इंग्लैंड की पारी समाप्त हो गई है, भारत फ़ाइनल में पहुंचा है यॉर्कर मिडिल और लेग स्टंप की लाइन में, स्कूप करने गए और सीधे पैर पर जाकर लगी गेंद, अंपायर ने आउट दिया, आर्चर ने रिव्यू मांगा, लेकिन फैसला बना रहेगा, भारत ने 68 रन से मैच जीता है
भारत vs इंग्लैंड, दूसरा सेमीफ़ाइनल at प्रॉविडेंस, T20 वर्ल्ड कप, Jun 27 2024 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
आज के लिए बस इतना ही। दीजिए हमें इजाजत। शुभ रात्रि
रोहित शर्मा, कप्तान भारत : जीत हासिल करना काफ़ी सुख़द है। एक टीम के रूप में हमने काफ़ी कठिन मेहनत की है और सभी ने मिलकर एक अच्छा प्रयास दिखाया है। परिस्थितियां काफ़ी चुनौतीपूर्ण थीं, लेकिन हम अच्छे से तालमेल बैठा ले गए। अब तक हमारी सफलता की यही कहानी रही है। यदि बल्लेबाज़ और गेंदबाज़ परिस्थितियों से तालमेल बैठा लें तो चीज़ें अच्छी ही होती हैं। एक समय पर 140-150 भी पार स्कोर लग रहा था। सूर्यकुमार और मेरे दिमाग़ में यही चल रहा था कि हमें 20-25 रन अतिरिक्त बनाने हैं और बीच के ओवरों में हमें रन मिले भी। मैं उसे ऐसे ही जाने नहीं देना चाहता था और मेरी सोच थी बल्लेबाज़ अपनी स्वाभाविक प्रवृत्ति के हिसाब से खेलें। 175 बहुत अच्छा स्कोर था, गेंदबाज़ों ने शानदार काम किया। अक्षर और कुलदीप अदभुत स्पिनर्स हैं। इन परिस्थितियों में उनके ख़िलाफ़ शॉट खेलना आसान नहीं है। दबाव में वे शांत थे। पहली पारी के बाद हमने आपस में बातचीत की थी और सभी को संदेश यही था कि स्टंप को खेल में रखना है। उन्होंने ऐसा ही किया। हम कोहली की क्लास को समझते हैं। जब आप 15 साल की क्रिकेट खेल चुके हों, तो फ़ॉर्म के अधिक मायने नहीं रह जाते हैं। संभवतः वह फ़ाइनल के लिए बचा रहे हैं। एक टीम के रूप में हम शांत रहे हैं। फ़ाइनल एक बड़ा मौक़ा है, लेकिन स्थिर रहने से अच्छे निर्णय लेने में मदद मिलती है। मुझे लगता है कि आज़ हम स्थिर थे और हमने घबराहट नहीं दिखाई। (2013 के बाद क्या पहली ICC ट्रॉफ़ी जीत पाएंगे?) हम अपना बेस्ट करेंगे और टीम भी काफ़ी अच्छी लग रही है। मैं केवल एक ही चीज़ की उम्मीद कर सकता हूं कि हम फ़ाइनल में शानदार खेल दिखाएंगे।
जॉस बटलर, इंग्लैंड कप्तान : भारत ने हमें पूरी तरह पछाड़ दिया। हमने चुनौतीपूर्ण सतह पर उन्हें 20-25 रन अधिक बनाने दिये। दो साल बाद, अलग-अलग परिस्थितियां, इसका श्रेय पूरी तरह भारत को जाता है। भारत जीत का हकदार है। (टॉस-निर्णय पर) बारिश के साथ, मैंने नहीं सोचा था कि इसमें बहुत बदलाव आएगा। मुझे नहीं लगता कि अधिक बदलाव आया, उन्होंने बेहतर गेंदबाज़ी की। उनके पास शानदार गेंदबाज़ हैं। अंत में ऐसा लगता है कि जिस तरह से स्पिन गेंदबाज़ी चल रही थी, मोईन से गेंदबाज़ी करानी चाहिए थी। उनके पास पार स्कोर से अधिक का टोटल था और ऐसे लक्ष्य का पीछा करना हमेशा कठिन होता है। हमने काफ़ी प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना किया है।
अक्षर पटेल, प्लेयर ऑफ़ द मैच : मैंने पहले भी कई बार पावरप्ले में गेंदबाज़ी की है। जानता था कि विकेट से मदद मिल रही है और मैंने बहुत अधिक चीजें करने के प्रयास नहीं किये। विकेट धीमा था इसलिए गति ज्यादा नहीं बढ़ाना चाहता था। बल्लेबाज़ों ने हमें बताया कि इस विकेट पर हिट करना आसान नहीं था, इसलिए 150-160 का स्कोर अच्छा था। सूर्या-रोहित की साझेदारी शानदार थी। जिस तरह से उन्होंने खेला - बीच-बीच में बाउंड्री लगाते रहे और लगातार छोर बदलते रहे। हमें इसकी ही जरूरत थी।
4:02 pm (1:32 am IST) : इससे दमदार जीत किसी नॉकआउट मैच में और क्या ही होगी? भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कठिन पिच पर एक अच्छा स्कोर खड़ा कर दिया था और फिर बाकी काम उनके स्पिनर्स ने कर दिया। अक्षर ने इंग्लैंड को पावरप्ले में तीन झटके दिए और वे फिर इन झटकों से कभी उबर ही नहीं पाए। भारतीय टीम लगभग आठ महीने के अंदर ही दूसरी बार ICC टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है।
