लिए अपनी लय हासिल करने का सबसे बेहतरीन मौक़ा होता। वे यहां से अपने अभियान को नए सिरे से संवार सकते थे और अगले हफ़्ते श्रीलंका में होने वाले सुपर 8 की तैयारी पर ध्यान लगा सकते थे। शनिवार को स्कॉटलैंड पर मिली पांच विकेट की जीत ने हैरी ब्रूक की टीम को ग्रुप सी की टेबल-टॉपर वेस्टइंडीज़ के साथ अगले दौर के बेहद क़रीब खड़ा कर दिया है।
नेपाल के ख़िलाफ़ आख़िरी गेंद पर मिली जीत में इंग्लैंड की बेचैनी और घबराहट साफ़ नज़र आ रही थी। इसके ठीक उलट, महज़ चार दिन बाद इटली ने उसी प्रतिद्वंद्वी को जिस पेशेवर अंदाज़ में धूल चटाई, उसने उनकी बिल्कुल जुदा मानसिकता की झलक पेश की। अपने पहले विश्व कप में सिर्फ़ चर्चाओं का हिस्सा बने रहना एक बात थी, लेकिन अपनी प्रतिभा, उम्मीदों और दिलेरी से इस बड़े मंच पर छा जाना वाक़ई क़ाबिल-ए-तारीफ़ है।
उस दस विकेट की जीत में इटली की टीम ने आज़ादी और स्पष्टता का बेहतरीन नमूना पेश किया था।
इससे 24 घंटे पहले इंग्लैंड वेस्टइंडीज से हार गया था, जिसके बाद ब्रूक ने कहा था कि उनके बल्लेबाज़ "बहुत डिफ़ेंसिव" थे।
हालिया फ़ॉर्म:
इंग्लैंड: WLWWW
इटली: WLWLL