गेंद जड़ में थी लेकिन जीत वेस्ट इंडीज के पाले में जाएगी, मिडिल और लेग में गेंद थी और उसे लॉन्ग ऑन पर खेला
वेस्टइंडीज़ vs पीएनजी, दूसरा मैच, ग्रुप सी at प्रॉविडेंस, T20 वर्ल्ड कप, Jun 02 2024 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
आज के लिए बस इतना ही। मेरे सहयोगियों तिलक, राजन और मुझे दीजिए इजाज़त। शुभ रात्रि।
पॉवेल, कप्तान वेस्टइंडीज़ : पापुआ न्यू गिनी ने अच्छी क्रिकेट खेली। हालांकि दो अंक प्राप्त करना अच्छा है। गेंदबाज़ी अच्छी रही लेकिन हमने दस पंद्रह रन अधिक दिए। चेज़ ने गेंदबाज़ी भी अच्छी की और जब हम दबाव में आए तब उन्होंने संकट से बाहर निकाला। हम यहां से जाने के बाद आत्मचिंतन करेंगे कि हमारे लिए इस मैच में क्या अच्छा रहा, और जो चीज़ें हमारे पक्ष में नहीं गईं उस पर हम काम करेंगे कि कैसे इन गलतियों को सुधारा जा सकता है।
असद वाला, कप्तान पापुआ न्यू गिनी : अगर दस पंद्रह रन और बनाते तो हम उन्हें और चुनौती दे सकते थे लेकिन शुरुआत में ही हमारे विकेट गिर गए। वेस्ट इंडीज को चुनौती दे पाने में हम सफल हुए और इसका श्रेय सभी खिलाड़ियों को जाता है। हम इस लय को आगे भी बरकरार रखना चाहेंगे।
चेज़ को उनके प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। चेज़ ने कहा कि टीम के लिए योगदान देकर अच्छा महसूस हो रहा है और जीत के साथ शुरुआत करना हमेशा सुखद रहता है। उन्होंने कहा कि पिच पर नए बल्लेबाज़ के लिए खेलना उतना आसान नहीं था। चेज़ ने कहा कि उनका यह प्रदर्शन उनकी तैयारियों का नतीजा है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी टीम किसी भी टीम को हल्के में नहीं ले रही है।
11.25 pm दूसरी पारी की शुरुआत होने से पहले सवाल यही था कि वेस्ट इंडीज कब इस चेज़ को हासिल करेगी लेकिन पापुआ न्यू गिनी ने वेस्ट इंडीज के लिए बीच में मुश्किल खड़ी कर दी थी। हालांकि वेस्ट इंडीज पर मेहमान टीम अधिक दबाव नहीं पाए
ऑफ़ स्टंप पर फुलर गेंद को बल्ले का फेस खोलकर बैकवर्ड प्वाइंट की ओर खेला और छोर बदल लिया
फुल टॉस गेंद कर बैठे एक गज और दूर गिरती गेंद तो मैच इसी हैं कर समाप्त था, ऑफ़ स्टंप की लाइन में गेंद को वाइड लॉन्ग ऑफ़ की ओर और बटोर लिया चौका
मिडिल और लेग में फुलर गेंद और उसे स्लॉग किया स्क्वायर लेग के ऊपर से और बटोर लिया चौका
मिडिल और लेग में लेंथ गेंद को लॉन्ग ऑन पर खेला
ऑफ स्टंप के बाहर यॉर्कर गेंद को बल्ले के जड़ से थर्ड की ओर स्टीयर किया लेकिन डीप बैकवर्ड प्वाइंट के फील्डर ने दौड़ लगाकर गेंद को फील्ड किया
क्या यह मैच इसी ओवर में खत्म होगा?
