आंकड़े: आख़िरी ओवर में 18 रन बनाकर नडीन डी क्लर्क ने बनाए कुछ बड़े रिकॉर्ड
एमेलिया कर बनीं WPL की सबसे सफल गेंदबाज़
नमूह शाह
Jan 10, 2026, 6:15 AM

नडीन डी क्लर्क ने WPL 2026 के उद्घाटन मैच को अपना बनाया • BCCI
0.96- ESPNcricinfo के फ़ोरकास्टर के अनुसार आख़िरी ओवर की दूसरी गेंद के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत की संभावना सिर्फ़ 0.96 प्रतिशत थी। उस समय RCB को 18 रन और चाहिए थे। RCB से पहले कोई भी महिला टीम T20 मैचों में आख़िरी चार गेंदों में 15 से ज़्यादा रन बनाकर नहीं जीती थी। (जहां गेंद-दर-गेंद डेटा उपलब्ध है)
18- नडीन डी क्लर्क ने मुंबई इंडियंस (MI) के ख़िलाफ़ आख़िरी ओवर में 18 रन बनाए, जो सभी महिला लीग्स में सफल चेज़ के 20वें ओवर में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
डी क्लर्क ने इस ओवर में 20 रन बनाए, लेकिन यहां 18 को गिना जा रहा है क्योंकि वही उस ओवर का लक्ष्य था। यह BBL 2022-23 में मेलबर्न स्टार्स के 23 और WPL 2023 में यूपी वॉरियर्ज़ के 19 रनों के के बाद आता है।
ESPNcricinfo Ltd
2 - WPL इतिहास में ऐसी दूसरी खिलाड़ी, जिन्होंने एक ही मैच में अर्धशतक और चार विकेट लिए। शुक्रवार रात इस सूची में दीप्ति शर्मा के साथ डी क्लर्क (4/26 और 63 नाबाद) के साथ जुड़ गया। दीप्ति ने ऐसा कारनामा दिल्ली कैपिटल्स के ख़िलाफ़ 2024 में (59 और 4/19) किया था।
42- एमेलिया कर के WPL में 42 विकेट हो चुके हैं, जो टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा हैं। कर ने अपनी MI साथी हेली मैथ्यूज़ (41) को पीछे छोड़ा, जब उन्होंने आठवें ओवर में राधा यादव और ऋचा घोष को आउट किया।
संबंधित
19 - लॉरेन बेल की 19 डॉट गेंदें एक WPL मैच में संयुक्त रूप से सबसे ज़्यादा हैं। बेल ने अपनी WPL करियर की शुरुआत कर को मेडन ओवर डालकर की और अपना पहला रन दस गेंदें फेंकने के बाद दिया, जो किसी गेंदबाज़ के लिए सर्वश्रेष्ठ है। इससे पहले रिकॉर्ड आठ डॉट गेंदों का था, जो तनुजा कंवर ने गुजरात जायंट्स के लिए दिल्ली कैपिटल्स के ख़िलाफ़ 2024 में फेंका था।
कर ने बेल की सभी दस डॉट गेंदों का सामना किया और 11वीं गेंद पर पहला रन लिया, जो किसी बल्लेबाज़ द्वारा खाता खोलने में लगी दूसरी सबसे ज्यादा गेंदें हैं। यूपी वॉरियर्ज की ग्रेस हैरिस ने 2024 में MI के ख़िलाफ़ 15 गेंदें ली थीं।
92 - पांचवां विकेट गिरने के बाद RCB ने 92 रन बनाए, जो WPL के सफल चेज़ में ऐसी स्थिति से उबरने के बाद सबसे ज़्यादा हैं। यह सभी महिला T20 में पांचवें नंबर पर और भारत में सर्वाधिक है।
9-3- मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में चेज़ करने वाली टीमों के जीत-हार का रिकॉर्ड।
नमूह शाह ESPNcricinfo में स्टैस्टिशियन हैं