ख़बरें

PCB: भारत के ख़िलाफ़ मैच खेलने पर निर्णय 24 से 48 घंटे में

BCB ने भी PCB से यह मैच खलने का अनुरोध किया

ESPNcricinfo स्टाफ़
Feb 9, 2026, 5:51 PM • 7 hrs ago
India and Pakistan were meeting in an Asia Cup final for the first time, India vs Pakistan, Asia Cup final, Dubai, September 28, 2025

15 फ़रवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान मुक़ाबले को लेकर अब भी अनिश्चितता बनी हुई है  •  Associated Press

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चेयरमैन मोहसिन नक़वी ने कहा है कि T20 विश्व कप में 15 फ़रवरी को भारत के ख़िलाफ़ पाकिस्तान के मैच को लेकर फ़ैसला अगले 24 से 48 घंटों के भीतर आने की संभावना है।
नक़वी ने कहा, "हमारी उनसे (ICC से) बातचीत हुई है। अभी मेरे लिए कोई टिप्पणी करना सही नहीं होगा। जैसे ही हमें उनका (ICC का) जवाब मिलेगा, हम फ़ैसला करेंगे। ICC के जवाब देने के बाद हम प्रधानमंत्री (शहबाज़ शरीफ़) से सलाह लेंगे। कल या परसों तक घोषणा हो जाएगी।"
इसी दौरान, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने रविवार को लाहौर में नक़वी और ICC के डिप्टी चेयरमैन इमरान ख़्वाजा से मुलाक़ात के बाद, आधिकारिक तौर पर PCB से भारत के ख़िलाफ़ मैच खेलने का अनुरोध किया।
उन्होंने कहा, "इस दौर में बांग्लादेश के समर्थन के लिए पाकिस्तान के प्रयासों से हम बेहद भावुक हैं। हमारा भाईचारा यूं ही फलता-फूलता रहे। कल पाकिस्तान की अपनी छोटी यात्रा के बाद और हमारी चर्चाओं के आगामी नतीजों को देखते हुए, मैं पूरे क्रिकेट इकोसिस्टम के हित में पाकिस्तान से अनुरोध करता हूं कि वह 15 फ़रवरी को भारत के ख़िलाफ़ ICC T20 विश्व कप का मैच खेले।"