खत्म- टाटा-बाय-बाय, फुलर लेंथ की गेंद को कवर के ऊपर से मार दिया गया, कमाल का कनेक्शन, श्रीलंका के सेमीफ़ाइनल में पहुंचने की उम्मीद अभी भी बरकरार
अफ़ग़ानिस्तान vs श्रीलंका, 32वां मैच, ग्रुप 1 at Brisbane, टी20 विश्व कप, Nov 01 2022 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
इस मैच से बस इतना ही। अगर आप इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच हो रहे मैच की लाइव हिंदी कॉमेंट्री पढ़ना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।
दसुन शानका ने कहा कि हमारे लिए यह बल्ले और गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन था। धनंजय ने काफ़ी बढ़िया खेल दिखाया। मुझे लगता है कि हमें आज थोड़ी स्थिरता मिली है। अगले मैच में इसे जारी रखना महत्वपूर्ण है। अन्य मैच हमारे नियंत्रण से बाहर हैं लेकिन हमारा लक्ष्य है कि अगला मैच जीता जाए।
मोहम्मद नबी ने कहा कि पावरप्ले में हमारी शुरुआत अच्छी रही लेकिन अंत तक हम लय बरकरार नहीं रख सके। हमने अच्छा स्कोर बनाने की कोशिश की लेकिन पिच बहुत धीमी थी। हमने सही लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाज़ी नहीं की। तेज़ गेंदबाज़ों ने फुलर लेंथ पर काफ़ी गेंदबाज़ी की। इसी कारण से विपक्षी टीम के बल्लेबाज़ों को हिट करने के लिए बहुत सारे मौक़े मिले।
हसरंगा को प्लेयर ऑफ़ मैच का खिताब दिया गया है। उन्होंने कहा, हमने पिछले दो मैच हारे थे, इसी कारण से हम यह मैच अच्छी तरह से खेलना चाहते थे। आज हमारी टीम ने जिस तरह से खेला, उससे हम काफ़ी ख़ुश हैं। आज मैंने अपनी गति में काफ़ी बदलाव किया जो काफ़ी कारगर रहा। मैं पिछले कुछ मैचों में काफ़ी महंगा रहा था लेकिन मुझे पता था कि कैसे वापसी करना है।
5.23 pm एक छोटे से स्कोर पर अफ़ाग़ानिस्तान की टीम को रोकने के बाद, श्रीलंका की टीम ने बल्लेबाज़ी में भी कोई ग़लती नहीं की। शुरुआती झटके के बाद भी उन्होंने विपक्षी टीम को हावी होने नहीं दिया। धनंजय ने 42 गेदों में 66 रनों की पारी ने अफ़ग़ानिस्तान को कभी भी मैच में वापसी नहीं करने दिया। साथ ही इस बार के बाद अफ़ागानिस्तान की टीम टी20 विश्व कप से भी बाहर हो गई है।
फुलर लेंथ की गेंद ऑफ़ स्टंप के बाहर, ड्राइव करने का प्रयास लेकिन बीट हुए बल्लेबाज़
शॉर्ट ऑफ़ लेंथ गेंद को मिड ऑन और डीप मिड विकेट के बीच से पुल किया गया है, डीप मिड विकेट से राशिद गेंद की तरफ़ भागे, डाइव किया लेकिन उनका पैर ज़मीन में फंस गया, उनके घुटने में चोट लगी है, काफ़ी दर्द में हैं राशिद, फ़ीजियो मैदान पर आए हैं, शायद उनके कमर में भी चोट लगी है, लंगड़ाते हुए फ़ील्ड से बाहर गए
फ़ारूकी गेंदबाज़ी करेंगे
कैच एक बार में तो नहीं लेकिन दो बार के प्रयास में ज़रूर ले लिया गया है, लेंथ गेंद को थर्डमैन की दिशा में खेलने का प्रयास लेकिन बाहरी किनारा लगा और कीपर के दस्तानों में गई गेंद, अतिरिक्त उछाल के कारण ग़लती कर बैठे राजापक्षा
फुलर लेंथ की गेंद को लांग ऑन की दिशा में खेला गया फ्रंट फुट पर आकर
एक औऱ चौका लिख लिया जाए स्कोरर साहब, बैक ऑफ़ लेंथ गेंद को पुल किया धनंजय ने स्क्वेयर लेग और मिड विकेट के बीच से
ये कुछ उल्टा-पुलटा शॉट है जिसका नाम मुझे क्या बल्लेबाज़ को भी नहीं पता है, लेंथ गेंद शरीर की दिशा में उसको कीपर के ऊपर से स्कूप के अंदाज़ में खेला गया और गेंद सीमा रेखा के बाहर
