डीप एक्स्ट्रा कवर एरिया में ऑफ साइड की बाहर की गुड लेंथ गेंद को ड्राइव कर और दो रन दौड़कर आसिफ़ ने पाकिस्तान के लिए इस टूर्नामेंट का दूसरा जीत दर्ज किया, काफी खुश पाकिस्तानी खेमा और झप्पियां पायीं जा रही हैं
न्यूज़ीलैंड vs पाकिस्तान, 19वां मैच, ग्रुप 2 at Sharjah, टी20 विश्व कप, Oct 26 2021 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
तो आज के लिए हमें दिजिए विदा, कल फिर मिलते हैं दो और विश्व कप के रोमांचक मुक़ाबलों के साथ। शुभ रात्रि!
बाबर आज़म, कप्तान, पाकिस्तान : जीतना हमेशा सुखद होता है। इस जीत से हमारा आत्मविश्वास और बढ़ा है और हम इसे टूर्नामेंट में आगे बढ़ाकर ले जाएंगे। हमने गेंदबाज़ी में 10 रन ज़रूर अधिक दिए, लेकिन यह क्रिकेट है और यहां ऐसा होता है। हमने शुरु में ज़ल्दी विकेट भी खोए लेकिन शोएब मलिक ने अपना अनुभव दिखाया और फिर हमारे फ़िनिशर आसिफ़ ने इसे फ़िनिश किया।
केन विलियमसन, कप्तान, न्यूज़ीलैंड : यह बहुत निराशाजनक है। पाकिस्तान ने बहुत बढ़िया खेला और उन्हें बधाई। हमने कुछ ख़राब लेंथ से गेंदबाज़ी की, जिसका नुक़सान हमें हुआ। पाकिस्तान की यह टीम बहुत मजबूत और देखने लायक है।
चार विकेट लेने वाले हारिस राउफ़ को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया है। उन्होंने कहा, "हमारे फील्डर्स ने गेंदबाज़ों को बहुत अधिक सपोर्ट किया, जिससे वे विकेट लेने में क़ामयाब हुए। इसके अलावा हमारे सभी गेंदबाज़ भी लगातार एक दूसरे से बात करते रहते हैं ताकि एक दूसरे को सपोर्ट करते रहें। इससे आत्मविश्वास भी मिलता है।" रउफ़ ने लाहौर क़लंदर्स टीम प्रबंधन का भी धन्यवाद कहा, जिनकी मदद की वज़ह से वह इतने बड़े लेवल पर क्रिकेट खेल पा रहे हैं।
भारत को 10 विकेट से आसानी से हराने वाले पाकिस्तान के लिए यह बिल्कुल आसान मैच नहीं था। न्यूज़ीलैंड को कम स्कोर पर रोकने के बावजूद 16वें ओवर तक यह मैच न्यूज़ीलैंड के पक्ष में ही चल रहा था। लेकिन इसके बाद साउदी आए और सामने से आए आसिफ़ व मैच का रूख़ ही बड़े शॉट लगाकर बदल दिया। कहना गलत नहीं होगा कि इसमें अनुभवी शोएब मलिक का भी अपना योगदान रहा क्योंकि जब लगातार विकेट गिर रही थीं तो उन्होंने आते हुए एक छोर संभाला और पारी को एंकर किया। अंत में उन्होंने कुछ बड़े हिट्स लगाए और दिखाया कि क्यों उन्हें टीम में वापिस लाया गया था।
शॉर्ट गेंद थी ऑफ स्टंप से बाहर, करारा पुल किया डीप मिडविकेट के ऊपर से, वहां फील्डर खड़े थे, छलांग भी लगाई लेकिन गेंद काफी दूर थी उनसे, एक और बेहतरीन शॉट आसिफ़ का
लेग स्टंप की लाइन में गुड लेंथ गेंद, खराब गेंद का फायदा नहीं उठा पाए, फ्लिक का प्रयास था लेकिन बल्ले से कनेक्शन ही नहीं कर पाए, गेंदबाज़ ने फील्ड किया
तैयार आसिफ़
साउदी के बाउंसर से आसिफ़ के सर में चोट लगी थी और शायद उनको कुछ समस्या हो रही है। पाकिस्तानी फ़िज़ियो फिर से मैदान पर हैं, उम्मीद है सब कुछ ठीक हो। हालांकि आसिफ़ खड़े हैं, चल रहे हैं लेकिन शायद उन्हें गेंद पर ध्यान लगाने में समस्या हो रही है। उन्होंने उंगलियां घूमाते हुए इशारे में फ़िज़ियो से कहा कि उन्हें चक्कर जैसा आ रहा है
ऑफ स्टंप के बाहर की गुड लेंथ गेंद को लपेटकर जमीन के सहारे खेला डीप मिडविकेट की ओर
ऑफ स्टंप के बाहर की लेंथ गेंद को क्रीज़ के अंदर जाकर आराम से हल्के हाथ और सीधे बल्ले से खेला कवर में, जरूरत भी क्या है अब रिस्क लेने की, आराम से जीतने जा रहे हैं पाकिस्तान, दो ओवर ने मैच को एकदम से बदल ही दिया
पैरों पर की गई गेंद को डीप मिडविकेट के दायीं ओर हल्के हाथ से खेलकर तेज़ दो रन चुराया
सेंसिबल क्रिकेट दो बॉउंड्री के बाद लांग ऑन की ओर लेंथ गेंद को खेलकर सिंगल निकाला
इस बार आगे निकले और क्या खूब निकले, एक लंबा, बड़ा, ऊंचा छक्का गेंदबाज़ के ऊपर से, ऑफ स्टंप की लाइन में गुड लेंथ थी, आगे निकलकर ओवरपिच बनाया
