Updated: Feb 17, 2026, 12:05 PM (16 hrs ago)Published Feb 17, 2026, 7:14 AM

IRE vs ZIM, T20 World Cup 2026: बारिश के कारण मुक़ाबला रद्द, सुपर 8 में पहुंचा ज़िम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया विश्व कप से बाहर

By ESPNcricinfo स्टाफ़

बिग ब्रेकिंग

दोनों कप्तानों को बुलाया गया है। रज़ा और टकर ने हाथ मिलाया। इसी के साथ मुकाबला रद्द कर दिया गया है। ज़िम्बाब्वे अब सुपर 8 में पहुंच गया है> जबकि ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
18
8
5
2

फ़ैसली की घड़ी नज़दीक आ रही है

अंपायर सीढ़ियां चढ़ते हुए ऊपर गए हैं और अब वे मैच रेफरी के कमरे में पहुंचते दिख रहे हैं। शायद जल्द ही कुछ फ़ैसला लिया जाएगा।
4
1
1

कुछ एक कवर हटाए गए हैं

कुछ कवर हटा दिए गए हैं, जो अच्छी खबर है। हालांकि फिदेल बता रहे हैं कि बूंदाबांदी पूरी तरह बंद नहीं हुई है। संभव है मैच अधिकारियों को लग रहा हो कि बारिश इतनी हल्की है कि खेल जारी रखा जा सकता है। फिर भी चौथा अंपायर छाता पकड़े खड़े हैं, जबकि वह दोनों ऑन फील्ड अंपायर और ग्राउंड स्टाफ़ के प्रमुख के साथ मौजूद है।
7
3
3
4

ग्राउंड्समैन कवर के पास गए हैं लेकिन

कवर के पास मूवमेंट देखा गया लेकिन वह उसे हटाने के लिए नहीं बल्कि उसके ऊपर जमे पानी को सूखाने के लिए था। अब तो मैच और ऑस्ट्रेलिया का मामला काफ़ी मुश्किल दिखा रहा है।
4
2
1
2

5-5 ओवर के मैच के लिए कट ऑफ़ टाइम

6.15 बजे तक मैच शुरू हो जाता है तो पांच-पांच ओवर का मैच हो सकता है। वही कट ऑफ़ टाइम है। अगर तब भी मैच नहीं होता है तो ज़िम्बाब्वे की टीम अगले दौर में पहुंच जाएगी।
12
24
4
4

3
2
1
1

फिदेल ने एक इंटरेस्टिंग बात की है

उनका कहना है, बारिश इतनी हल्की है कि इसमें आराम से एक T20 मैच खेला जा सकता है। यह अलग बात है कि खेल आगे बढ़ने के साथ गेंद लगातार गीली होती जाएगी, लेकिन कम से कम मैच तो होता। शायद आने वाले मुकाबलों को देखते हुए पल्लेकेले में पिच और स्क्वायर को सुरक्षित रखा जा रहा है। फिर भी ऐसे मौसम में क्रिकेट न होना थोड़ा अजीब सा लग रहा है। फ़िलहाल हल्की बारिश जारी है और कवर पर पानी जमा होता जा रहा है।
5
7
2
2

ग्राउंड ज़ीरो से ख़बर

मैदान पर मौजूद हमारे साथी फिदेल बता रहे हैं कि बहुत हल्की बारिश हो रही है। उसी कारण से कवर अब भी मैदान पर है।
5
7
1
2

टॉस में देरी

कवर्स वहीं हैं, जहां वह पहले थे। हल्की बारिश हो रही है। टॉस में देरी होगी। अगर बारिश ऐसे ही जारी रही तो ज़िम्बाब्वे की टीम सुपर 8 में चली जाएगी
5
4

ऑस्ट्रेलिया के लिए एक और ख़राब ख़बर

इस समय बारिश हो रही है और पूरा मैदान कवर से ढका हुआ है। दूर आसमान भी घने बादलों से भरा दिख रहा है। अगर मैच धुल गया तो ज़िम्बाब्वे अगले दौर के लिए क्वालीफ़ाई कर जाएगा
5
1
1

