जीत लिया है अफगानिस्तान, ऑफ स्टंप पर फुलर, लांग ऑन के ऊपर मारने गए लेकिन बल्ले का अंदरूनी किनारा और फाइन लेग पर गेंद गई
श्रीलंका vs अफ़ग़ानिस्तान, 1st Match, Group B at Dubai, एशिया कप, Aug 27 2022 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
चलिए तो अब समय हुआ है आप सभी से विदा लेने का, कल समय है एक बडे़ ब्लॉकस्टर का। मिलते हैं तो कल ठीक समय पर।
मोहम्मद नबी, अफगानिस्तान के कप्तानहमें स्विंग मिल रही थी यही तो हमारे लिए अच्छी बात रही। बीच में जाकर हमारे स्पिनरों ने भी दबाव बना लिया था। यही वजह रही कि हमने इस लक्ष्य को जल्द हासिल कर लिया।
दासुन शनाका, श्रीलंका के कप्तानमुझे पता था कि इस तरह का विकेट होगा, लेकिन मेरी टीम तैयार थी कि सही से प्रदर्शन कर पाएं। उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की, सही जगह पर सटीक गेंदबाजी की, तभी तो उनको विकेट मिल पाए। हम लोगों ने भी कई खराब शॉट खेले, जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ा।
>9:00 pm क्या मैच था यह, दुनिया भर की लीगों में अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने जो इज्जत कमाई है, उसका आज उनको यह सिला मिला है, ऐसा कहना गलत भी तो नहीं होगा। राजापक्षा, थीक्षणा जैसे खिलाड़ी हैं जो इस टीम में आईपीएल खेल रहे हैं, लेकिन दूसरी ओर अफगानिस्तान के हर खिलाड़ी को दुनिया भर की लीगों में पसंद किया जाता है। तभी तो देखिए समय बदला और यह टीम श्रीलंका पर किसी भी फॉर्मेट में दूसरी जीत दर्ज करने में कामयाब हुई है।
समय हुआ है ड्रिंक्स ब्रेक का
मिडिल एंड लेग स्टंप पर फुलर, डीप मिडविकेट के बायीं ओर फ्लिक करके सिंगल चुराया
हल्का सा इन साइड आउट देखने को मिला, ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ, डीप कवर के दायीं ओर सिंगल चुराया
स्लॉग स्वीप का प्रयास, लेकिन लेग स्टंप पर गुड लेंथ, पैड पर लगी गेंद
चौथे स्टंप पर गुड लेंथ, बैकवर्ड प्वाइंट की ओर हल्के हाथ से कट किया
जी हां, जाना होगा यहां पर इब्राहिम को, ऑफ स्टंप के करीब फुलर गेंद, गेंदबाज के बायीं ओर से निकालकर सिंगल चुराने का प्रयास, गेंदबाज के हाथ से लगकर गेंद स्टंप्स पर लगी और इब्राहिम साहब तो उस समय क्रीज से आगे निकल आए थे
चौथे स्टंप पर फुलर, लांग ऑफ की ओर धकेलकर सिंगल निकाला
स्वीप का प्रयास लेकिन चूक गए, लेग स्टंप के बाहर की लेंथ बॉल, पैड पर लगी है
फ्लाइट में फंसाने की कोशिश, लेकिन डीप कवर की ओर ड्राइव करके सिंगल निकाल लिया है
लांग ऑन की ओर धकेलकर इस बार आसानी से सिंगल चुराया है
मिडिल स्टंप पर फुलर, लांग ऑन की ओर धकेलकर सिंगल चुराया
गेंदबाज के सिर से उठाकर मार दिया है चौका, हल्का सा कदमों का इस्तेमाल किया और काम बन गया, मिडिल स्टंप पर लेंथ बॉल
ऑफ स्टंप पर लेंथ बॉल, कट किया है डीप कवर के दायीं ओर सिंगल के लिए
ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ, गिरकर अंदर की ओर आई, मिडविकेट की ओर धकेला
मिडिल एंड ऑफ स्टंप पर फुलर, शॉर्ट कवर की ओर धकेला
हल्का सा रूम बनाया और डीप कवर की ओर कट कर दिया है सिंगल के लिए
मिडिल एंड लेग स्टंप पर गुड लेंथ, शॉर्ट फाइन लेग की ओर भेजकर सिंगल चुराया, भले ही गेंद पैड से लगी
इस बार गेंद का इंतजार किया है, बैकवर्ड प्वाइंट और शॉर्ट थर्ड मैन के बीच से निकल गई है गेंद, सीधा बाउंड्री पर ही पहुंचेगी, लेट कट किया था
चौथे स्टंप पर गुड लेंथ, डीप प्वाइंट पर कट करके दो रन चुरा लिया है, डीप कवर का फिल्डर बायीं ओर भागा गेंद के लिए
थर्ड अंपायर के पास जरूर गए लेकिन फायदा नहीं
ऑफ स्टंप के करीब गुड लेंथ, शॉर्ट कवर के बायीं ओर धकेलकर तेजी से सिंगल चुरा लिया है
एशिया कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.701 |
पाकिस्तान | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.279 |
भारत | 3 | 1 | 2 | 2 | 1.607 |
अफ़ग़ानिस्तान | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.006 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 2 | 2 | 0 | 4 | 1.096 |
पाकिस्तान | 2 | 1 | 1 | 2 | 3.811 |
हॉन्ग कॉन्ग | 2 | 0 | 2 | 0 | -4.875 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
अफ़ग़ानिस्तान | 2 | 2 | 0 | 4 | 2.467 |
श्रीलंका | 2 | 1 | 1 | 2 | -2.233 |
बांग्लादेश | 2 | 0 | 2 | 0 | -0.576 |