इस बार स्टंप की लाइन की लेंथ गेंद, आराम से हल्के हाथों से मिडविकेट की ओर गेंद को टहलाया और खुद दो रन के लिए दौड़ पड़े
खराब गेंद, ऑफ स्टंप से काफी बाहर और शॉर्ट, बैकफुट से जमीन के सहारे स्क्वेयर कट, बैकवर्ड प्वाइंट को भेदती हुई चार रन
आसिफ़ ठीक हैं, 3 ओवर में पाकिस्तान को अब सिर्फ़ 24 रन की ज़रूरत, इसमें भी सैंटनर और नीशम की गेंदबाज़ी है। आसिफ़ ने मैच को एकदम से बदल दिया है। सैंटनर आए हैं
इस बार शॉर्ट गेंद सीधे हेल्मेट पर लगी, इस बार डीप स्क्वेयर लेग के ऊपर घूमकर मारना चाहते थे लेकिन गति इस बार तेज़ थी, सटीक बॉउंसर शरीर की लाइन में और अब फिजियो आएंगे मैदान पर अनिवार्य कन्कशन टेस्ट के लिए, एक नाटकीय ओवर की समाप्ति, दो छक्के और फिर तीन लगातार डॉट गेंदें
फिर से शॉर्ट गेंद ऑफ स्टंप के बाहर, फिर से पुल का प्रयास, मिडविकेट के ऊपर से लेकिन फिर से कनेक्ट कर नहीं पाए, कीपर ने कलेक्ट किया
पैड पर लगी है गेंद, पगबाधा की अपील, लेकिन काफी ऊपर, रिव्यू लिया कीवी टीम ने लेकिन बच जाएंगे आसिफ, फिर से छोटी गेंद थी लेकिन स्टंप की लाइन में, इस बार मिडविकेट के ऊपर से मारना चाहते थे लेकिन कनेक्ट कर नहीं पाए
पहले लांग ऑफ और इस बार लांग ऑन के ऊपर से मार दिया, फिर से स्लोअर गेंद लेकिन इस बार लेंथ छोटी ऑफ स्टंप से बाहर, ऐसी शॉर्ट गेंद को नहीं छोड़ते आसिफ, लांग ऑन के ऊपर लपेटकर खड़े-खड़े छक्का मारा
फुल गेंद ऑफ स्टंप की लाइन में और इसी के लिए तो जाने जाते हैं आसिफ, इसी के लिए टीम में भी हैं, स्लॉट में स्लोअर ओवरपिच गेंद, लांग ऑफ के ऊपर से छक्का मार दिया
स्लोअर गेंद ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ से पड़कर आई, क्रीज के भीतर जाकर डीप कवर में खेला
पाकिस्तान को चार ओवर में 37 रन की ज़रूरत, मुश्किल नहीं है लेकिन आसान भी नहीं। अनुभवी शोएब मलिक पर बड़ी जिम्मेदारी
स्वीप का प्रयास लेग स्टंप के बाहर की फुल गेंद को, पैड पर लगकर गई स्क्वेयर लेग की ओर
इस बार आगे निकले और गेंदबाज़ के बगल से लांग ऑन के जानिब खेल दिया चार रन के लिए, स्टंप की गुड लेंथ गेंद को ओवरपिच बनाया था आगे बढ़कर, लांग ऑन वाइड था तो चौका
लेग स्टंप की फुल गेंद को स्वीप का प्रयास, बल्ले पर नहीं पैड पर लगी गेंद
आगे निकलकर बाहर की ओवरपिच गेंद को फुलटॉस बनाया, लेकिन फायदा उठा नहीं पाए, कवर में फील्ड हुई गेंद
ओवर 19 • पाकिस्तान 135/5
पाकिस्तान की 5 विकेट से जीत, 8 गेंद बाकीआईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
इंग्लैंड | 5 | 4 | 1 | 8 | 2.464 |
ऑस्ट्रेलिया | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.216 |
सा. अफ़्रीका | 5 | 4 | 1 | 8 | 0.739 |
श्रीलंका | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.269 |
वेस्टइंडीज़ | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.641 |
बांग्लादेश | 5 | 0 | 5 | 0 | -2.383 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
पाकिस्तान | 5 | 5 | 0 | 10 | 1.583 |
न्यूज़ीलैंड | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.162 |
भारत | 5 | 3 | 2 | 6 | 1.747 |
अफ़ग़ानिस्तान | 5 | 2 | 3 | 4 | 1.053 |
नामीबिया | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.890 |
स्कॉटलैंड | 5 | 0 | 5 | 0 | -3.543 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 3 | 0 | 6 | 3.754 |
नामीबिया | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.523 |
आयरलैंड | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.853 |
नीदरलैंड्स | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.460 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
स्कॉटलैंड | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.775 |
बांग्लादेश | 3 | 2 | 1 | 4 | 1.733 |
ओमान | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.025 |
पीएनजी | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.655 |