आगे निकले लहिरू कुमारा और बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में गूगली गेंद को पढ़ नहीं सके, विकेटकीपर कॉन्वे ने कोई ग़लती नहीं की, 65 रन से श्रीलंका को मात देकर इस टूर्नामेंट में एक और बड़ी जीत दर्ज कर ली है कीवी टीम ने
न्यूज़ीलैंड vs श्रीलंका, 27वां मैच, ग्रुप 1 at Sydney, टी20 विश्व कप, Oct 29 2022 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
चलिए अब वक़्त हो गया है आप सबसे विदा लेने का। हमारे साथ जुड़ने के लिए आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद। मिलते हैं कल फिर किसी ओर विश्व कप मुक़ाबले से। धन्यावाद।
ग्लेन फ़िलिप्स प्लेयर ऑफ़ मैच चुने गए: "मैं और डैरिल इस बात को लेकर बहुत स्पष्ट थे कि हमें जहां तक हो सके सकारात्मक रहना है और कोशिश करना है कि सही निर्णय लें। इस तरह की पिच पर धीमी गेंदों को हिट करना थोड़ा मुश्किल था, लिहाज़ा सिर्फ़ गैप भेदना चाह रहे थे और चुनौतीपूर्ण स्कोर तक टीम को पहुंचाना चाहते थे।"
10:25 pm श्रीलंका ने मैच की शुरुआत बेहतरीन अंदाज़ में की थी और 15 रन के स्कोर पर न्यूज़ीलैंड को तीन बड़े झटके दे दिए थे। लेकिन आज उनकी फील्डिंग काफी स्तरहीन रही। शतकवीर ग्लेन फ़िलिप्स को शुरू में ही जीवनदान मिला था, उन्होंने फ़ायदा उठाकर उन्होंने अपनी टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया। श्रीलंका के बल्लेबाज़ों ने भी निराश किया। पावरप्ले के अंदर उनका शीर्ष पूरी तरह से बिखर गया जहां से वापसी लगभग नामुमकिन थी। शानका ने कुछ अच्छे शॉट ज़रूर लगाए लेकिन वह काफ़ी नहीं थे। बोल्ट, साउदी और सैंटनर ने लाजवाब गेंदबाज़ी की।
ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ गेंद, बैकफुट पर जाकर प्वाइंट की दिशा में खेला
लेग स्टंप धीमी गेंद को मिडविकेट की ओर हल्के हाथ से दबाकर सिंगल निकाला
लेंथ गेंद को वापस बोलर के पास पंच किया
पीछे हट रहे रजिता को फ़ॉलो किया साउदी ने, लेकिन शरीर से काफी दूर कर बैठे, वाइड का इशारा अंपायर से, साउदी रिव्यू का इशारा कर बता रहे थे कि पैड पर लगी थी गेंद
स्टंप लाइन में गुड लेंथ गेंद, करारा प्रहार लेकिन जमीनी रास्ते से सीध मिडऑफ के पास
अंदर आती हुई फुल गेंद को फ्रंट फुट पर आकर वापस बोलर की दिशा में खेला
ऑफ स्टंप पर लेंथ गेंद, एक्स्ट्रा कवर के पास धकेला
धीमी गेंद, फुलटॉस, मिडविकेट की ओर दबाया
लेग स्टंप पर गूगली, फ्लिक करना चाहते थे, चूके, पैड पर लगी गेंद
पीछे हटकर आगे की गेंद को पीछे खेला बल्लेबाज ने, कवर के पास गई गेंद
हल्की छोटी हो गई गेंद और मिडविकेट के ऊपर से भेज दिया है लहिरू कुमारा ने! गूगली गेंद को पढ़ा और बढ़िया शॉट जड़ा
ऑफ स्टंप की लाइन में लेग ब्रेक, बाएं हाथ के कुमारा के लिए अंदर आई गेंद, डिफेंस किया उन्होंने
ऑफ स्टंप के बाहर फ्लाइटेड गेंद पर आगे निकले और डिफेंस किया, कवर की दिशा में सिंगल मिल जाएगा
ऑफ स्टंप के बाहर फ्लाइटेड गेंद, डिफेंस किया
लेकिन पहली ही गेंद को लेग स्टंप के बाहर किया
सोढ़ी साहब आए
अपने स्पले के आख़िरी गेंद पर बोल्ट ने शानका के संघर्ष को समाप्त कर दिया है! छोटी गेंद थी, पुल करने गए, लेकिन संपर्क बढ़िया नहीं, डीप स्क्वयेरलेग फील्डर के पास आसान कैच
जड़ में गेंद, ऑफ स्टंप के बाहर, बल्ला लगाना चाहा शानका ने लेकिन कोई संपर्क नहीं
ऑफ स्टंप के बाहर की लेंथ गेंद को फाइन लेग के ऊपर से स्कूप करना चाहते थे, धीमी गेंद थी
जगह बना रहे शानका को शरीर की लाइन में आई बैक ऑफ लेंथ गेंद, किसी तरह से संभाला श्रीलंकाई कप्तान ने
ओवर 20 • श्रीलंका 102/10
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.667 |
नीदरलैंड्स | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.162 |
नामीबिया | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.730 |
यूएई | 3 | 1 | 2 | 2 | -1.235 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
ज़िम्बाब्वे | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.200 |
आयरलैंड | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.105 |
स्कॉटलैंड | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.304 |
वेस्टइंडीज़ | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.563 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
न्यूज़ीलैंड | 5 | 3 | 1 | 7 | 2.113 |
इंग्लैंड | 5 | 3 | 1 | 7 | 0.473 |
ऑस्ट्रेलिया | 5 | 3 | 1 | 7 | -0.173 |
श्रीलंका | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.422 |
आयरलैंड | 5 | 1 | 3 | 3 | -1.615 |
अफ़ग़ानिस्तान | 5 | 0 | 3 | 2 | -0.571 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.319 |
पाकिस्तान | 5 | 3 | 2 | 6 | 1.028 |
सा. अफ़्रीका | 5 | 2 | 2 | 5 | 0.874 |
नीदरलैंड्स | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.849 |
बांग्लादेश | 5 | 2 | 3 | 4 | -1.176 |
ज़िम्बाब्वे | 5 | 1 | 3 | 3 | -1.138 |