मैच (6)
आईपीएल (2)
RHF Trophy (4)
परिणाम
पहला सेमीफ़ाइनल, नागपुर, March 02 - 06, 2024, रणजी ट्रॉफ़ी

विदर्भ की 62 रन से जीत

प्लेयर ऑफ़ द मैच
, विदर्भ
141
yash-rathod
रिपोर्ट

वाखरे, ठाकरे के तीन-तीन विकेट से विदर्भ रणजी ट्रॉफ़ी फ़ाइनल में

मध्‍य प्रदेश ने पांचवें दिन अपने आख़‍िरी चार विकेट 11.3 ओवर में गंवा दिए

Yash Thakur celebrates a wicket, Vidarbha vs Karnataka, Ranji Trophy 2023-24, 3rd day, February 25, 2024

विकेट लेने के बाद जश्‍न मनाते यश ठाकुर  •  PTI

विदर्भ 170 (नायर 63, आवेश 4-49, अय्यर 2-28) और 402 (राठौड़ 141, वाडकर 77, अनुभव 5-92) ने मध्‍य प्रदेश 252 (मंत्री 126, उमेश 3-40, ठाकुर 3-51) और 258 (दुबे 94, वाखरे 3-42, ठाकुर 3-60) को 62 रन से हराया
विदर्भ के गेंदबाज़ों ने मध्‍य प्रदेश के निचले क्रम को ढहाकर टीम को रणजी ट्रॉफ़ी फ़ाइनल में पहुंचा दिया। आदित्‍य ठाकरे और यश ठाकुर ने पांचवें दिन की सुबह नागपुर में 11.3 ओवर में बाक़ी बचे चारों विकेट लेकर 62 रन की जीत दिलाई, फ़ाइनल में उनका मुक़ाबला मुंबई से होगा।
पिछली शाम को एमपी ने पहले ही सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोरर यश दुबे को 94 रनों के निजी स्‍कोर पर गंवा दिया था। दुबे के जाने के बाद सारांश जैन ही एक विशेषज्ञ बल्‍लेबाज़ बचे थे।
लेकिन ठाकरे ने दो विकेट लेकर एमपी की उम्‍मीदों पर पानी फेर दिया। दिन के अपने पहले दो ओवरों में उन्‍होंने कुमार कार्तिकेय और अनुभव अग्रवाल के विकेट निकाले। इसके बाद यश ठाकुर आए और उन्‍होंने जैन का विकेट निकाला।
एमपी के नंबर 10 और 11 के बल्‍लेबाज़ आवेश ख़ान और कुलवंत खेजरोलिया ने कुछ हिम्‍मत दिखाकर 18 रन की साझेदारी की लेकिन ठाकुर ने खेजरोलिया के स्‍टंप्‍स उड़ाकर उम्‍मीदें ख़त्‍म कर दी।
जहां ठाकरे ने पुछल्‍ले बल्‍लेबाज़ों को निशाना बनाया तो आदित्‍य सरवटे ने चौथे दिन दोनों ओपनरों को आउट किया। जबकि अक्षय वाखरे ने मध्‍य क्रम की कमर तोड़ी।
विदर्भ तीसरी बार रणजी फ़ाइनल में पहुंची है। इससे पहले वह 2017-18 में पहली बार फ़ाइनल में पहुंची और जीती। इसके बाद 2018-19 में उन्‍होंने अपने ख़‍िताब का बचाव किया।
इस सीज़न के फ़ाइनल में विदर्भ मुंबई से भिड़ेगी, जिन्‍होंने अपने घर में तीन दिनों के अंदर तमिलनाडु को हरा दिया था। मैच 10 मार्च से मुंबई में खेला जाएगा।

Language
Hindi
AskESPNcricinfo Logo
Instant answers to T20 questions
एमपी पारी
<1 / 3>

रणजी ट्रॉफ़ी

Elite, Group A
टीमMWLDअंकभागफल
विदर्भ7511331.351
सौराष्ट्र7412291.592
सर्विसेज़7214251.625
हरियाणा7322241.616
राजस्थान7223191.028
झारखंड7223160.717
महाराष्ट्र7133120.914
मणिपुर707000.224
Elite, Group B
टीमMWLDअंकभागफल
मुंबई7511371.647
आंध्रा7313261.177
बंगाल7223191.314
केरला7115171.093
छत्तीसगढ़7115161.082
यूपी7106141.038
असम714280.680
बिहार704350.419
Elite, Group C
टीमMWLDअंकभागफल
तमिलनाडु7412281.782
कर्नाटका7313271.252
गुजरात7421251.117
रेलवेज़7322241.211
त्रिपुरा7223171.114
पंजाब713390.781
चंडीगढ़701660.343
गोवा705240.754
Elite, Group D
टीमMWLDअंकभागफल
एमपी7403321.535
बड़ौदा7313241.149
दिल्ली7322200.940
जम्मू कश्मीर7214180.928
उत्तराखंड7223171.007
पुडुचेरी7241130.820
ओडिशा7142120.870
हिमाचल7142110.864