इस बार खुद को नहीं रोक पाए सिराज, आगे निकले और बाहर निकलती लेंथ गेंद पर स्टंपिंग आउट हुए, गेंद कहीं भी नहीं थी सिराज के बल्ले के आस-पास, इंग्लैंड के लिए ऐतिहासिक जीत और टेस्ट क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक दिन, वेस्टइंडीज़ के बाद इंग्लैंड ने भी एक बड़ा उलटफेर किया है
भारत vs इंग्लैंड, पहला टेस्ट at Hyderabad, IND v ENG, Jan 25 2024 - मैच का परिणाम
6.10pm: टेस्ट क्रिकेट के लिए एक शानदार दिन समाप्त हुआ। जहां एक तरफ़ वेस्टइंडीज़ ने विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में, उनके सबसे मज़बूत क़िले में हराया, वहीं दूसरी तरफ़ इंग्लैंड ने भारत को उनके घरेलू सरज़मी पर मात देकर इतिहास बनाया। मिलते हैं अब अगले मैच में, तब तक के लिए विदा!
बेन स्टोक्स, कप्तान, इंग्लैंड: जबसे मैंने कप्तानी संभाली है, यह हमारी सर्वश्रेष्ठ जीतों में से एक है। टॉम का यह पहला मैच था और उनकी पहली पारी भी अच्छी नहीं गई थी। मैं उन्हें आत्मविश्वास देना चाहता था, इसलिए मैंने उन्हें लंबी गेंदबाज़ी दी और उन्होंने कर दिखाया। ऑली पोप की यह कंधे की चोट के बाद वापसी थी और उन्होंने इस कठिन विकेट पर एक महान पारी खेली। मेरे ख़्याल से यह किसी भी इंग्लिश बल्लेबाज़ की उपमहाद्वीप में सबसे बेहतरीन पारी है। हम असफल होने से नहीं डरते हैं।
रोहित शर्मा, कप्तान, भारत: यह कहना कठिन होगा कि कहां हमारे लिए चीज़े विपरीत गईं। हमारे पास 190 रनों की बढ़त थी और हम बहुत हद तक नियंत्रण में थे। लेकिन पोप ने इन परिस्थितियों में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ी की। मुझे लगा था कि इस लक्ष्य को हम प्राप्त कर सकेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हम विश्लेषण करेंगे कि क्या सही गया और क्या ग़लत।
ऑली पोप, प्लेयर ऑफ़ द मैच: भारत में टेस्ट मैचों में बल्लेबाज़ी करना सबसे कठिन है। यहां पर मैच जिताऊ प्रदर्शन कर मैं बहुत ख़ुश हूं। मैं भाग्यशाली भी रहा कि मुझे कुछ जीवनदान मिले। मैं स्वीप और रिवर्स स्वीप खेल पॉज़िटिव बना रहना चाहता था। मैंने इस सीरीज़ के लिए अपनी बल्लेबाज़ी तकनीक में भी कुछ परिवर्तन किए थे।
5.35pm: भारत के पुछल्ले बल्लेबाज़ों ने संघर्ष किया, लेकिन यह नाकाफ़ी था। पहली पारी में बुरी तरह पिटने के बाद हार्टली ने दिल जीता और सात विकेट के साथ एक यादग़ार डेब्यू किया। 2012 से ही इंग्लैंड की टीम एशिया में कभी भी पहला मैच नहीं हारी है। यह पिछले 48 घरेलू टेस्ट मैचों में भारत की सिर्फ़ चौथी हार है।
काफी बाहर की लेंथ गेंद को जाने दिया कीपर के लिए
दिन का अंतिम ओवर और हार्टली आए हैं एक स्लिप के साथ
सीधी लेंथ गेंद को सीधे बल्ले से खेला कवर में
अंदर आई लेंथ गेंद को डिफेंड करना चाहते थे, लेकिन पैड पर लगी गेंद और प्वाइंट पर गई, सिंगल चुराया, ऑफ स्टंप के काफी बाहर पिच हुई थी गेंद
ऑफ स्टंप की बैक ऑफ लेंथ गेंद को मिड ऑन पर खेल सिंगल के लिए गए
फुलर गेंद को वापस खेला बोलर की ओर
हल्के हाथों से ऑफ साइड में बैक ऑफ लेंथ गेंद को खेल रन के लिए दौड़ पड़े थे, बोलर ने पैर से ही थ्रो मारा लेकिन बुमराह पहुंच गए थे क्रीज में
Ravindra Maurya: "आत्म मुग्धता टीम को ले डूबी."
