मैच (17)
IPL (2)
Pakistan vs New Zealand (1)
PAK v WI [W] (1)
County DIV1 (5)
County DIV2 (4)
ACC Premier Cup (2)
Women's QUAD (2)
परिणाम
दूसरा सेमीफ़ाइनल, बेंगलुरु, June 14 - 18, 2022, रणजी ट्रॉफ़ी

मैच ड्रॉ (मुंबई की पहली पारी के आधार पर जीत)

प्लेयर ऑफ़ द मैच
100 & 181
yashasvi-jaiswal
रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के ख़िलाफ़ नीरस ड्रॉ मुक़ाबले में यशस्वी ने दोनों पारियों में जड़ा शतक

पहली पारी की बढ़त के आधार पर मुंबई फ़ाइनल में पहुंची

यशस्वी जायसवाल ने इस मैच में 100 और 181 रन की पारियां खेली  •  Special Arrangement

यशस्वी जायसवाल ने इस मैच में 100 और 181 रन की पारियां खेली  •  Special Arrangement

मुंबई 393 (तामोरे 115, यशस्वी 100, करण 4-46) और 533 पर 4, पारी घोषित (यशस्वी 181, अरमान 127, प्रिंस 2-92) उत्तर प्रदेश 181 (मावी 48, देशपांडे 3-34, कोटियान 3-35) मैच ड्रॉ - पहली पारी के बढ़त के आधार पर मुंबई फ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाई
मुंबई ने उत्तर प्रदेश के ख़िलाफ़ सेमीफ़ाइनल में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया जो एक नीरस ड्रॉ मुक़ाबले के रूप में सामाप्त हुआ, अंततः पहली पारी की बढ़त के आधार पर मुंबई ने फ़ाइनल के लिए क्वालीफ़ाई किया। अब वे 22 जून से बेंगलुरु में मध्य प्रदेश से भिड़ेंगे, जिन्होंने दूसरे सेमीफ़ाइनल में बंगाल को 174 रनों से हराया
पहली पारी में 213 रन की बढ़त के बाद, जब अंतिम दिन के दोपहर में मुंबई ने अपनी दूसरी पारी घोषित की तो उनके पास कुल बढ़त 746 रनों की थी। हालांकि चौथे दिन की समाप्ति पर ही मुंबई का फ़ाइनल में पहुंचना निश्चित हो गया था, जब वे 662 रन से आगे थे। मुंबई के इस प्रभावशाली प्रदर्शन के मुख्य रचनाकार युवा सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल रहे, जिन्होंने मैच में 100 और 181 के स्कोर के साथ दो शतक बनाए। दूसरी पारी में खेली गई 181 रनों की पारी यशस्वी के प्रथम श्रेणी करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है, जिसमें 23 चौके और एक छक्का शामिल था।
इसके साथ ही यशस्वी ने इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरा शतक जड़ा। उत्तराखंड के ख़िलाफ़ क्वार्टर फ़ाइनल की दूसरी पारी में उन्होंने 103 रन बनाए थे। मुंबई के बाक़ी बल्लेबाज़ों ने भी बढ़िया योगदान दिया। विकेटकीपर हार्दिक तोमोरे ने इस सीज़न के अपने पहले मैच में ही 115 रनों की बेहतरीन पारी खेली। तोमोरे को चोटिल आदित्य तरे की जगह पर मौक़ा मिला था और उन्होंने इसका अच्छा उपयोग किया। मुंबई की दूसरी पारी में कप्तान पृथ्वी शॉ ने 64 रनों की मनोरंजक पारी खेली, जबकि अरमान जाफ़र ने 127 रनों का योगदान दिया, जो इस सीज़न तीन मैचों में उनका दूसरा शतक है।
पहली पारी में उत्तर प्रदेश के सामने 393 रन का स्कोर खड़ा करने के बाद मुंबई के गेंदबाज़ों ने विपक्षी टीम को 180 रन पर ढेर कर दिया। तेज़ गेंदबाज़ों तुषार देशपांडे और मोहित अवस्थी और ऑफ़ स्पिनर तनुष कोटियान ने तीन-तीन विकेट लिए। यदि शिवम मावी, जो दो रन से अपने पचासे चूक गए, नीचले क्रम में आकर जुझारूपन नहीं दिखाया होता तो यूपी की टीम और कम स्कोर पर सिमट जाती। यूपी के लिए यह मैच फ़ील्डिंग के लिहाज़ से भी अच्छा नहीं रहा, उन्होंने इस मैच में कुल आठ कैच छोड़े। 5वें दिन लंच के बाद खेल शुरू हुआ। सरफ़ारज़ ख़ान ने पहली पारी में 40 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में भी 59 रन बनाकर अपना शानदार फ़ॉर्म जारी रखा, जबकि शम्स मुलानी ने मैच का अपना दूसरा अर्धशतक जड़ा।
उत्तर प्रदेश तीसरे दिन ही ऑलआउट हो गया। पहली पारी की विशाल बढ़त के बावजूद मुंबई ने फ़ॉलोऑन देने के बजाए रनों का अंबार लगाना जारी रखा। मुंबई ने रिकॉर्ड 41 बार रणजी ख़िताब जीते हैं। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में उनके पास इसमें एक और ख़िताब जोड़ने का मौक़ा है।

श्रीनिधि रामानुजम ESPNcricinfo के सब एडिटर हैं। अनुवाद ESPNcricinfo हिंदी के एडिटोरियल फ़्रीलांसर कुणाल किशोर ने किया है।

Language
Hindi
मैच कवरेज
AskESPNcricinfo Logo
Instant answers to T20 questions
मुंबई पारी
<1 / 3>

रणजी ट्रॉफ़ी

Elite, Group A
टीमMWLDअंकभागफल
एमपी3201142.147
केरला3201141.648
गुजरात312071.105
मेघालय303000.234
Elite, Group B
टीमMWLDअंकभागफल
बंगाल3300181.308
हैदराबाद3210121.197
बड़ौदा302130.939
चंडीगढ़302110.694
Elite, Group C
टीमMWLDअंकभागफल
कर्नाटका3201161.681
रेलवेज़3102101.324
जम्मू कश्मीर312060.782
पुडुचेरी302110.548
Elite, Group D
टीमMWLDअंकभागफल
मुंबई3201161.893
सौराष्ट्र3201141.441
ओडिशा302130.453
गोवा302110.791
Elite, Group E
टीमMWLDअंकभागफल
उत्तराखंड3210121.398
आंध्रा311191.183
सर्विसेज़311180.872
राजस्थान312060.723
Elite, Group F
टीमMWLDअंकभागफल
पंजाब3201161.466
हरियाणा311191.102
हिमाचल311181.006
त्रिपुरा302110.581
Elite, Group G
टीमMWLDअंकभागफल
यूपी3201130.953
विदर्भ3102122.116
महाराष्ट्र311180.898
असम303000.645
Elite, Group H
टीमMWLDअंकभागफल
झारखंड3210120.958
छत्तीसगढ़3102100.906
तमिलनाडु301261.035
दिल्ली301221.069
Plate Group
टीमMWLDअंकभागफल
नागालैंड3300192.304
मणिपुर3111101.062
सिक्किम311191.227
अरुणाचल प्रदेश312060.571
बिहार301241.249
मिज़ोरम301220.466