नीमीबिया के ख़िलाफ़ टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करेगा नीदरलैंड्स
नामीबिया की टीम लगातार चौथा विश्व कप खेल रही है, इस संस्करण में वह बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे
ESPNcricinfo स्टाफ़
Feb 10, 2026, 5:22 AM • 10 hrs ago
पाकिस्तान के ख़िलाफ़ की गई ग़लतियों से सीख लेना चाहेगा नीदरलैंड्स • AFP/Getty Images
T20 विश्व कप के 10वें मैच में नीदरलैंड्स की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है। यह मैच दिल्ली में खेला जा रहा है। इस मैदान पर विश्व कप का यह पहला मैच है। नीदरलैंड्स की टीम ने पहले मैच में पाकिस्तान को अच्छी टक्कर दी थी और मैच जीतने के काफ़ी क़रीब पहुंच गए थे। वहीं नामीबिया के लिए यह उनका पहला मैच होगा। उनकी टीम लगातार चौथी बार विश्व कप खेल रही है।
टॉस जीतने के बाद स्कॉट एडवर्ड्स ने कहा, "हम पहले गेंदबाज़ी करने जा रहे हैं। सुबह का वक़्त है, अगर विकेट में कुछ मदद होगी तो वह अभी ही होगी। हमें लगता है कि हमने (पाकिस्तान के ख़िलाफ़) काफ़ी अच्छी क्रिकेट खेली थी, बस खेल के कुछ हिस्सों में हम चूक गए थे। इसलिए हमारे लिए यह उन अहम मौक़ों पर अपनी योजनाओं को सही तरह से लागू करने का एक और अवसर है। हमारी टीम में दो बदलाव हुए हैं। फ्रेड क्लासेन और टिम वैन डर गुग्टेन की टीम में वापसी हुई है।"
वहीं गेरार्ड इरास्मस ने कहा, "हम संकोच में थे कि अगर टॉस जीते तो क्या किया जाए। हम भी पहले गेंदबाज़ी ही करते। हमने दुबई और फिर बेंगलुरु में सात दिन बिताए हैं और काफ़ी अच्छा महसूस कर रहे हैं। यह हमारा लगातार चौथा विश्व कप है। आज विलेम मायबर्ग अपना डेब्यू कर रहे हैं।"
नीदरलैंड्स (प्लेइंग XI): माइकल लेविट, मैक्स ओ'डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), ज़ैक लॉयन कैशेट, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रोलोफ़ वैन डर मर्व, टिम वैन डर गुग्टेन, फ्रेड क्लासेन।
नामीबिया (प्लेइंग XI): लॉरेन स्टींकैम्प, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), डायलन लीचर, रूबेन ट्रम्पलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, मैक्स हिंगो।