ऑफ स्टंप के करीब की लेंथ गेंद, बीट हुए
मार्क वुड आए हैं, कोई स्लिप नहीं
पगबाधा की अपील, लेकिन अंपायर ने नकारा, ऊपर जा रही थी गेंद ऑफ स्टंप और लेंथ पर टप्पा खाकर
दो स्लिप बुमराह के लिए
पैड पर आई लेंथ गेंद को मोड़ा डीप मिडविकेट पर सिंगल के लिए
दो रन लिए इस बार, बैक ऑफ लेंथ गेंद ऑफ स्टंप के बाहर. पीछे गए और डीप मिडविकेट व लांग ऑन के बीच के गैप में हल्के हाथों से खेल दिया
ऑफ स्टंप के बाहर की बैक ऑफ लेंथ गेंद को आगे निकलकर खेलना चाहते थे, लेकिन सही से कनेक्ट नहीं कर पाए, नो बॉल होगा
बाहर निकले और लेंथ गेंद को खेल दिया प्वाइंट पर
स्टंप की लेंथ गेंद बाहर निकली, उसे खेलने में बीट हुए, स्टंपिंग की अपील फोक्स द्वारा, थर्ड अंपायर ने जांचा औऱ कहा कि सिराज क्रीज में ही थे
बल्ला घूमाया सिराज ने और चौका पाय, फुल गेंद थी बाहर निकलती हुई, घुटनों को तोड़ा और स्लॉग स्वीप कर दिया डीप मिडविकेट पर
बाहर निकली बैक ऑफ लेंथ गेंद, टर्न एंड बाउंस के साथ, कट के लिए गए थे, बीट हुए
फुल गेंद थी ऑफ स्टंप के बाहर, झुककर डिफेंड करने गए थे, लेकिन किनारे पर बीट हुए
टर्न एंड बाउंस, इस बार उछाल लेकर बाहर गई बाहर की लेंथ गेंद, कीपर के लिए छोड़ा
नीची रही लेंथ गेंद को कट किया शॉर्ट थर्ड पर
ऑफ स्टंप की फुल गेंद को लांग ऑफ के बायीं ओर ड्राइव किया
1W | ||||
2W | 2W | |||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
2W | ||||
1W | ||||
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, उप्पल, हैदराबाद | |
टॉस | इंग्लैंड, पहले बल्लेबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2023/24 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
सीरीज़ परिणाम | इंग्लैंड आगे 5-मैच की सीरीज़ 1-0 |
मैच नंबर | टेस्ट नं. 2525 |
खेल के घंटे (ग्राउंड टाइम) | शुरुआत 09.30, लंच 11.30-12.10, टी 14.10-14.30, स्टंप्स 16.30 |
मैच के दिन | 25,26,27,28,29 जनवरी 2024 - दिन का मैच (5-दिवसीय मैच) |
टेस्ट डेब्यू | |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | इंग्लैंड 12, भारत 0 |
आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
टीम | M | W | L | D | अंक | प्रतिशत |
---|---|---|---|---|---|---|
सा. अफ़्रीका | 12 | 8 | 3 | 1 | 100 | 69.44 |
ऑस्ट्रेलिया | 19 | 13 | 4 | 2 | 154 | 67.54 |
भारत | 19 | 9 | 8 | 2 | 114 | 50.00 |
न्यूज़ीलैंड | 14 | 7 | 7 | 0 | 81 | 48.21 |
इंग्लैंड | 22 | 11 | 10 | 1 | 114 | 43.18 |
श्रीलंका | 13 | 5 | 8 | 0 | 60 | 38.46 |
बांग्लादेश | 12 | 4 | 8 | 0 | 45 | 31.25 |
वेस्टइंडीज़ | 13 | 3 | 8 | 2 | 44 | 28.21 |
पाकिस्तान | 14 | 5 | 9 | 0 | 47 | 27.98 |