गुडलेंथ गेंद को स्क्वेयर लेग की दिशा में पुल किया गया
कैरम गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला गया, बोलर की दिशा में थ्रो किया गया गेंद को, विकेट पर लग कर छिटकी गेंद, अतिरिक्त रन मिला, रन आउट चेक कर रहे हैं अंपायर, लेकिन सेफ हैं बल्लेबाज़
मुजीब अपना आख़िरी ओवर फेकेंगे
फुलर लेंथ की गेंद पर स्ट्रेट ड्राइव, मिड ऑफ़ के फ़ील्डर ने दाहिने तरफ़ जाकर गेंद को पकड़ा
बैक ऑफ़ लेंथ गेंद ऑफ़ स्टंप के बाहर, बैकफ़ुट पर जाकर गेंद को थर्डमैन की दिशा में स्टियर किया
शरीर की दिशा में बैक ऑफ़ लेंथ गेंद, फ़ाइन लेग की दिशा में, गेंद को ज़मीन पर रख कर पुल किया गया
बिंदी गेंद, लेंथ गेंद को कट करने का प्रयास लेकिन बल्ले के संपर्क में नहीं आई गेंद
अदभुत, शानदार, चुमनेश्वरी, फोटोखींचक हवाई कवर ड्राइव, ऑफ़ स्टंप के बाहर फुलर लेंथ की गेंद, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को कवर के ऊपर से मारा, जबर कनेक्शन
मिड ऑफ़ ऊपर
धीमी गति से की गई शॉर्ट गेंद, पुल किया स्क्वेयर लेग की दिशा में गेंद को ज़मीन पर रखते हुए
फारूकी गेंदबाजी करेंगे
राशिद का स्पेल समाप्त
फुलर लेंथ की गेंद ऑफ़ स्टंप पर, स्वीपर कवर की दिशा में गेंद को ड्राइव किया गया
क्या अदभुत गुगली है, चौथे स्टंप पर की गई लेंथ गेंद, अतिरिक्त उछाल के साथ, रोकने का प्रयास लेकिन बीट हुए बल्लेबाज़
स्वीप करने का प्रयास, पैड पर लगी गेंद, अपील, अंपायर ने नकारा, राशिद ने कप्तान से कहा, जल्दी रिव्यू ले लो आप, गुडलेंथ गेंद ऑफ़ स्टंप के क़रीब, गिरने के बाद अ्ंदर आई राजपक्षा के लिए, तीसरे अंपायर ने कहा कि गेंद के साथ बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ है, विकेट्स - अंपायर्स कॉल, बच गए राजापक्षा
राउंड द विकेट
लेंथ गेंद ऑफ़ स्टंप पर, बैकफुट पर जाकर मिड विकेट की दिशा में गेंद को पुश किया गया
इस बार मिडिल लेग फुलर लेंथ की गेंद, लांग ऑन की दिशा में ड्राइव किया गया
ओवर 19 • श्रीलंका 148/4
श्रीलंका की 6 विकेट से जीत, 9 गेंद बाकीआईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.667 |
नीदरलैंड्स | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.162 |
नामीबिया | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.730 |
यूएई | 3 | 1 | 2 | 2 | -1.235 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
ज़िम्बाब्वे | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.200 |
आयरलैंड | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.105 |
स्कॉटलैंड | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.304 |
वेस्टइंडीज़ | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.563 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
न्यूज़ीलैंड | 5 | 3 | 1 | 7 | 2.113 |
इंग्लैंड | 5 | 3 | 1 | 7 | 0.473 |
ऑस्ट्रेलिया | 5 | 3 | 1 | 7 | -0.173 |
श्रीलंका | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.422 |
आयरलैंड | 5 | 1 | 3 | 3 | -1.615 |
अफ़ग़ानिस्तान | 5 | 0 | 3 | 2 | -0.571 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.319 |
पाकिस्तान | 5 | 3 | 2 | 6 | 1.028 |
सा. अफ़्रीका | 5 | 2 | 2 | 5 | 0.874 |
नीदरलैंड्स | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.849 |
बांग्लादेश | 5 | 2 | 3 | 4 | -1.176 |
ज़िम्बाब्वे | 5 | 1 | 3 | 3 | -1.138 |