पिच और परिस्थितियां

इस पूरे टूर्नामेंट में बारिश का ख़तरा बना रहा है, लेकिन अब तक बारिश ने खेल में रुकावट नहीं डाली है। मंगलवार के लिए मौसम का पूर्वानुमान थोड़ा अनिश्चित है व सुबह और शाम हल्की बारिश हो सकती है।
जहां तक पिच की बात है, मार्क ऐडेर ने इसे "श्रीलंका की सबसे बेहतरीन पिच" बताया है। हालांकि यह इस्तेमाल की हुई पिच होगी, क्योंकि पिछली रात इसी पर ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका का मैच खेला गया था, जहां श्रीलंकाई स्पिनरों को बहुत मदद मिली।
1
1
1

टीम न्यूज़ और संभावित एकादश

ओमान के ख़िलाफ़ शानदार जीत के बाद आयरलैंड अपनी विजयी टीम में बदलाव करने की संभावना नहीं रखती।
आयरलैंड XI (संभावित): 1 टिम टेक्टर, 2 रॉस ऐडेर, 3 हैरी टेक्टर, 4 लोर्कान टकर (कप्तान और विकेटकीपर), 5 कर्टिस कैम्फ़र, 6 जॉर्ज डॉकरेल, 7 गैरेथ डेलेनी, 8 मार्क ऐडेर, 9 जॉश लिटिल, 10 बैरी मक्कार्थी, 11 मैथ्यू हम्फ़्रीज़
ज़िम्बाब्वे की टीम ने सोमवार रात श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मैच की पिच पर जरूर नज़र रखी होगी, लेकिन उनकी टीम में सिर्फ़ एक बदलाव की उम्मीद है। रिचर्ड एन्गरावा की वापसी हो सकती है, जो पिछले मैच में नहीं खेले थे।
जिम्बाब्वे XI (संभावित): 1 ब्रायन बेनेट, 2 तडिवनाशे मारुमानी (विकेटकीपर), 3 डियोन मायर्स, 4 सिकंदर रज़ा (कप्तान), 5 रायन बर्ल, 6 ताशिंगा मुसेकिवा, 7 ब्रैड एवंस, 8 वेलिंगटन मसाकाद्जा, 9 ग्रेम क्रीमर, 10 ब्लेसिंग मुज़ाराबानी, 11 रिचर्ड अंगारावा
1
1

ग्रुप B में रोमांचक है मामला

जब आयरलैंड रविवार दोपहर कैंडी पहुंचा था, तो तीन मैचों में सिर्फ़ दो अंक के साथ उनके क़्वालिफ़िकेशन के मौक़े काफ़ी कमज़ोर लग रहे थे। लेकिन सोमवार रात ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ श्रीलंका की शानदार जीत से ग्रुप बी की संभावनाएं पूरी तरह खुल गई हैं।
श्रीलंका ने निश्चित रूप से क़्वालिफ़ाई कर लिया है, लेकिन आयरलैंड अब जानता है कि मंगलवार को ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ जीत उन्हें क़्वालिफ़िकेशन की मज़बूत दौड़ में बनाए रखेगी, बशर्ते श्रीलंका अपने आख़िरी मैच में ज़िम्बाब्वे को भी हरा दे।
लेकिन शायद हम अभी ज़्यादा आगे की सोच रहे हैं। ज़िम्बाब्वे को सारी अटकलें ख़त्म करने के लिए बस आयरलैंड को हराना है। जिस तरह वे ऑस्ट्रेलिया पर 23 रन की शानदार जीत के बाद आ रहे हैं, उनके ख़िलाफ़ जाना लगाना बहुत मुश्किल होगा।
कप्तान सिकंदर रज़ा भी ऐसे नहीं हैं जो अपनी टीम को ढिलाई बरतने दें। उन्होंने फ़ोकस बनाए रखने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया है और चेतावनी दी है कि अगर टीम अब चूक जाती है तो पहले के प्रदर्शन "किसी काम के नहीं रहेंगे"।
वहीं, आयरलैंड इस टूर्नामेंट में पहले श्रीलंका और फिर ऑस्ट्रेलिया से हार चुका है, लेकिन ओमान पर 96 रन की उनकी दमदार जीत ने उनके आत्मविश्वास को सही समय पर बढ़ावा दिया होगा। वे लगातार एसोसिएट देशों से तुलना को लेकर भी थोड़ी टीस के साथ उतरेंगे, जिसे वे ज़िम्बाब्वे पर जीत के साथ ख़त्म करना चाहेंगे।
इस मैच को और अनिश्चित बनाने वाली बात यह है कि दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता काफ़ी संतुलित रही है, जहां 18 T20I मुक़ाबलों में दोनों टीमों ने 8-8 जीत दर्ज की हैं।
2
1
1