अब मैच एक बार फिर मेजबानों के पलड़े में झुक गया है, मिडिल और लेग में लेंथ को बैकफुट से प्रहार किया गेंदबाज के सिर के ऊपर से, लॉन्ग ऑन के पास अपनी बाईं ओर कोई मौका नहीं
एक बड़ा शॉट क्या यह निर्णायक शॉट भी है, ऑफ़ स्टंप की लाइन में फुलर गेंद और उसकी पिच पर पहुंच कर उठा दिया लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में, 92 मीटर दूर गेंद
लेंथ गेंद को लॉन्ग ऑफ़ पर धकेला
ऑफ स्टंप के हल्का बाहर लेंथ गेंद और उसे वाइड लॉन्ग ऑफ़ की ओर खेलते ही भाग पड़े और दूसरे ऐरन के लिए वापस आए
गुड लेंथ गेंद को स्टंप्स की लाइन से मिड विकेट पर खेला
चेज़ भी अब चेज़ की ओर बढ़ चले हैं, मिसफिल्ड ने और मदद कर दी, मिडिल और लेग में लेंथ गेंद को पुल किया और डीप स्क्वायर लेग के फील्डर अपनी दाईं ओर सुस्त पड़ गए
रसल से इसी शॉट की दरकार थी मेजबानों को, मिडिल और लेग में शॉर्ट ऑफ़ गुड लेंथ गेंद और उसे पुल कर दिया मिड विकेट के ऊपर से और बटोर लिए आधे दर्जन रन
मिडिल और लेग में गुड लेंथ गेंद को लॉन्ग ऑन पर धकेला
लेग स्टंप पर लेंथ गेंद को स्वीप का प्रयास लेकिन गेंद पैड पर लगकर ऑफ़ साइड में लुढ़की
यह डॉट गेंदें लगातार दबाव बढ़ा रही हैं मेजबान टीम पर, ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ गेंद को प्वाइंट पर खेला
ऑफ़ स्टंप पर लेंथ गेंद को लॉन्ग ऑफ़ पर खेला
एक और डॉट बॉल, ऑफ़ स्टंप पर गुड लेंथ गेंद को कवर पर खेला
रसल नए बल्लेबाज, यह महत्वपूर्ण ओवर होगा
वेस्ट इंडीज की समस्या बढ़ रही है, आधी टीम आज पवेलियन में, ऑफ़ स्टंप के बाहर लेंथ गेंद थी और उसे पुल किया लेकिन गेंद बल्ले के अंदरूनी हिस्से से लगकर कीपर के हाथ में गई, क्या आज उलटफेर होने वाला है?
ऑफ़ स्टंप के बाहर लेंथ गेंद को ऑफ़ साइड में डिफेंड किया
ओवर 19 • वेस्टइंडीज़ 137/5
वेस्टइंडीज़ की 5 विकेट से जीत, 6 गेंद बाकीICC पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 3 | 3 | 0 | 6 | 2.017 |
अफ़ग़ानिस्तान | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.305 |
ऑस्ट्रेलिया | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.331 |
बांग्लादेश | 3 | 0 | 3 | 0 | -1.709 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
सा. अफ़्रीका | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.599 |
इंग्लैंड | 3 | 2 | 1 | 4 | 1.992 |
वेस्टइंडीज़ | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.963 |
USA | 3 | 0 | 3 | 0 | -3.906 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
ऑस्ट्रेलिया | 4 | 4 | 0 | 8 | 2.791 |
इंग्लैंड | 4 | 2 | 1 | 5 | 3.611 |
स्कॉटलैंड | 4 | 2 | 1 | 5 | 1.255 |
नामीबिया | 4 | 1 | 3 | 2 | -2.585 |
ओमान | 4 | 0 | 4 | 0 | -3.062 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
वेस्टइंडीज़ | 4 | 4 | 0 | 8 | 3.257 |
अफ़ग़ानिस्तान | 4 | 3 | 1 | 6 | 1.835 |
न्यूज़ीलैंड | 4 | 2 | 2 | 4 | 0.415 |
युगांडा | 4 | 1 | 3 | 2 | -4.510 |
पीएनजी | 4 | 0 | 4 | 0 | -1.268 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
सा. अफ़्रीका | 4 | 4 | 0 | 8 | 0.470 |
बांग्लादेश | 4 | 3 | 1 | 6 | 0.616 |
श्रीलंका | 4 | 1 | 2 | 3 | 0.863 |
नीदरलैंड्स | 4 | 1 | 3 | 2 | -1.358 |
नेपाल | 4 | 0 | 3 | 1 | -0.542 |