ख़बरें

जायसवाल का यू-टर्न, मुंबई के लिए खेलना जारी रखना चाहते हैं

यशस्‍वी जायसवाल ने MCA को लिखकर बताया है कि उनके परिवार ने मुंबई से गोवा शिफ़्ट होने का प्‍लान बदल लिया है

Yashasvi Jaiswal made 26, Mumbai vs Jammu and Kashmir, Sharad Pawar Cricket Academy, day 2, Ranji Trophy, January 24, 2025

Yashasvi Jaiswal दोबारा मुंबई से खेलना चाहते हैं  •  PTI

यशस्वी जायसवाल ने मुंबई की जगह गोवा से खेलने के अपने फ़ैसले पर यू-टर्न ले लिया है, उन्‍होंने मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) को सूचित करते हुए बताया है कि वे उनको मुंबई के लिए खेलना जारी रखने दें, वह 2025-26 घरेलू सीज़न के लिए गोवा नहीं जा रहे हैं। जायसवाल का मामला MCA द्वारा लगभग दो सप्‍ताह बाद होने वाली अपनी शीर्ष परिषद की बैठक में उठाया जाएगा।
जायसवाल ने MCA को आधिकारिक पत्र लिखकर सूचित किया है, जिसमें बताया है कि उनका परिवार गोवा शिफ़्ट होने का प्‍लान कर रहा था और इसी वजह से वह गोवा के लिए खेलने जा रहे थे। एक महीने पहले ही जायसवाल ने गोवा से खेलने को लेकर MCA से उनको अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करने की मांग की थी, जो MCA ने उनको दे भी दिया था।
MCA के सचिव अभय हडप ने ESPNcricinfo से कहा, "उन्‍होंने हमें पत्र लिखा है, लेकिन लेकिन हम निर्णय लेने को लेकर ज़ल्‍दबाज़ी में नहीं है क्‍योंकि अगले घरेलू सीज़न में समय है। उन्‍होंने कहा है कि NOC को उन्‍होंने ना तो BCCI ना ही गोवा क्रिकेट संघ को भेजा है।"
जायसवाल के मुंबई से गोवा शि‍फ़्ट होने के निवेदन ने एक समय MCA को "अचंभित" किया था!
जायससाल IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेल रहे थे, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव के चलते शुक्रवार सुबह को टूर्नामेंट को निलंबित कर दिया गया। IPL के बाद जायवाल को अब पांच टेस्‍ट के लिए इंग्‍लैंड का दौरा करना है, जहां पर पहला टेस्‍ट 20 जून से शुरू होगा। उन्‍होंने इस सीज़न RR के लिए 12 मैचों में 43 की औसत और 154.57 के स्‍ट्राइक रेट से 473 रन बनाए, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल थे। हालांकि RR टूर्नामेंट से नॉकआउट होने वाली चेन्‍नई सुपर किंग्‍स (CSK) के बाद दूसरी टीम बनी थी।
23 साल के जायसवाल मुंबई के लिए अंडर-19 दिनों से खेल रहे हें। उन्‍होंने 2019 में मुंबई के लिए प्रथम श्रेणी में डेब्‍यू किया था और तभी से उनके लिए प्रथम श्रेणी मैच खेल रहे थे जहां पर उन्‍होंने 53.93 की औसत से 863 रन बनाए हैं, जहां पर उनके नाम चार शतक, दो अर्धशतक हैं। 2022 में उत्‍तर प्रदेश के ख़‍िलाफ़ उन्‍होंने सर्वाधिक 181 रन का स्‍कोर किया था।
हाल ही में उन्‍होंने जम्‍मू कश्‍मीर के ख़‍िलाफ़ घर में रणजी ट्रॉफ़ी मैच भी खेला था जहां पर मुंबई को घर पर हार मिली थी। वह विदर्भ के ख़‍िलाफ़ सेमीफ़ाइनल में भी खेलने को तैयार थे लेकिन ट्रेनिंग के दौरान दायीं एड़ी में चोट के चलते वह बाहर हो गए थे।

विशाल दीक्षित ESPNcricinfo में असिस्‍टेंट एडिटर हैं।