बैकफ़ुट पर जाकर कट कर दिया और अब दिल्ली रविवार को ब्रेबोर्न में ही फ़ाइनल खेलेंगे
यूपी वॉरियर्ज़ महिला vs दिल्ली कैपिटल्स महिला, 20वां मैच at मुंबई, डब्ल्यूपीएल, Mar 21 2023 - मैच का परिणाम
दिल्ली कैपिटल्स महिला की 5 विकेट से जीत, 13 गेंद बाकी
11.04pm चलिए आज के लिए इतना ही। कल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे में फिर से मुलाक़ात होगी और विमेंस प्रीमियर लीग का अगला मैच होगा शुक्रवार, 24 मार्च को, जब मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स एलिमिनेटर खेलेंगे, जिसका विजेता जाएगा फ़ाइनल और हारने वाली टीम को घर के लिए रवाना होना पड़ेगा। तब तक तिलक, राजन और मुझे इजाज़त दीजिये। शुभ रात्रि।
ऐलिस कैप्सी हैं प्लेयर ऑफ़ द मैच: "आज का रोल थोड़ा अलग था। जब मैं तीन पर आती हूं तो गेंदबाज़ी पर हावी होने की बात रहती है। आज काप और मेरे बीच यही बात थी कि हमारे लिए गेंद और रन में बड़ा अंतर नहीं था, सो हमें आसानी से साझेदारी बनानी थी। [सोफ़ी] बहुत अच्छी गेंदबाज़ हैं और मैंने उन्हें आउट किया था लेकिन उन्होंने मुझे और बेहतर गेंद पर आउट किया। डब्ल्यूपीएल में पहला फ़ाइनल खेलना बहुत ज़बरदस्त बात है। विश्राम करके हमें फिर से अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा।"
10.56pm आ गया है प्रेज़ेंटेशन का समय, दिल्ली कैपिटल्स कप्तान मेग लानिंग: "[ऑरेंज कैप] मैंने इसके बारे में कुछ ज़्यादा नहीं सोचा। जीतना ज़रूरी था और इससे मैं ज़्यादा ख़ुश हूं। हमने अच्छा नहीं खेला, ख़ास कर फ़ील्डिंग में, लेकिन फिर भी उन्हें 140 तक सीमित रखना अच्छी बात थी और जीतना संतुष्टि की बात थी। पिच पर स्पिन थी और आपने देखा हमारी पारी में भी उनके स्पिनर काफ़ी अच्छे साबित हुए। हम सभी खिलाड़ी को आज़माना चाहते थे। फ़ाइनल में क्वालिफ़ाई करने का फ़ायदा है हम थोड़ा आराम कर सकते हैं।"
इस बीच सुनने में आया है कि दिल्ली और उत्तर भारत में एक भूकंप भी आया था, उम्मीद है आप सब और आपके परिजन ठीक हैं
जेस जॉनासन: "मज़ेदार बात है कि यह आख़िरी दिन तक आया। हमारे लिए फ़ायदा है कि हमें दो अतिरिक्त दिन मिलेंगे। हम आराम से एलिमिनेटर देख पाएंगे। हमने बीच में दो मैचों में थोड़ा निराश करके बेहतर खेल दिखाया। आज भी हम पूरी लय में नहीं थे। मेरे ख़्याल से हमारी टीम में बहुत अच्छी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा रही है। सब काफ़ी अच्छी तरह मिलकर एक परिवार की तरह रह रहे हैं और वह हमारे खेल में भी दिख रहा है। मैच इतनी जल्दी हुए हैं कि रेस्ट या रिकवर करने का कोई समय नहीं मिला है। उम्मीद है हम पहली दिल्ली कैपिटल्स टीम बनेंगे जो लीग ख़िताब जीत लेंगे।"
ब्रॉडकास्ट पर अलीसा हीली : "कुछ हद तक हम युवा खिलाड़ियों को मौक़ा देना चाहते हैं लेकिन सीनियर खिलाड़ियों को भी विश्राम देना था। आज हमने तीनों विभाग में अच्छा नहीं किया। शबनिम को मैंने यही कहा था कि शायद आगे उन्हें और मौक़े नहीं मिले। आज का विकेट आसान नहीं था। गेंद ग्रिप कर रही थी और रुक भी रही थी। [एलिमिनेटर] हमें जल्दी से सोचना पड़ेगा कि हमें क्या करना है। कल विश्राम करके गुरुवार के अभ्यास से हमें थोड़ा बेहतर अंदाज़ा होगा।"