बैक ऑफ लेंथ ऑफ स्टंप पर, कट के प्रयास में अंदरुनी किनारा लगा और स्क्वायर लेग की ओर लुढ़की गेंद
बैक ऑफ लेंथ ऑफ स्टंप के बाहर, डीप प्वाइंट के पास खेला
लो फुलटॉस स्टंप पर, लॉन्ग ऑन के पास खेला
आर्चर अलग ही धुन में हैं, लॉन्ग ऑफ की दिशा में चौका बटोरा है, ऑफ स्टंप के बाहर फुलर गेंद, कवर के ऊपर से उड़ाकर मारा
बैक ऑफ लेंथ ऑफ स्टंप के बाहर, बैकवर्ड स्क्वायर लेग की ओर खेला
शॉर्ट पिच ऑफ स्टंप के बाहर, लॉन्ग ऑन के पास खेला
आर्चर का अदभुत छक्का, गुड लेंथ ऑफ स्टंप के बाहर, सीधे बल्ले से मारा गेंदबाज के सिर के ऊपर से, साइटस्क्रीन की ओर 97 मीटर का छक्का
अब रशीद रन आउट हुए हैं, गुड लेंथ लेग स्टंप पर, फ्लिक किया था मिडऑन की ओर, रन चुराने की कोशिश थी, सूर्यकुमार ने गेंद को अंडरआर्म थ्रो किया और स्टंप को हिट कर गए, रशीद क्रीज से बाहर पकड़े गए
बैक ऑफ लेंथ ऑफ स्टंप के बाहर, डीप कवर के पास खेला
इंग्लैंड की सारी उम्मीदें समाप्त हो चुकी हैं और अब भारत जल्द से जल्द इस मैच को समेटने की कोशिश करेगा
गुड लेंथ ऑफ स्टंप पर, बल्ले का अंदरुनी किनारा लेकर कवर की दिशा में गई गेंद
लिविंगस्टन रन आउट हुए हैं, गुड लेंथ ऑफ स्टंप के बाहर, कट के प्रयास में अंदरुनी किनारा लेकर शॉर्ट फाइन के पास गई, लिविंगस्टन रन लेने के लिए लगभग स्ट्राइक एंड पर पहुंच गए थे, ऑर्चर ने उन्हें वापस लौटाया, लेकिन उनके पास वापस पहुंचने का समय नहीं था
इस बार बाउंड्री पार गई गेंद, फुलर गेंद ऑफ स्टंप पर, सीधे बल्ले से सामने की ओर जोर से मारा, लॉन्ग ऑन के ऊपर से निकली गेंद
फुलर गेंद लेग स्टंप पर, बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में चूके
बैक ऑफ लेंथ ऑफ स्टंप के बाहर, डीप कवर के पास खेला
फुलर गेंद ऑफ स्टंप के बाहर, बल्लेबाज भी ऑफ स्टंप के आगे आए थे, वहां से खेला डीप स्क्वायर लेग की ओर
शॉर्ट पिच लेग स्टंप पर, लॉन्ग ऑन के पास खेला
बैक ऑफ लेंथ ऑफ स्टंप के बाहर, डीप प्वाइंट के पास खेला
इस गेंद का अंदाजा किसी को नहीं लगा, गुड लेंथ मिडिल और लेग स्टंप पर, गिरने के बाद बल्ले, पैड, स्टंप और कीपर सबको छका गई
बैक ऑफ लेंथ ऑफ स्टंप के बाहर, लॉन्ग ऑफ के पास खेला
ओवर 17 • इंग्लैंड 103/10
ICC पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 3 | 3 | 0 | 6 | 2.017 |
अफ़ग़ानिस्तान | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.305 |
ऑस्ट्रेलिया | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.331 |
बांग्लादेश | 3 | 0 | 3 | 0 | -1.709 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
सा. अफ़्रीका | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.599 |
इंग्लैंड | 3 | 2 | 1 | 4 | 1.992 |
वेस्टइंडीज़ | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.963 |
USA | 3 | 0 | 3 | 0 | -3.906 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
ऑस्ट्रेलिया | 4 | 4 | 0 | 8 | 2.791 |
इंग्लैंड | 4 | 2 | 1 | 5 | 3.611 |
स्कॉटलैंड | 4 | 2 | 1 | 5 | 1.255 |
नामीबिया | 4 | 1 | 3 | 2 | -2.585 |
ओमान | 4 | 0 | 4 | 0 | -3.062 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
वेस्टइंडीज़ | 4 | 4 | 0 | 8 | 3.257 |
अफ़ग़ानिस्तान | 4 | 3 | 1 | 6 | 1.835 |
न्यूज़ीलैंड | 4 | 2 | 2 | 4 | 0.415 |
युगांडा | 4 | 1 | 3 | 2 | -4.510 |
पीएनजी | 4 | 0 | 4 | 0 | -1.268 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
सा. अफ़्रीका | 4 | 4 | 0 | 8 | 0.470 |
बांग्लादेश | 4 | 3 | 1 | 6 | 0.616 |
श्रीलंका | 4 | 1 | 2 | 3 | 0.863 |
नीदरलैंड्स | 4 | 1 | 3 | 2 | -1.358 |
नेपाल | 4 | 0 | 3 | 1 | -0.542 |