और इस शॉट के साथ न्यूज़ीलैंड जीत गई मैच., ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद, हवाई कट किया डीप कवर की दिशा में और गेंद सीमा रेखा के बाहर
भारत महिला vs NZ-W, दूसरा वनडे at Queenstown, NZ-W v IND-W, Feb 14 2022 - मैच का परिणाम
5:56 pm एमेलिया की शानदार पारी ने न्यूज़ीलैंड को इस सीरीज़ में 2-0 से आगे खड़ा कर दिया है। एक समय उनकी टीम ने काफ़ी जल्दी अपने शीर्ष क्रम के बल्लेबाज़ों को गंवा दिया था लेकिन उसके बाद ग्रीन और कर के बीच एक बढ़िया साझेदारी हुई और वहीं मैच भारत के हाथ से निकलने लगा। अंत में दीप्ति ने कुछ विकेट झटक कर मैच में रोमांच लाया लेकिन एमिलिया ने आज ठान लिया था कि यह मैच का परिणाम उनकी टीम के पक्ष में ही जाएगा और अंत में पारी को समाप्त करने के लिए उनकी बहन ने भी उनका साथ दिया।
पीछे जाकर गेंद को कट किया, ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद, थर्डमैन की दिशा में गेंद गई है और तीन रन मिल भी जाएगा
मिड ऑन की दिशा में ड्राइव कर के रन के लिए भागी फिर से दोनों बल्लेबाज़ और पूरा भी किया, अगर डायरेक्ट हिट होता तो आउट हो जाती बल्लेबाज़
इस बार लेट कट किया थर्डमैन की दिशा में, थर्डमैन सीमा रेखा से पहले गेंद को पकड़ा गया, ऑफ़ स्टंप के बाहर तेज़ गति की गेंद
डीप कवर की दिशा में गेंद को कट कर के दो रन के लिए भागी एमिलिया और पूरा भी किया, शानदार दौड़, सूझ-बूझ से भरी क्रिकेट
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद, वाइड
इस बार उइठा कर मारा गेंद को वाइड लांग ऑन की दिशा में बढ़िया टाइमिंग लेकिन लांग ऑन के खिलाड़ी ने बढ़िया दौड़ लगा कर गेंद को पकड़ा फिर भी 2 रन लेने से नहीं रोक पाएंगी
हरमन फेंकेंगी ये ओवर
एमिलिया के पास ही स्ट्राइक रहेगा,फाइन लेग की दिशा में फुलर लेंथ की गेंद को स्वीप किया औऱ रन के लिए भाग गई और पूरा भी किया, अगर नॉन स्ट्राइक एंड पर बेहतर औऱ ताकतवर थ्रो होता तो चांस बन सकता था
डीप मिड विकेट की दिशा में पुल किया, फील्डर ने बाईं ओर दौड़ लगाई, और बल्लेबाज़ों ने 2 रन चुरा लिया
हवा में थी गेंद, कवर की दिशा में ड्राइव किया था लेकिन फील्डर से काफ़ी दूर, ऑफ़ स्टंप पर फुलर लेंथ गेंद
जेस कर नई बल्लेबाज़ हैं, एमिलिया ने उनसे कुछ बात की है , मिड ऑफ़ ऊफर है, एक स्लिप लगाया है
वाह दीप्ति वाह. विकेट की लाइन में गेंद फुलर लेंथ, स्वीप लगाने का प्रयास लेकिन गेंद जाकर लगी विकेट पर, शानदार गेंदबाज़ी कर रही हैं दीप्ति, यह उनका चौथा विकेट है, मैच में रोमांच सर चढ़ कर बोल रहा है
डीप मिड विकेट की दिशा में गुडलेंथ गेंद को पुल किया लेकिन फील्डर के पास एक टप्पे के बाद पहुंची गेंद
मिडिल और लेग स्टंप पर गेंद, वाइड लांग ऑन की दिशा मे गेंद को पुल किया और तेज़ी से भागते हुए 2 रन पूरा किया
इस बार ऊपर फेंकी गई गेंद, पीछे जाकर गेंद को डीप कवर की दिशा में खेला
वाइड लांग ऑन की दिशा में पुल के अंदाज में उठा कर मारा है, लांग ऑन के फील्डर ने लंबी दौड़ लगा कर गेंद को सीमा रेखा के पहले पकड़ा, काफ़ी शॉर्ट पिच गेंदबाज़ी हो रही है इस ओवर में
शॉर्ट पिच गेंद को पुल किया लेकिन सीधे डीप मिड विकेट के फील्डर के पास
कट करने का प्रयास लेकिन भीतरी किनारा लग कर गेंद स्लिप की दिशा में गई, लेंथ गेंद, ऑफ़ स्टंप पर
वाइड लांग ऑन की दिशा में गेंद को स्वीप किया और तेज़ी से दो रनों की मांग है औऱ मिल भी जाएगी
काफ़ी जोर से गेंद को ड्राइव किया लेकिन मिड ऑफ़ के फील्डर को बीट करने में नाकाम
एमेलिया का शतक पूरा और वह भी एक शानदार दमदार,जोरदार, चौके के साथ, मिडिल स्टंप पर गेंद, एक पैर कौ जमीन पर टिका कर स्वीप किया और गेंद स्क्वायर लेग सीमा रेखा के बाहर, मुश्किल समय एक बेहतरीन पारी
1W | 2W | |||
1W | ||||
1W |
1W |
जॉन डेविस ओवल, क्वींसटाउन | |
टॉस | भारत महिला, पहले बल्लेबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2021/22 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
सीरीज़ परिणाम | न्यूज़ीलैंड महिला आगे 5-मैच की सीरीज़ 2-0 |
मैच नंबर | महिला वनडे नं. 1240 |
मैच के दिन | 15 फ़रवरी 2022 - दिन का मैच (50-ओवर का मैच) |
WODI डेब्यू | |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री |