10.43pm बड़ी जीत। उत्साहवर्धक जीत। आख़िरी दोनों मैचों में दिल्ली ने उन दोनों टीमों को आसानी से परास्त किया है जिनमें से एक से उनका सामना होगा ख़िताबी मैच में। ख़ासकर दिल्ली की गेंदबाज़ी पिछले दोनों मैचों में रंग लाई है, हालांकि आज स्पिन के खिलाफ उनके बल्लेबाज़ी को थोड़ी दिक़्क़त ज़रूर आई है और इसका फ़ायदा उठाना चाहेंगे मुंबई या यूपी फ़ाइनल मैच में।
हवा में ड्राइव लगाया, मिडविकेट से ज़्यादा दूर नहीं, और फिर लॉन्ग ऑन पर काफ़ी धीमी थ्रो का फ़ायदा उठाते हुए दो भागे
रिवर्स स्वीप करने गई, गेंद को प्वाइंट की दिशा में धकेला और दौड़ पड़ी, थ्रो बहुत अच्छा नहीं था लेकिन दीप्ति ने तेज़ी से बेल्स गिरा दिए थे
काफ़ी ज़्यादा टर्न, छोड़ा इसे, ऑफ़ के बाहर की गेंद
ऑफ़ के बाहर गेंद, बल्ले के जड़ से लगी
लेंथ गेंद, हवा में मारा है, लॉन्ग ऑन की दिशा में एक टप्पे पर चौका मिला है काप को, कोई ख़ास विश्वास नहीं शॉट में
लेग साइड पर वाइड
लेंथ गेंद, ज़बरदस्त टर्न से बीट किया है, बैकफ़ुट पर खेलने गई थी काप
ऑफ़ के बाहर तेज़ गेंद, ड्राइव करने की कोशिश में मिस किया बल्लेबाज़ ने, हीली ने भी
फुल गेंद को वापस गेंदबाज़ की दिशा में ड्राइव किया
स्टंप हो गई कैप्सी, आगे बढ़कर अक्रॉस द लाइन खेलने गई थी, गेंद ने टर्न लिया लेग और मिडिल पर टप्पा खाकर, काफ़ी आगे खड़ी रह गई कैप्सी, उनकी हमवतन बहुत उत्साहित
लेंथ गेंद, ऑफ़ के बाहर, जाने दिया
लेग साइड पर फुल टॉस को डीप स्क्वायर लेग की दिशा में पुश कर दिया
आगे बढ़कर गेंद को ड्राइव किया है लॉन्ग ऑन की दिशा में, नवगिरे ने लॉन्ग ऑन से जाकर रोका तो है, लेकिन चौका चेक करेंगे अंपायर, डाइव सही था, लेकिन गेंद नीचे से निकल गई थी, शायद सही समय पर रोक लिया है
बैकफ़ुट पर जाकर गेंद को पंच किया है लॉन्ग ऑन की दिशा में
स्लॉग स्वीप लगाया है, डीप मिडविकेट के ऊपर से आसान छक्का लगा दिया, ऑफ़ के बाहर से गेंद को उठाया था
फ्लाइटेड गेंद पर अच्छा कवर ड्राइव, एक्स्ट्रा कवर पर रोका गया
फुल लेकिन लेग साइड पर वाइड, हीली से भी नहीं रुकी गेंद, शॉर्ट फाइन पर रोकना पड़ा
बैकफ़ुट पर जाकर गेंद को पंच किया लॉन्ग ऑन की ओर
बड़े स्लॉग की कोशिश, गेंद बल्ले के जड़ से लगी और ऑफ़ साइड में गिरी
1W | 1W | |||
1W | ||||
1W | 1W | |||
ब्रेबॉर्न स्टेडियम, मुंबई | |
टॉस | दिल्ली कैपिटल्स महिला, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2022/23 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
खेल के घंटे (ग्राउंड टाइम) | 19.30 start, First Session 19.30-21.00, Interval 21.00-21.20, Second Session 21.20-20.50 |
मैच के दिन | 21 मार्च 2023 - रात का मैच (20-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | दिल्ली कैपिटल्स महिला 2, यूपी वॉरियर्ज़ महिला 0 |