मैच ख़त्म, पैसा हज़म! यॉर्कर लेंथ गेंद थी और इसे स्वीप करने के लिए पहले ही झुक चुके थे, आख़िर में ऐसा लगा गेंद उनके पैरों के बीच से निकली और स्टंप्स पर जा लगी, भारत ने एक जुझारू परफ़ॉर्मेंस के साथ इस मैच को अपने नाम किया और शायद फ़ाइनल में लगभग अपनी जगह बना ही ली है
श्रीलंका vs भारत, 10वां मैच, सुपर फ़ोर at Colombo, एशिया कप, Sep 12 2023 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
11.23pm: चलिए इसके साथ आज के इस मैच से हमें अलविदा दीजिए। विस्तार की कॉमेंट्री के लिए आप को शुक्रवार को बांग्लादेश के विरुद्ध मैच तक इंतज़ार करना पड़ेगा। फ़िलहाल राजन, चंदन और वैरवन की तरफ़ से मुझे दीजिए इजाज़त।
दुनिथ वेल्लालगे बने प्लेयर ऑफ़ द मैच, बोले : "मैं भारत को बधाई देना चाहूंगा। उनकी टीम में अच्छा अनुभव है। हम एक और मैच खेलेंगे और हमारे पास मौक़ा होगा फिर से जीतने का। [कुलदीप यादव पर छक्का] मैं अपना नेचुरल गेम खेलना चाहता था। वह महान गेंदबाज़ हैं। मैं छोटी उम्र में काफ़ी मेहनत की है और सकारात्मक सोच के साथ गया था। मेरे साथी भी काफ़ी उत्साहित करते हैं।"
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा : "बढ़िया गेम था। दबाव वाला गेम खेलना वह भी ऐसी पिच पर, हमारे लिए अच्छी बात है। हम ऐसी पिचों पर ही खेलने की सोचते हैं तो उस पर अच्छा अभ्यास मिला ऐसी मैच से। [हार्दिक] वह लगातार अपनी गेंदबाज़ी पर काम करते हैं। उनकी दूसरी स्पेल में लगातार 140+ पर गेंद डालते रहे और हर गेंद पर विकेट लेने की क़ाबिलियत दिखा रहे थे। [कुलदीप यादव] फिर से बहुत अच्छी गेंदबाज़ी की है, लगभग पिछले साल से। उन्होंने लय पर अच्छा काम किया है और आप उसका परिणाम अब देख रहें हैं। यह हमारे लिए बढ़िया संकेत है।"
11.10pm: बता दें कि भारत इसके साथ फ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाई कर चुका है। कुछ ही देर में प्रेज़ेंटेशन।
श्रीलंकाई कप्तान दासुन शानका : "हमने ऐसा विकेट नहीं सोचा था। फिर भी हमने 10 ओवर के बाद स्पिनर्स के ज़रिए वापसी की। वेल्ललगे, धनंजय और असलंका ने बढ़िया गेंदबाज़ी की। मैं बल्लेबाज़ों को नेट्स में गेंदबाज़ी करते देख रहा हूं और आज उनका उपयोग करने का मौक़ा किया। मुझे बांग्लादेश मैच के बाद ही लगा था कि वेल्लालगे कुछ अच्छा करेंगे और आज उन्होंने विराट कोहली का विकेट लेकर यह साबित कर दिया।"
ब्रॉडकास्ट पर के एल राहुल : "यह बढ़िया गेम था। हमारे लिए एक परीक्षा थी। तीसरे लगातार दिन खेलना भी चुनौतीपूर्ण था। हमने फिर भी अच्छी लड़ाई दिखाई और ख़ासकर फ़ील्डिंग में अच्छी ऊर्जा दिखाई। मैं हमेशा टीम में योगदान देकर ख़ुश रहता हूं। आज का पिच काफ़ी चुनौतीपूर्ण था। इशान के साथ साझेदारी अच्छी थी लेकिन शायद हम 30-40 रन शॉर्ट थे। तीसरे लगातार दिन ऐसी पिच पर खेलना आसान नहीं था। मुझे काफ़ी मज़ा आया है कुलदीप की गेंदबाज़ी को देखते हुए। स्टंप्स के पीछे से अच्छा अंदाज़ा लगता है कि बल्लेबाज़ क्या कोशिश कर रहा है। मैं हमेशा अपनी राय उन्हें देता हूं और ये कल पाकिस्तान के साथ भी एक-दो बार हुआ था।"
