सिक्सर के साथ पारी को समाप्त करेंगे कप्तान राहुल, लांग ऑफ़ के बाहर गई गेंद, रूम बना कर फुल गेंद को सीधे बल्ले से मारा, प-अ-अ-अ-अ-फ़ैक्ट कनेक्शन
भारत vs ऑस्ट्रेलिया, पहला वनडे at Mohali, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, Sep 22 2023 - मैच का परिणाम
इस मैच से बस इतना ही। अब अगले मैच में मिलते हैं। शुभ रात्रि।
मोहम्मद शमी को प्लेयर ऑफ़ द मैच दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब ऐसी गर्मी हो तो ज़्याद कुछ बदलाव नहीं होता लेकिन हमें परिस्थितियों के हिसाब से गेंदबाज़ी करनी होती है या कप्तान जैसा कहें वैसा करना होता है। आज बाहरी किनारा से जो विकेट मुझे मिला वह काफ़ी अच्छा था। आज जिस तरह लेंथ पर गेंदबाज़ी करना काफ़ी ज़रूरी था। मैं सिराज और बुमराह काफ़ी समय से एक साथ खेल रहे हैं। इस तरह काे लय में होना काफ़ी अच्छा है, ख़ास कर के एक बड़े टूर्नामेंट से पहले।
के एल राहुल: यह पहली बार नहीं है कि मैं कप्तानी कर रहा हूं, मुझे इसकी आदत है। आज दोपहर खिलाड़ियों ने गर्म मौसम में जिस तरह का खेल दिखाया, वह तारीफ़ योग्य है। आज हमारे पास सिर्फ़ 5 ही गेंदबाज़ थे और सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया। गिल के आउट होने के बाद मैच थोड़ा ट्रिकी हो गया था लेकिन बाद में मेरे और सूर्या के बीच अच्छी साझेदारी हुई।
पैट कमिंस : मैं अपनी वापसी पर ख़ुश हूं। कुछ खिलाड़ियों ने आज अच्छा खेल दिखाया। हालांकि हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। वॉर्नर और स्मिथ की बल्लेबाज़ी को देख कर आज अच्छा लगा। हम इस सीरीज़ से अच्छा लय प्राप्त करेंगे और फिर विश्व कप में जाएंगे। हम अपना 100 फ़ीसदी देने का प्रयास कर रहे हैं।
Sonu : "यह मोहाली के इस ग्राउंड में संभवत आखिरी अंतराष्ट्रीय मैच होगा क्योंकि इसके बाद चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में बने नए स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय मैच आयोजित होंगे। चंडीगढ़ में सेक्टर 16 स्टेडियम अब लगभग खंडहर बनने की कगार पर है। मुझे वहा इसी साल मार्च में जाने का अवसर मिला था।"
Mustafa Moudi : "लगातार 3 गोल्डन डक से लेकर मैच जीतने वाली हाफ सेंचुरी तक, यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ SKY की शानदार वापसी है। भारत की नंबर 4 की समस्या जारी है लेकिन पहले उनके पास कोई आदर्श उम्मीदवार नहीं था और अब उनके पास अय्यर, राहुल और स्काई के रूप में 3 बेहतरीन विकल्प हैं !!"
9.48 pm भारतीय टीम विश्व कप की तैयारियों के लिए अपने हर एक बॉक्स को टिक करते जा रही है। सूर्या लय में नहीं थे लेकिन आज वह अच्छी पारी खेल गए। शमी को सिराज की जगह टीम में लाया गया उन्होंने पांच विकेट झटके। राहुल वापसी के बाद से लगातार लय में हैं। हालांकि अभी श्रेयस का लय में आना बाक़ी है। एक सपाट पिच पर ऑस्ट्रेलिया को कम स्कोर पर रोकने के बाद गिल और ऋतु ने कमाल की पारी खेली। उसके बाद का काम राहुल और सूर्या ने कर दिया।
चौके के साथ राहुल अपना पचासा पूरा करेंगे, वापसी करने के बाद से राहुल अलग ही मूड में हैं, मिड ऑफ़ के ऊपर से ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद को उड़ा कर मारा गया
बैक ऑफ़ लेंथ गेंद को कट करने का प्रयास लेकिन बल्ले पर आई नहीं गेंद ठीक से
मिड ऑन के फ़ील्डर के पास लेंथ गेंद को पुश कर के सिंगल चुराया गया, कमिंस ने नॉन स्ट्राइक एंड पर निशाना सही साधा था लेकिन जाडेजा पहुंच गए थे
लंबा पैर निकाल कर फुल गेंद को लांग ऑन की दिशा में खेला गया
मिड विकेट की दिशा में शॉट लगाने का प्रयास लेकिन लांग ऑन की दिशा में गई गेंद, काफ़ी देर तक हवा में थी लेकिन फ़ील्डर से काफ़ी पहले गिरी
ऑफ़ ब्रेक गेंद को आराम से बोलर की दिशा में वापस पुश किया गया
लांग ऑान की दिशा में मिडिल स्टंप की गेंद को ड्राइव किया गया, जाडेजा का खाता खुला
लेग स्टंप के बाहर की गेंद, वाइड, कोई शॉट नहीं खेला जाडेजा ने
लो फुलटॉस गेंद को फ्लिक किया गाय शॉर्ट फ़ाइन लेग के फ़ील्डर के पास
ऑफ़ ब्रेक गेंद को बैकफ़ुट से एक्सट्रा कवर की दिशा में खेला गया
शॉर्ट गेंदबाज़ी करेंगे
फुल गेंद चौथे स्टंप पर, कवर के फ़ील्डर के पास खेला गया
कवर के फ़ील्डर के पास फुल लेंथ गेंद को हल्के हाथों से ड्राइव किया गया
जाडेजा आए हैं
सूर्या की चमकती हुई पारी ख़त्म हुई, पैरों पर फुलर लेंथ गेंद, हवाई फ्लिक किया गया , गेंद सीधे डीप स्क्वेयर लेग के फ़ील्डर के पास गई
धीमी लेंथ गेंद को फ्लिक किया गया मिड विकेट के फ़ील्डर के पास, कुछ देर के लिए हवा में थी गेंद लेकिन फ़ील्डर से काफ़ी पहले गिरी
पैरों पर फुलर लेंथ की गेंद, फ्लिक किया गया स्क्वेयर लेग की दिशा में
धीमी गति से की गई शॉर्ट गेंद, पुल किया गया फ़ाइन लेग की दिशा में, सूर्या का पचासा पूरा, वनडे में तीसरा अर्धशतक
एबट के हाथ में गेंद
धीमी गेंद को स्वीपर कवर के फ़ील्डर के पास ड्राइव किया गया
कवर के फ़ील्डर के पास लेंथ गेंद को पुश किया गया
क्या था यह, कैसे था यह, कुछ समझ में नहीं आया, शफ़ल करते हुए फ्लिक किया सूर्या ने और गेंद कीपर बाईं तरफ़ से सीमा रेखा के बाहर गई, अदभुत है यह खिलाड़ी, इनके पास जो शॉट है, वह किसी के पास नहीं
1W | 2W | 2W | ||
2W | ||||
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आई एस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली, चंढीगढ़ | |
टॉस | भारत, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2023/24 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
सीरीज़ परिणाम | भारत आगे 3-मैच की सीरीज़ 1-0 |
मैच नंबर | वनडे नं. 4651 |
खेल के घंटे (ग्राउंड टाइम) | 13.30 शुरू, पहला सत्र 13.30-17.00, मध्यांतर 17.00-17.45, दूसरा सत्र 17.45-21.15 |
मैच के दिन | 22 सितंबर 2023 - दिन-रात का मैच (50-ओवर का मैच) |
वनडे डेब्यू | |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री |
ओवर 49 • भारत 281/5
भारत की 5 विकेट से जीत, 8 गेंद बाकी