10.58pm मज़ेदार मुक़ाबला ज़रूर था यह। लो-स्कोरिंग मैच में अक्सर ऐसा ही होता है।
अंदर आई गेंद, थोड़ी नीची भी रही, लेग साइड में फ़्लिक किया लेकिन स्क्वायर लेग पर फ़ील्डर हैं
पथिराना पर बड़ी ज़िम्मेदारी
ऑफ़ स्टंप पर लगी है गेंद कमाल की गुगली, फुल लेंथ भी, रजिता लेग ब्रेक के लिए खेले लेकिन गेंद बाहर गई हल्की सी और ऑफ़ स्टंप के बेल को गिराती गई, वह कुलदीप यादव, आप कमाल की गेंदबाज़ी कर रहे हैं आजकल
कुलदीप आएं हैं, ओवर द विकेट से, स्लिप के साथ
लेंथ गेंद को लेग साइड में धकेला और अपना खाता खोला रजिता ने
बेहतरीन कैच लपका है सूर्य ने मिडऑन पर, अंपायर टीवी पर चेक करना चाहते हैं, लेंथ गेंद थी और थोड़ी दिशाहीन, लेग स्टंप पर, यह देखते हुए थीक्षणा थोड़े लालच में आए और लेग साइड में मारना चाहते थे, गेंद गई हवा में और सूर्यकुमार यादव ने आगे डाइव लगते हुए अपने दाएं ओर ज़बरदस्त कैच पकड़कर श्रीलंका को एक और झटका दिलवाया
लेंथ गेंद, डिफ़ेंड किया शॉर्ट कवर पर फ़ील्डर की दिशा में
लेंथ गेंद, अच्चा डिफेंस, अपनी जगह पर खड़े रहते
लेंथ गेंद पर बैकफ़ुट पर गए और गेंद को पंच किया डीप प्वाइंट की दिशा में
इस समय DLS पार स्कोर 176 है
फुल गेंद, ऑफ़ के बाहर, ड्राइव की कोशिश लेकिन आख़िरी समय पर बाहर जाती गेंद से बीट हुए
बैकफ़ुट पर गए और जाडेजा की आख़िरी गेंद को प्वाइंट की दिशा में पुश कर दिया
फ्लाइटेड गेंद, लेकिन क्रीज़ से ही डिफ़ेंड करने पर प्रतिबद्ध
लेंथ गेंद को अच्छे से डिफ़ेंड किया है
आगे बढ़ते हुए गेंद को लेग साइड में मोड़ा
लेग साइड गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ़ पुश किया
फुल गेंद को लेग साइड में पुश किया, रन के लिए दौड़े और जाडेजा डायरेक्ट हिट नहीं मार सके नॉन स्ट्राइकर छोर पर, काफ़ी पीछे रहते
लेंथ गेंद को पंच किया कवर की दिशा में
शॉर्ट गेंद, ऑफ़ के बाहर, निगाहें हटा ली थी लेकिन बल्ला और ग्लव्स नीचे ही रखा था
लेंथ गेंद, तेज़ी से अंदर आई, ऑफ़ साइड में डिफ़ेंड किया है
वाइड ऑफ़ क्रीज़ से रिलीज़, अंदर आती गेंद को सम्मान दिया वापस गेंदबाज़ की ही दिशा में
कोण पर गेंद, लेकिन आसानी से इसे थर्ड की दिशा में स्टीयर कर दिया
अब लक्ष्य 50 के नीचे
लेंथ गेंद, बाहरी किनारा लेकिन स्लिप और कीपर के बीच से टप्पा खाते निकल गई है
एशिया कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 3 | 2 | 1 | 4 | 1.753 |
श्रीलंका | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.134 |
बांग्लादेश | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.463 |
पाकिस्तान | 3 | 1 | 2 | 2 | -1.283 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 2 | 2 | 0 | 4 | 0.594 |
बांग्लादेश | 2 | 1 | 1 | 2 | 0.373 |
अफ़ग़ानिस्तान | 2 | 0 | 2 | 0 | -0.910 |